False

तस्वीर में दर्शाये गये वृद्ध व्यक्तियों का इस घटना से कोई सम्बन्ध नहीं है और ये घटना एक ही समुदाय से सम्बंधित है |

१२ अक्टूबर २०१९ को फेसबुक पर ‘सुभाष कुमार साव द्वारा एक तस्वीर साझा किया गया है, जिसमे ४ मुस्लिम सामुदाय के लोग दिख रहें है | पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, “चाँद, उस्मान, अजहर और साहिब ने 15 साल की हिन्दू बच्ची का उसकी बूढ़ी दादी के सामने किया बलात्कार – मेरठ |” इस पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि – ‘तस्वीर में दर्शाए गए ४ मुस्लिम लोगों ने एक नाबालिक हिंदू लड़की का सामूहिक बलात्कार किया है |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले गूगल पर ‘चाँद, उस्मान, अजहर और साहिब ने 15 साल की बच्ची का उसकी बूढी दादी के सामने किया बलात्कार – मेरठ’ कीवर्ड्स को ढूंढा, तो हमें तीन समाचार वेबसाइट पर यह ख़बर मिली | इन ख़बरों के अनुसार, मेरठ के भवनपुर इलाके में ४ लोगों ने एक १५ वर्षीय नाबालिक का सामूहिक बलात्कार किया था | यह घटना २८ सितम्बर २०१९ की बताई जा रही है | इसके अलावा यह कहा गया कि इसमें से एक अपराधी पकड़ा गया है और बाकी फरार है | इन ख़बरों को पूरा पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

SudarshannewsPost | ArchivedLinkKhabar.ndtvPost | ArchivedLink

हमने इस घटना पर अधिक जानकारी के लिए थाना भवनपुर के SHO संजय कुमार से संपर्क किया | उन्होंने हमें बताया कि, “यह घटना २८ सितम्बर २०१९ की है | नाबालिका की उम्र लगभग १६ वर्ष है और वह ग्राम लाडपुरा की निवासी है व मुस्लिम सामुदाय से है | यह नाबालिका अपने दादी के साथ जंगल से मिट्टी लाने गयी थी | तब ४ मुस्लिम लड़कों ने इस नाबालिक को पकड़कर दुष्कर्म किया | इन अपराधियों में से एक स्वयं नाबालिक है और बाकी के तीन १८ से १९ वर्षीय है | इन पर IPC के धारा ३७६ (d) व ५०६ के तहद प्राथमिकी क्र. ४४२/१९ दर्ज की गयी है | हमने घटना के दिन ही पहले आरोपी को पकड़ लिया था | उसके बाद तीन दिन के अंदर और दो अपराधी को पकड़ा गया और उसके अगले दिन चौथे अपराधी को पकड़ लिया गया है | सब ग्राम लाडपुरा के निवासी है |”

उपरोक्त दावा मे साझा तस्वीर में दर्शाए गये लोगों की उम्र काफ़ी ज़्यादा दिखाई देती है | इसपर हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च में ढूंढा, तो हमें Dreamstime नामक एक वेबसाइट पर यह तस्वीर मिली | तस्वीर के विवरण में लिखा है कि यह तस्वीर दिल्ली के जामा मस्जिद में खड़े मुस्लिम लोगों की है |

Dreamstime.com

जब हमने इस प्राप्त तस्वीर को उपरोक्त दावा में साझा तस्वीर के साथ तुलना किया तो हमने दोनों तस्वीरों को सामान पाया | गौर से देखने पर इस तस्वीर में हमें Dreamstime वेबसाइट का जलांक (watermark) साफ़ दिखाई देता है व असली तस्वीर में ५ लोग हैं, ४ नहीं | इस तुलना को आप नीचे देख सकतें हैं |

इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा तस्वीर का किये गए दावे के साथ कोई संबंध नहीं है और ना ही इस घटना का कोई सांप्रदायिक रूप है | यह तस्वीर को गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “तस्वीर में दर्शाए गए ४ मुस्लिम लोगों ने एक नाबालिक हिंदू लड़की का सामूहिक बलात्कार किया है |” ग़लत है |

Title:तस्वीर में दर्शाये गये वृद्ध व्यक्तियों का इस घटना से कोई सम्बन्ध नहीं है और ये घटना एक ही समुदाय से सम्बंधित है |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

2 days ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

2 days ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

3 days ago