False

क्या उत्तर प्रदेश के वासेपुर में एक आदमी के आंख मारने पर उसकी आंख फोड़ दी ? जानिये सच |

१६ सितम्बर २०१९ को फेसबुक पर ‘हिन्दू शैलेन्द्र पटेल’ नामक यूजर ने एक युवक की तस्वीर इस विवरण के साथ पोस्ट की कि “ये घटना उत्तरप्रदेश के “वासेपुर” की है। “वासेपुर की गैंग्स” ने इस घटना को अंजाम दिया | इसका नाम अब्दुल बशीर है ये बेचारा दिल्ली के GB रोड में वैश्याओ की दलाली खाके अपना और अपने परिवार का पेट पालता है आज इसने जवानी के जोश में एक हिन्दू लडकी को देखकर आँख मार दी | तो इतनी सी बात पर हिन्दुओ ने मिलकर इसकी लिंचिंग कर दी और जिस आँख से इसने आँख मारी थी इसकी वही आँख फोड़कर इसकी माँ की आँख कर दी | देख रहे हो मोदी जी क्या हो रहा है इस देश में अल्पसंख्यको के साथ इसीलिए देश का मुसलमान डरा हुआ है | क्या यही है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास | मोदी, योगी इस्तीफा दो |” इस पोस्ट के द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि ‘तस्वीर में दर्शित युवक उत्तर प्रदेश में हुई मोब लिंचिंग का शिकार है |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जांच की शुरुवात हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च में ढूंढ कर की, परिणाम में हमें २५ अगस्त २०१५ को IndianExpress द्वारा प्रसारित एक ख़बर मिली | इस ख़बर में हमें उपरोक्त पोस्ट में साझा हुबहू तस्वीर मिली और इस ख़बर के मुताबिक यह व्यक्ति प्रसिद्द फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप है | उनकी आंख में लगा प्लास्टर एक नकली पलास्टर है और यह तस्वीर उन्होंने एक शर्त के चलते अपने इन्स्टाग्राम पर साझा की थी | इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें | 

IndianexpressPost | ArchivedLink

InstagramPost 

परिणाम में मिली एक और ख़बर में हमें इस तस्वीर के सन्दर्भ अधिक जानकारी मिली,ख़बर के अनुसार अनुराग कश्यप द्वारा इस तस्वीर को साझा करने के अगले दिन ही अनुराग ने इस तस्वीर की असलियत के बारे में एक पोस्ट किया था | पूरी ख़बर को पढने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

MasalaPost | ArchivedLink

इसके बाद हमने उत्तर प्रदेश में धनबाद के SSP किशोर कौशल से संपर्क किया और इस सन्दर्भ में पूछा, तो उन्होंने हमें बताया कि उपरोक्त दावा महज़ एक अफवाह है, इस प्रकार का कोई भी प्रकरण उनके क्षेत्र में नहीं हुआ है|

उपरोक्त जांच से यह बात स्पष्ट होती है कि पोस्ट में दर्शित व्यक्ति प्रसिद्द फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप है और यह तस्वीर २०१५ की है, जिसे वर्तमान में गलत विवरण के साथ अफवाह फैलायी जा रही है |  

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘तस्वीर में दिखाया गया युवक उत्तर प्रदेश में मोब लिंचिंग का शिकार है |’ ग़लत है |

Title:क्या उत्तर प्रदेश के वासेपुर में एक आदमी के आंख मारने पर उसकी आंख फोड़ दी ? जानिये सच |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

पिटाई के इस वीडियो का नहीं है डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी से कोई संबंध, दावा फर्जी….

हाल ही में 'ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन' के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सुप्रीमो…

3 hours ago

मालदीव में रक्षा मंत्रालय की इमारत पर ‘SURRENDER’ लिखी पीएम मोदी की एडिटेड तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल…

प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान मालदीव के रक्षा मंत्रालय की इमारत पर उनकी…

4 hours ago

इंडोनेशिया में थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते बच्चों का वीडियो भारत का बताकर वायरल

थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते यह बच्चें मध्य प्रदेश के नहीं है…

2 days ago

अरुण गोविल ने पीएम मोदी की नहीं की आलोचना  ,  अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल….

सोशल मीडिया पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल का एक वीडियो वायरल है। दावा…

2 days ago

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

6 days ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

6 days ago