२७ जून २०१९ को फेसबुक के ‘अच्छी बातें achi baaten’ नामक एक पेज पर एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक विडियो साझा किया गया है | विडियो में कुछ लोग मीडिया के साथ बातचीत करते दिखाई देते है | इस दौरान वह धमकी देते है कि, हमारे १६०० परिवार है और हम इस्लाम को कुबूल कर लेंगे और अल्लाह हु अकबर बोलेंगे | हमारी मौलाना से बात हो गई है | पूरे जिले के ८ हजार के करीब लोग भी इस्लाम कुबूल कर लेंगे|
पोस्ट के विवरण में लिखा गया है कि,
अगर तबरेज को इंसाफ़ नहीं मिला तो हम हिन्दू 1600 परिवार है तकरीबन 8000 लोग है हम इस्लाम कबूल कर लेंगे – सुनिये इस हमारे सच्चे रामभक्त की बात।
इस पोस्ट व्दारा किया यह दावा किया जा रहा है कि, इस विडियो में बोल रहा हिन्दू शख्स अपने साथियों के साथ इस्लाम कुबुल करने की धमकी इसलिए दे रहा है, क्योंकि वह झारखण्ड में मोब लिंचिंग में मारे गए तबरेज अंसारी को इंसाफ चाहता है | लेकिन विडियो सुनने के बाद कहीं भी तबरेज के नाम का उल्लेख नहीं सुनाई देता | इसलिए इस विडियो पर संदेह होता है | तो आइये जानते है इस विडियो व दावे की सच्चाई |
मूल पोस्ट यहाँ देखें – ‘अच्छी बातें achi baaten’ | ARCHIVE POST
संशोधन से पता चलता है कि…
सबसे पहले हमने पोस्ट में साझा विडियो को इन्विड टूल का इस्तेमाल करते हुए छोटे फ्रेम्स में तोडा और उन टुकड़ों को रिवर्स इमेज सर्च किया | इस सर्च से हमें कुछ भी पुख्ता परिणाम नहीं मिले |
इसके बाद हमने विडियो को ध्यान से सुना | विडियो की शुरुआत में ही बोलने वाला शख्स ‘हम शिक्षाकर्मी’ बोलता है | इस धागे को पकड़कर हमने यू-ट्यूब पर ‘शिक्षामित्रों ने दी इस्लाम कुबूल करने की धमकी’ इन की वर्ड्स के साथ सर्च किया तो हमें इसी विवरण के साथ मूल विडियो मिला |
‘Tedhi Ungli’ नामक एक यूजर ने ३१ जुलाई २०१७ को एक विडियो अपलोड किया है | यह पूरा विडियो है, और इस विडियो को देखने व सुनने के बाद पूरी कहानी समझ में आती है | विडियो में दिखाई देने वाले लोग वास्तव में उत्तर प्रदेश के शिक्षाकर्मी है | उनको कई सालों की सेवा के बाद नौकरी से निकाल दिया गया है | उन्होंने सुप्रीमकोर्ट तक लड़ाई लड़ी लेकिन उनको निराशा ही हाथ लगी | इससे निराश होकर यह लोग इस्लाम कुबूल करने की धमकी दे रहे है | आप पूरा मूल विडियो नीचे देख सकते है |
इसके अलावा हमें एक और विडियो मिला, जो ३१ जुलाई २०१७ को ‘India Trending’ नामक यूजर द्वारा अपलोड किया गया है | इस विडियो में भी शिक्षामित्रों द्वारा इस्लाम कुबूल करने की धमकी का जिक्र है | साथ ही वह किस परेशानी की वजह से यह इशारा दे रहे है, उसका भी जिक्र है |
‘Indus Info’ नामक एक यूजर ने भी यही पूरा विडियो २६ जुलाई २०१७ को अपलोड किया है | इस विडियो के शीर्षक में लिखा है कि, ‘शिक्षामित्रों ने धर्म परिवर्तन की योगी जी को दी चेतावनी’ | विडियो में भी वही कहानी वर्णित की गई है, जो उपर के दो विडियो में है |
‘National Dastak’ नामक यूजर ने भी एक खबर का विडियो ३० जुलाई २०१७ को अपलोड किया है | इस खबर में भी कहा गया है कि, उत्तर प्रदेश के शिक्षाकर्मियों ने उनकी नौकरी बहाल न होने की सूरत में इस्लाम कुबूल करने की धमकी दी है |
अतः इस संशोधन से यह पुख्ता तौर पर स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा किया गया विडियो दो वर्ष पुराना है | इसलिए उसका हाल ही में हुए झारखण्ड के तबरेज अंसारी लिंचिंग मामले से कोई सम्बन्ध होने का सवाल ही पैदा नहीं होता |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा विडियो के साथ किया गया दावा कि, “अगर तबरेज को इंसाफ़ नहीं मिला तो हम हिन्दू 1600 परिवार है तकरीबन 8000 लोग है हम इस्लाम कबूल कर लेंगे – सुनिये इस हमारे सच्चे रामभक्त की बात |” सरासर गलत है | यह विडियो २०१७ का है, जिसका तबरेज अंसारी लिंचिंग मामले से सम्बन्ध नहीं है |
Title:क्या इन १६०० हिन्दू परिवारों ने तबरेज को इंसाफ़ नहीं मिला तो इस्लाम कुबूल कर लेने की धमकी दी ?
Fact Check By: R PillaiResult: False
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…
यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित नहीं है, यह वैष्णो देवी रोपवे के विरोध…
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…