False

क्या कन्हैया कुमार को उनकी ही एक सभा में पीटा गया ? जानिए सच |

सोशल मीडिया पर एक बहुचर्चित वीडियो में कुछ पुलिस अफसर एक आदमी को भीड़ से बचाकर लेकर जाते हुए देखे जा सकतें हैं | इस वीडियो के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि वीडियो में भीड़ सीपीआई के नेता कन्हैया कुमार को पीट रहीं है | 

पोस्ट के शीर्षक में लिखा गया है कि “कन्हैया कुमार को आजादी मिल रही है |”

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक

यह वीडियो फेसबुक पर काफी तेजी से फैलाया जा रहा है |

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुवात हमने इस वीडियो को बारीकी से देखने से की, हमें वीडियो में “कशिश न्यूज़” का वॉटरमार्क नज़र आया तद्पश्चात हम यूट्यूब पर कशिश न्यूज़ के चैनल पर गये जहाँ हमें १७ फरवरी २०२० को अपलोड किया गया यह वीडियो मिला | इस वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “लखीसराय में कन्हैया की सभा में विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई”

इसके पश्चात हमने गूगल पर उपरोक्त वीडियो में दी गयी जानकारी से सम्बंधित ख़बरों को ढूँढा, परिणाम में हमें आज तक की एक खबर मिली | खबर के अनुसार बिहार के लखीसराय में कन्हैया कुमार के सभा के दौरान एक युवक ने स्टेज की तरफ चप्पल फेंक दी जिसके बाद कन्हैया के समर्थकों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी |

आर्काइव लिंक 

इस घटना को अन्य मीडिया संगठनों ने भी कवर किया है | इन खबरों को आप नीचे देख सकते है | 

लाइव हिंदुस्तानआर्काइव लिंक
जागरणआर्काइव लिंक
दैनिक भास्करआर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | यह वीडियो कन्हैया कुमार को पीटने का नही है | इस वीडियो में हम लखीसराय में कन्हैया कुमार की सभा के दौरान उनपर चप्पल फेकने वाले लड़के को भीड़ द्वारा पीटते हुए देख सकते है | 

Title:क्या कन्हैया कुमार को उनकी ही एक सभा में पीटा गया ? जानिए सच |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

10 hours ago

बिल्डिंग से कूदते लोगों का वीडियो एयर इंडिया विमान क्रैश से सम्बंधित नहीं, वीडियो दिल्ली का है..

12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, लंदन गैटविक के लिए जाने…

10 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

10 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

11 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago