क्या पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अमेरिका ने दुनिया के ५० सबसे ईमानदार लोगों की सूची में प्रथम स्थान दिया ?

१७ जून २०१९ को फेसबुक के ‘हमारी कांग्रेस’ नामक एक पेज पर एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक तस्वीर साझा की गई है | तस्वीर में दिखाई देता है कि, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोई पुरस्कार हाथ में लिए मुस्कुराते हुए खड़े है | पोस्ट के विवरण में लिखा गया है कि,

अमेरिका ने जारी की दुनिया के 50 सबसे ईमानदार लोगों की सूची में भारत के एकमात्र व्यक्ति है डॉ मनमोहन सिंह जी, वो भी पहले स्थान पर |

इस पोस्ट व्दारा किया गया दावा बिलकुल स्पष्ट है | लेकिन तस्वीर में मनमोहन सिंह के हाथ में जो अवार्ड है, वह हुबहू ऑस्कर अवार्ड जैसा दिखाई देता है | मनमोहन सिंह को ऑस्कर अवार्ड दिए जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता, क्योंकि यह अवार्ड फिल्मों के लिए दिया जाता है | इसलिए इस तस्वीर पर संदेह होता है | तो आइये जानते है इस तस्वीर और दावे की सच्चाई |

मूल पोस्ट यहाँ देखें – हमारी कांग्रेस  | ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

सबसे पहले हम अमरीकन सरकार की वेबसाइट पर गए | मनमोहन सिंह की वर्ड्स से सर्च किया | लेकिन हमें पोस्ट के दावे से मिला जुलता कोई परिणाम नहीं मिला |

ARCHIVE RESULT

इसके बाद हमने पोस्ट में किये गए दावे को की वर्ड्स बनाकर गूगल सर्च किया तो हमें dw.com द्वारा प्रसारित एक खबर मिली | खबर में कहा गया है कि, अमेरिका की प्रतिष्ठित न्यूजवीक पत्रिका ने दुनिया के १० सबसे अच्छे नेताओं की सूची में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शीर्ष पर रखा है | लिखा है कि, ”मनमोहन एक ऐसे नेता हैं जिनके मोह में दूसरे सभी नेता पड़ जाते हैं |”

ARCHIVE DW

इसके उपरांत हमने अमरीकन पत्रिका ‘NewsWeek’ की वेबसाइट पर जाकर सर्च किया तो वह आर्टिकल भी हमें मिला, जिसमे इस पत्रिका द्वारा दुनिया के १० सबसे अच्छे नेताओं की सूचि है | १६ अगस्त २०१० को यह आर्टिकल प्रसारित किया गया था |

ARCHIVE NEWSWEEK

इसके अलावा हमें पोस्ट में किये गए दावे से सम्बंधित कोई परिणाम नहीं मिला |

इसके बाद हमने पोस्ट में साझा तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें जो परिणाम मिले, वह आप नीचे देख सकते है |

इस सर्च से हमें पता चला कि, ऑस्कर अवार्ड हाथ में लिए हुए व्यक्ति का नाम विख्यात म्यूजिक कंपोजर ए. आर. रहमान है | गूगल सर्च से हमें ‘BuzzFeed’ वेबसाइट पर यह मूल तस्वीर मिली | तस्वीर के शीर्षक में कहा गया है कि, ‘स्लमडॉग मिलेनिअर’ फिल्म के लिए दो ऑस्कर अवार्ड जीतकर ए. आर. रहमान ने देश को गौरवान्वित किया है | तस्वीर का क्रेडिट गेट्टी इमेजेस को दिया है |

ARCHIVE BUZZ

अतः इस संशोधन से हम यह बात पुख्ता तौर पर कह सकते है कि, न तो मनमोहन सिंह को अमरिका द्वारा दुनिया के ५० सबसे इमानदार नेताओं की सूचि में पहला स्थान प्राप्त हुआ है, और न ही पोस्ट में साझा अवार्ड लेते हुए तस्वीर मनमोहन सिंह की है | मूल तस्वीर म्यूजिक कंपोजर ए. आर. रहमान की है, जब उन्हें ‘स्लमडॉग मिलेनिअर’ फिल्म के लिए दो ऑस्कर अवार्ड मिले थे | आप दोनों तस्वीरों की तुलना नीचे देख सकते है |

आपको बता दें कि, इससे पहले भी मनमोहन सिंह के बारे में इस तरह की गलत ख़बरें वायरल की गई है | अमेरिका में व्हाइट हाउस में 50 ईमानदार की तस्वीर में भारत के नायब हीरे #श्री_मनमोहन_सिंह_जी का 1st स्थान यह दावा भी कुछ समय पहले सोशल मीडिया में वायरल किया गया था | ‘factcrescendo’ ने इस दावे का सच भी २९ मई २०१९ को उजागर किया था | आप यह फैक्ट चेक इस लिंक पर पढ़ सकते है |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा तस्वीर के साथ किया गया दावा कि, “अमेरिका ने जारी की दुनिया के 50 सबसे ईमानदार लोगों की सूची में भारत के एकमात्र व्यक्ति है डॉ मनमोहन सिंह जी, वो भी पहले स्थान पर |” सरासर गलत है | अमरिका ने ऐसी कोई सूचि जारी नहीं की है, और मूल तस्वीर ए. आर. रहमान की है |

Title:क्या पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अमेरिका ने दुनिया के ५० सबसे ईमानदार लोगों की सूची में प्रथम स्थान दिया ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

तेजस्वी यादव का पुराना वीडियो एडिट करके वोटर अधिकार यात्रा से जोड़कर वायरल…

आगामी बिहार चुनाव से पहले, कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार और चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’…

37 minutes ago

कंगना रनौत ने ‘वोट चोरी’ को लेकर चुनाव आयोग पर नहीं किया  हमला, एडिटेड है वायरल वीडियो…

मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर…

40 minutes ago

ओडिशा के रथ यात्रा रैली का वीडियो बिहार में राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा का बताकर वायरल…

17 अगस्त 2025 को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता, राहुल गांधी ने…

1 day ago

देहरादून का बताया जा रहा सड़क किनारे शेर का वीडियो वास्तव में गुजरात के जूनागढ़ का है।

सोशल मीडिया पर वायरल सड़क किनारे शेर का वीडियो देहरादून का नहीं, बल्कि गुजरात के…

1 day ago

अपनी पत्नी के साथ बदसलूकी करने व उसे ‘जिन्दा दफनाने’ वाली घटना का बांग्लादेश का वीडियो कर्नाटक के नाम पर वायरल…

बुजुर्ग पत्नी से बदसलूकी कर रहे पति के जिस वीडियो को कर्नाटक का बताया जा…

2 days ago