False

क्या यह ऑटो चालक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाई है ?

३ जून २०१९ को फेसबुक के ‘Politics Solitics’ पेज पर एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक फोटो दिया गया है | फोटो में जो शख्स है, उसकी शक्ल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे से काफी मिलती-जुलती है | पोस्ट के विवरण में लिखा है –

# जिसका बडा भाई भारत का प्रधानमंत्री हो और छोटा भाई आँटो चालक ऐसे महान सपूत को,, शत् शत् नमन ,,

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में दिखाई दे रहा ऑटो चालक शख्स प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाई है | इस तरह की कोई खबर पढने में नहीं आई है | तो आइये जानते है इस विडियो व दावों की सच्चाई |

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले पोस्ट में साझा फोटो को रिवर्स इमेज सर्च किया तो यांडेक्स से हमें जो परिणाम मिले, वह आप नीचे देख सकते है |

इस सर्च परिणाम से हमें ‘Fourth’ वेबसाइट द्वारा २९ जून २०१६ को प्रसारित एक खबर मिली | इस खबर में कहा गया है कि, तेलंगाना राज्य के आदिलाबाद शहर में एक ऑटो चालक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हमशक्ल है |

ARCHIVE FOURTH

बिंग सर्च से हमें एक विडियो मिला | ‘रॉयल टेक’ द्वारा ८ जनवरी २०१७ को यह विडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है | विडियो तेलुगु भाषा में है | इस विडियो के हैडलाइन में लिखा गया है कि, आदिलाबाद में एक ऑटो चालक नरेन्द्र मोदी की तरह दिखता है | आप यह विडियो नीचे देख सकते है |

इसके बाद हमने ‘PM modi’s look alike in adilabad’ इन कीवर्ड्स के साथ गूगल सर्च किया तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस परिणाम से हमें ‘हंस इंडिया’ द्वारा २ जनवरी २०१७ को प्रसारित एक खबर मिली | इस खबर में कहा गया है कि, आदिलाबाद शहर के खानापुर इलाके में एक शख्स बिलकुल प्रधानमंत्री मोदी की तरह दिखते है | उनका नाम है शेख अयूब | लोग उन्हें देखकर हैरान होते है | कुछ उनके साथ फोटो भी खिंचवाते है |

ARCHIVE HANS

इसी सर्च से हमें यू-ट्यूब पर २५ दिसम्बर २०१६ को ‘Adilabad News on ttv Urdu’ द्वारा अपलोड और एक विडियो मिला | यह विडियो हिंदी में है | विडियो के शीर्षक में लिखा है कि, आदिलाबाद में मोदी का हमशक्ल है | आप यह विडियो नीचे देख सकते है |

इसी सर्च से हमें प्रधानमंत्री मोदी का एक और हमशक्ल मिला | यह शख्स उत्तर प्रदेश से है | उनका नाम है अभिनन्दन पाठक और उन्होंने वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव पर्चा भी दाखिल किया था | ANI ने यू-ट्यूब पर ३० अप्रैल २०१९ को एक विडियो अपलोड किया है | यह विडियो आप नीचे देख सकते है |

इसके बाद हमने यह जानने की कोशिश कि, की नरेन्द्र मोदी के परिवार में कौन लोग है और वह लोग क्या करते है | गूगल सर्च से हमें ‘इंडिया टुडे’ द्वारा ९ जनवरी २०१७ को प्रसारित एक आर्टिकल मिला | इस आर्टिकल में उनके पूरे परिवार के बारे में जानकारी दी गई है | यह जानकारी पढने के बाद यह बात साफ़ होती है कि, मोदी के परिवार में उनका कोई भी भाई ऑटो चालक नहीं है |

ARCHIVE TODAY

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में फोटो के साथ किया गया दावा कि, “जिसका बडा भाई भारत का प्रधानमंत्री हो और छोटा भाई आँटो चालक ऐसे महान सपूत को,, शत् शत् नमन |” सरासर गलत है | नरेन्द्र मोदी का कोई भी भाई ऑटो चालक नहीं है | यह तस्वीर आदिलाबाद के ऑटो चालक की है और वह मोदी का हमशक्ल है |

Title:क्या यह ऑटो चालक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाई है ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

पुलिस लाठीचार्ज का पुराना वीडियो महागठबंधन के बिहार बंद से जोड़कर वायरल…

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में चुनाव आयोग की ओर से वोटर लिस्ट रिविजन…

21 hours ago

अफगानिस्तान के काबुल में भारतीय दूतावास पर हमले का दावा फेक है, पुरानी तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल…

इन तस्वीरों का अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पर हाल में हुए आतंकी हमले से नहीं…

22 hours ago

6 साल की बच्ची का  67 साल के आदमी से शादी करने का दावा फर्जी,  तस्वीर एडिटेड है..

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक बुज़ुर्ग व्यक्ति एक युवती …

22 hours ago

एक फिल्म की शूटिंग का वीडियो झारखंड में महिला के साथ दुष्कर्म के झूठे दावे से वायरल..

सोशल मीडिया पर एक  वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता…

4 days ago

बांग्लादेश में एक मुस्लिम शख्स की दाढ़ी पकड़कर पिटाई की घटना का वीडियो भारत का बताकर वायरल…

वायरल वीडियो बांग्लादेश के मानिकगंज जिले की है, जब एक मुस्लिम आदमी ने एक अन्य…

4 days ago