National

नाशिक की घटना को गुजरात के अमरेली का बताया जा रहा है |

१७ अक्टूबर २०१९ को हमारे व्हाट्सऐप नंबर ९०४९०५३७७० पर शशांक नाइक द्वारा फैक्ट चेक के लिए एक निवेदन प्राप्त हुआ |

इस लिंक में NetDuniyaCCTV नामक एक फेसबुक पेज का लिंक दिया गया था इस लिंक पर हमें एक वीडियो मिला, जिसमें एक तेंदुवे को एक घरेलु कुत्ते पर हमला करते हुए देखा जा सकता है | पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, “शेर आया शेर आया,सावधान ! कुछ लोग इसे मुंबई के शांतिवन का बता रहे हैँ, तो कुछ गुजरात का बता रहे हैँ |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

इस वीडियो को सोशल मीडिया में ढूँढने पर हमें यह वीडियो काफ़ी वाइरल होता मिला | कुछ लोगों ने इसे गुजरात में अमरेली की घटना बताया और कुछ लोगों ने इसे मुंबई के बोरीवली का बताया है | कई मुख्य समाचार वेबसाइटो ने भी इसे गुजरात के अमरेली का बताया था| 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

फैक्ट क्रिसेंडो की असमगुजरात की टीम ने इस घटना पर १५ अक्टूबर २०१९ को फैक्ट चेक किया था व ये स्पष्ट किया था कि ये घटना न तो गुजरात के अमरेली की है और ना ही मुंबई में बोरीवली की |

हमने इस वीडियो के सम्बन्ध में अपनी जांच सबसे पहले InVidTool की मदद से स्क्रीन शॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च से की, परिणामस्वरूप हमें १२ अक्टूबर २०१९ को YouTube पर Dhaval Khatiwala नामक एक यूजर द्वारा यह वीडियो अपलोड किया गया मिला, जो उपरोक्त प्रकाशित ख़बर से हुबहू मिलता है | इस वीडियो के नीचे विवरण में लिखा है कि, ‘देवलाली, नासिक, महाराष्ट्र में तेंदुआ मेरे घर में मेरे कुत्ते पर हमला करता है CAM 1’ और यह घटना २९ सितम्बर २०१९ की है |

इसके साथ ही Dhaval Khatiwala ने दो वीडियो और अपलोड किये है, जिसमें एक गाड़ी का नंबर भी दिख रहा है |

जब हमने इस गाड़ी के नंबर का पता लगाया, तो गाड़ी महाराष्ट्र के नाशिक RTO से पंजीकृत मिली |

जांच में हमें हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा इस घटना पर प्रकाशित एक खबर मिली जिसमे इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया गया है|

HindustantimesPost | ArchivedLink

हमरी असम की टीम ने जब अमरेली वन कार्यालय से संपर्क किया था और इस सीसीटीवी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हमें बताया, “ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है कि एक तेंदुवा घर में घुस गया है और उसने कुत्तों पर हमला किया है |”

इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो महाराष्ट्र के नाशिक की घटना है और गुजरात से इस वीडियो का कोई संबंध नहीं है |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “गुजरात के अमरेली जिले में एक घर के बाहर तेंदुआ ने कुत्ते पर हमला किया |” ग़लत है |

Title:नाशिक की घटना को गुजरात के अमरेली का बताया जा रहा है |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

2 days ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

2 days ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

3 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

3 days ago