Political

क्या इस ट्रक के पीछे की पट्टी पर लिखी है राफेल पर तंज कसने वाली शायरी?

३ मई २०१९ को फेसबुक के ‘Ubaidullah Ansari Muslim Mahasena’ नामक पेज पर एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में एक फोटो दिया गया है | फोटो में एक ट्रक का पिछला हिस्सा दिखता है, जिसकी नीचे की पट्टी पर लिखा है –

डीजल पर चलती हूँ भाडा सही लाऊँगी
मोदी जैसे राफेल में दलाली नहीं खाऊँगी”

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि एक ट्रक के पीछे मोदी सरकार पर राफेल मामले में तंज कसने वाली शायरी लिखी गई है | फोटो देखने से ही शक होता है कि, इस फोटो को फोटोशोप किया गया है | तो आइये जानते है इस फोटो की सच्चाई |

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले फोटो को गूगल और यांडेक्स रिवर्स इमेज सर्च किया तो यह फोटो हमें अलग अलग जगह इस्तेमाल किये गए मिले, जो कि आप नीचे की स्क्रीनशॉट पर देख सकते है |

इस सर्च से हमें यह भी पता चला कि, ट्वीटर के आधिकारिक कांग्रेस हँडल पर दुसरी पट्टी के साथ भी यही ट्रक का फोटो साझा किया गया है, जो कि आप नीचे देख सकते है |

ARCHIVE TWEET

इसके बाद अवधूत वाघ नामक एक यूजर ने उपरोक्त पोस्ट की पट्टी सोनिया-राहुल का नाम लगाकर चिपका दी |

ARCHIVE TWEET

यह देखकर हम बोलेगा नामक यूजर ने इस ट्रक की सही फोटो साझा की, जो आप नीचे देख सकते है |

ARCHIVE TWEET

लेकिन यह फोटो हम बोलेगा को कहाँ से मिली. इसका कोई उल्लेख नहीं है | तो हमने संशोधन को आगे बढ़ाते हुए यह ढूंढा, की यह मूल फोटो इसके पहले कहाँ इस्तेमाल हुई है | गूगल सर्च से ही हमें इसका पता चला | libs-spot नामक ब्लॉग साईट पर एक ब्लॉग में इस फोटो का इस्तेमाल २७ नवम्बर २०११ को किया गया है |

ARCHIVE BLOG

इसके अलावा हमें यह फोटो motorbikes-passion नामक एक वेबसाइट पर भी मिली |

ARCHIVE PASSION

bianoti.com नामक एक और वेबसाइट पर हमें यही ट्रक की मूल फोटो मिली |

ARCHIVE BIANOTI

इस संशोधन से यह बात साफ़ होती है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा की गई राफेल मुद्दे को लेकर मोदी पर तंज कसने वाली पट्टी के साथ की ट्रक की फोटो फोटोशोप का इस्तेमाल कर बदली गई है | नीचे आप दोनों फोटो की तुलना देख सकते है |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में “डीजल पर चलती हूँ भाडा सही लाऊँगी मोदी जैसे राफेल में दलाली नहीं खाऊँगी” इस दावे के साथ साझा फोटो गलत है | यह फोटो फोटोशोप किया हुआ है |

Title:क्या इस ट्रक के पीछे की पट्टी पर लिखी है राफेल पर तंज कसने वाली शायरी?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

10 hours ago

बिल्डिंग से कूदते लोगों का वीडियो एयर इंडिया विमान क्रैश से सम्बंधित नहीं, वीडियो दिल्ली का है..

12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, लंदन गैटविक के लिए जाने…

10 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

10 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

11 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago