National

यह तस्वीर २०१६ को पुणे में मराठा क्रांति मोर्चा की रैली से है।

१७ दिसम्बर २०१९ को फेसबुक पर ‘Alex Raj Prince द्वारा किए गये पोस्ट में एक तस्वीर साझा की गयी है, जिसके विवरण में लिखा है कि, CAB के समर्थन में लाखों हिन्दू भगवा झंडे के साथ बंगाल में निकले | करारा जवाब मिलेगा | अब होगी हिन्दू राष्ट्र कि बात | जय जय श्री राम |” इस पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि – ‘CAB के समर्थन में लाखों हिन्दू भगवे झंडे के साथ बंगाल में निकले |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पोस्ट में साझा तस्वीर को गौर से देखने पर हमें इसमें एक बोर्ड दिखा, जिसमें लिखा हुआ नंबर ०२० से शुरू होता है | यह क्रमांक महाराष्ट्र में स्थित पुणे शहर का STD कोड है, मगर उपरोक्त दावे में बताया गया कि यह बंगाल की घटना है, जिसके चलते हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च पर ढूंढा, तो हमें यह तस्वीर १५ अक्टूबर २०१६ को फेसबुक पर साझा मिली | 

इसके अलावा यह तस्वीर हमें ‘MaharashtraTimes’ द्वारा ३ अक्टूबर २०१६ को प्रकाशित मिली, जिसमें इस तस्वीर को २५ सितम्बर २०१६ को पुणे शहर में किये गए ‘मराठा क्रांति मोर्चा’ का विरोध प्रदर्शन बताया गया है | 

Maharashtratimes.indiatimes.com | ArchivedLink

जब हमने इस घटना के बारे में गूगल पर ‘Maratha kranti morcha Pune, 2016’ कीवर्ड्स को ढूंढा, तो हमें इस सम्बंध में कई समाचार वेबसाइटों पर is संदर्भ में ख़बरें मिलीं | इन ख़बरों के अनुसार १६ जुलाई २०१६ को अहमदनगर जिले के कोपर्दी गांव में एक १३ वर्षीय नाबालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी थी | पीड़िता मराठा सामुदाय से होने के कारण, इस सामुदाय के लोगों ने पूरे महाराष्ट्र में जगह-जगह जल्द न्याय पाने की गुहार के लिए यह मोर्चे निकाले थे | पूरी ख़बर पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

PTInews | ArchivedLinkIndiatodayNews | ArchivedLink
FirstpostNews | ArchivedLinkMITkatAdvisory | Archive

इसके अलावा जब हमने गूगल पर पश्चिम-बंगाल में किये गये उपरोक्त दावे के बारे में अलग-अलग की वर्ड्स से ढूंढा, तो हमें ऐसी कोई भी ख़बर नहीं मिली, जिसमें हिन्दुओं द्वारा तथाकथित मोर्चे के बारे में कोई भी जानकारी हो |

इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा तस्वीर २५ सितम्बर २०१६ को महाराष्ट्र के पुणे शहर में किये गए ‘मराठा क्रांति मोर्चा’ के विरोध प्रदर्शन की है और वर्तमान में पश्चिम बंगाल से इस तस्वीर का कोई संबंध नहीं है | यह तस्वीर गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलायी जा रही है |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “CAB के समर्थन में लाखों हिन्दू भगवा झंडे के साथ बंगाल में निकले |” ग़लत है |

Title:यह तस्वीर २०१६ को पुणे में मराठा क्रांति मोर्चा की रैली से है।

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

इंडोनेशिया में थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते बच्चों का वीडियो भारत का बताकर वायरल

थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते यह बच्चें मध्य प्रदेश के नहीं है…

2 days ago

अरुण गोविल ने पीएम मोदी की नहीं की आलोचना  ,  अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल….

सोशल मीडिया पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल का एक वीडियो वायरल है। दावा…

2 days ago

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

5 days ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

6 days ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

6 days ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

7 days ago