National

बंगाल में लहराये गए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के झंडों को पाकिस्तान का झंडा बता भ्रम फैलाया जा रहा है |

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध में पूरे देश में विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन हो रहे है, इन विरोध प्रदर्शनों के चलते सोशल मंचों पर इन विरोधों को लेकर कई गलत व भ्रामक खबरें भी फैलाई जा रहीं हैं | एक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मंचो पर देखा सकता है जिसमे प्रदर्शनकर्ता एक हरे रंग का झंडा लहराते हुए दिख रहे हैं | इस वीडियो के विवरण में यह दावा किया जा रहा है कि, बंगाल में पाकिस्तान का झंडा बेरोकटोक लहराया जा रहा है | क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने गूगल पर पाकिस्तान के ध्वज के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए गूगल पर ‘pakistan flag’ कीवर्ड्स को ढूंढा, Pakistan.gov.pk नामक पाकिस्तानी आधिकारिक वेबसाइट पर हमें पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज का छायाचित्र व उसका विवरण मिला | 

इस विवरण के अनुसार, पाकिस्तान के झंडे में एक चौथाई हिस्सा सफ़ेद रंग है और बाकी तीन चौथाई हिस्सा हरा रंग, जिसमें वर्धमान चाँद व एक सफ़ेद तारा बना हुआ है |

मगर जब हम वीडियो में लहराए गए झंडे को गौर से देखते हैं, इसमें हमें पूरा झंडा ही हरे रंग का दिखता है और इसमें बनाया हुआ वर्धमान चाँद व तारा भी पाकिस्तान के झंडे से विपरीत दिशा में हैं |

इसके बाद गूगल पर अलग अलग कीवर्ड्स से ढूँढने पर हमें Deccanherald द्वारा ५ अप्रैल २०१९ की एक ख़बर मिली, जिसमें वीडियो में दर्शाये झंडे के समान ही एक हरा झंडा प्रकाशित किया गया है | इस ख़बर के अनुसार इस झंडे को IUML यानी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का बताया गया |

DeccanheraldPost | ArchivedLink

IUML केरल की एक राजनीतिक पार्टी है, हमने IUML के चुनावी चिन्ह बारे में उनकी आधिकारिक वेबसाइट Muslimleaguetn.com पर जा कर के जानकारी प्राप्त की, प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका चुनावी चिन्ह हरे रंग का ध्वज है जिसपर सफ़ेद रंग का एक चाँद व एक तारा अंकित है, यह ध्वज उपरोक्त पोस्ट के वीडियो से बिलकुल मिलता जुलता है | 

जब हमने वीडियो में दिखने वाले झंडे के साथ पाकिस्तान और IUML के झंडे का तुलनात्मक विश्लेषण किया – तो हमने पाया कि झंडा IUML का है | 

इसके अलावा उपरोक्त वीडियो हमें सबसे पहले Youtube पर १५ दिसम्बर २०१९ को मिला| 

हालही में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लेकर विरोध हो रहे हैं, तो हमने सबसे पहले IUML से सम्बंधित अभी तक किये गए विरोध के बारे में गूगल पर अलग-अलग कीवर्ड्स से ढूंढा | हमें इस घटना से सम्बंधित कई खबरें प्रकाशित मिलीं, जिनके अनुसार CAA व NRC विरोध को लेकर कई विरोध प्रदर्शन हुए औए १० दिसम्बर से १५ दिसम्बर के बीच असम, गुवाहाटी व पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकर्ताओं द्वारा टायर, CAA की कापियां, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का पुतला जलाया गया था | 

BBC Post | ArchivedLinkETPost | ArchivedLink
TheweekPost | ArchivedLinkTelegraphindiaPost | ArchivedLink

इन परिणामों से यह स्पष्ट होता है कि उपरोक्त वीडियो में पाकिस्तान का झंडा नहीं है | यह झंडा IUML पार्टी का है | यह वीडियो गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है |

फैक्ट क्रेसेंडो ने पहले भी IUML के झंडे को पाकिस्तान का झंडा बताये जाने से सम्बंधित कई फ़ैक्टचेक किए हैं| इन फैक्ट-चेक को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकतें हैं |

क्या कांग्रेस रैली में पाकिस्तानी झंडा लहराया गया ?

क्या यह वायनाड में राहुल गांधी के चुनाव जीतने के बाद का जश्न है ?

क्या राहुल गांधी के नए चुनाव क्षेत्र वायनाड में पाकिस्तानी झंडों के साथ चुनाव प्रचार हुआ ?

Fact Check: Misleading Video Alleging Pakistani Flag Waved In Rajasthan Rally Celebrating Congress Win

क्या यह भारत के वायनाड में राहुल गांधी की रैली है ?

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “बंगाल में पाकिस्तान का झंडा लहराया जा रहा है |” ग़लत है |

Title:बंगाल में लहराये गए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के झंडों को पाकिस्तान का झंडा बता भ्रम फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

12 hours ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

13 hours ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

1 day ago

वायरल वीडियो धनखड़ के इस्तीफे से सम्बंधित नहीं, फर्जी है दावा….

धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…

3 days ago

यूपी के उन्नाव में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…

3 days ago

राजस्थान के एक पुराने वीडियो को चंदन मिश्रा हत्याकांड से जोड़कर शेयर किया जा रहा है…

पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल तौसीफ समेत 5 शूटरों को कोलकाता से गिरफ्तार…

4 days ago