False

कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह को पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन का बताकर भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है |

२६ सितम्बर २०१९ को फेसबुक पर ‘Kundan Kets’ द्वारा किये गये  पोस्ट में एक वीडियो  को साझा कर ये दावा किया गया था कि, ‘मनमोहन सिंह जी का दर्द सिर्फ वो खुद ही समझते हैं। कांग्रेस में उन्हें अपने जन्मदिन पर खुद से केक काटने तक की आज़ादी नहीं है। बच्चों की तरह केक क को सिर्फ छूआ दिया , फिर एक असब्य की तरह बाएं हाथ से केक और चम्मच दिया गया , सिख भी इंसान देता है तो दाएं हाथ से देता है खैर हमें क्या करना है जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मनमोहन सिंह जी, इस विडीयो से चम्मचों को कुछ सिख लेनी चाहिए |’ इस वीडियो में राहुल गांधी उनकी केक काटने में मदद करते हुए दिख रहें हैं | इस पोस्ट के ज़रिये यह दावा किया जा रहा है कि, “मनमोहन सिंह को अपना जन्मदिन का केक खुद काटने की भी आज़ादी कांग्रेस नहीं देता है |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले इस वीडियो का InVidTool की मदद से स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च में ढूंढा, तो हमें YouTube में Indian National Congress के आधिकारिक अकाउंट पर २७ दिसंबर २०१८ को अपलोड किया गया एक वीडियो मिला | यह वीडियो उपरोक्त दावे के वीडियो से हूबहू मिलता जुलता है | इस वीडियो के शीर्षक में लिखा था -Former PM Manmohan Singh and Congress President Rahul Gandhi cut a cake on Congress Foundation Day

इस वीडियो को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : YouTubeLink 

इसके बाद जब हमने इस वीडियो के शीर्षक से YouTube पर ढूंढा, तो हमें NDTV समाचार चैनल द्वारा २८ दिसंबर २०१८ को यह वीडियो प्रसारित मिला | इन ख़बरों के अनुसार यह वीडियो कांग्रेस के १३४वे स्थापना दिवस के समारोह का है, जहां दिल्ली में राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक साथ केक काटते हुए दिखाई दे रहें हैं | इस समारोह में कांग्रेस के अन्य कई दिग्गज नेता भी प्रस्तुत थे | 

हमें इस समारोह पर प्रसारित कुछ समाचार भी प्राप्त हुए | इन ख़बरों को पूरा पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें | 

News18Post | ArchivedLinkNDTVPost | ArchivedLinkIndianexpressPost | ArchivedLink

इसके बाद हमने इस बारे में अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रमुख सोशल मीडिया राधिका खेरा से इस वीडियो के बारे में पुछा, तो उन्होंने हमें बताया कि, “यह समारोह कांग्रेस के १३४वा स्थापना दिवस के उपलक्ष में मनाया जा रहा है | डॉ. मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं और कांग्रेस परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य भी है | राहुल गांधीजी का उनके साथ हाथ पकड़कर केक काटना बहुत साधारण सी बात है | कोई भी उत्सव को साथ में मनाने के लिए क्या कई लोग एक साथ हाथ पकड़कर केक नहीं काटते हैं ? अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगी तो शुरू में ही आपको दिखेगा कि दोनों मिलकर साथ में केक काट रहें हैं और बाद में बाकी का केक काट कर बांटने के लिए राहुल गांधी जी केक को अपनी ओर ले लेते हैं |”

इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो कांग्रेस की १३४वा स्थापना दिवस के समारोह का है, जहां राहुल गांधी व डॉ. मनमोहन सिंह एक  काट रहें हैं | इस वीडियो का डॉ. मनमोहन सिंह के जन्मदिन से कोई संबंध नहीं है | यह वीडियो गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “मनमोहन सिंह को अपना जन्मदिन का केक खुद काटने की भी आज़ादी कांग्रेस नहीं देता है |” ग़लत है |

Title:कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह को पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन का बताकर भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

19 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

19 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago