Categories: FalseNationalSocial

२०१७ में छात्रों द्वारा किये विरोध के वीडियो को कश्मीर की वर्तमान स्थिति का बताकर फैलाया जा रहा है |

३० अगस्त २०१९ को फेसबुक पर ‘AIMIM Tiger’ नामक एक पेज पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पुलिस जन-साधारण पर लाठीचार्ज करते हुए दिख रही है | वीडियो देखने से लगता है कि लोगों पर अत्याचार हो रहा है | इस पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, कश्मीर जल रहा है।मोदी और शाह दुनिया को दिखाने नही दे रहे आप दिखाये कम से कम दुनिया को बताएं।ये ज़ालिम ज़ुल्म की इन्तेहाँ कर रहे है। इस पोस्ट के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि, ‘इस वीडियो में कश्मीर की वर्तमान स्थिति दर्शायी गयी है |’

क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

उपरोक्त साझा वीडियो का जब हमने बारीकी से निरिक्षण किया, तो हमें इस वीडियो में ‘RK’ और #RisingKashmir का वॉटरमार्क मिला | फिर हमने YouTube पर ‘Rising Kashmir’ नाम को ढूंढा, तो हमें इस समाचार वेबसाइट का YouTube चैनल मिला | 

इस चैनल में ढूंढने पर हमें १७ अप्रैल २०१७ को अपलोड किया गया एक वीडियो मिला, जिसके शीर्षक में लिखा था कि “Student protests rock Kashmir valley” | हिंदी में अनुवाद – छात्र कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी का विरोध कर रहे हैं |

यह वीडियो उपरोक्त पोस्ट से हुबहू मिलता है, बस फरक सिर्फ़ इतना है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो असली वीडियो के तुलना में उल्टा रिकॉर्ड करके चलाया गया है |

जब हमने इस बारे में ख़बर ढूंढा, तो हमें के छात्रों द्वारा कश्मीर में किये गए इस विरोध प्रदर्शन पर कई ख़बरें मिली | SP कॉलेज के छात्रों ने अप्रैल २०१७ को पुलवामा में पुलिस द्वारा किये गए छापों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया था | यह वीडियो उसी दौरान लिया गया था| इस घटना पर पूरी ख़बर पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

Countercurrents.orgPost | ArchivedLinkKashmirpost.orgPost | ArchivedLinkOneindia.comPost | ArchivedLink

इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि पोस्ट में साझा वीडियो मे दर्शाए गए वीडियो १७ अप्रैल २०१७ में घटित वारदात की है, जिसमें श्रीनगर के SP कॉलेज के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था | वर्तमान में इस वीडियो का कश्मीर की मौजूदा स्थिति से कोई संबंध नहीं है | जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद ३७० के हटने पर कई पुराने वीडियो व तस्वीरें वर्तमान का बताकर गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है | 

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘यह वीडियो में कश्मीर की वर्तमान स्थिति दर्शायी गयी है |’ ग़लत है |

Title:२०१७ में छात्रों द्वारा किये विरोध के वीडियो को कश्मीर की वर्तमान स्थिति का बताकर फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

11 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago