Political

क्या नवज्योत सिंह सिद्धू ने चुनावी रैली में लोगों को खुले आम केवल ‘अल्लाह-हु-अकबर’ बोलने को कहा?

१८ अप्रैल २०१९ को फेसबुक पर ‘राजन राज’ नामक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में एक विडियो दिया गया है | विडियो में INDIATV इस टीवी चैनल का चुनावी समाचार दिखाई दे रहा है | विडियो के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवज्योत सिंह सिद्धू किसी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे है | वह लोगों को ‘अल्लाह-हु-अकबर’ नारा लगाने के लिए कह रहे है | साथ ही कहते है, तुम मेरे भाई हो, हम सब एक है मेरे भाई है, एक है |  पोस्ट के विवरण में लिखा है –

अब क्या अब तो कांग्रेस खुलेआम “#अल्लाह_हू_अकबरबोलने कह रही!

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि सिद्धू ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए भरी सभा में ‘अल्लाह-हु-अकबर’ के नारे लगवाए | विडियो देखने के बाद यह साफ़ समझ में आता है कि, विडियो क्लिप किया गया है | नारे के पहले और बाद में सिद्धू ने कुछ कहा है मगर विडियो साझा करते समय वह भाग काटा गया है | तो आइये जानते है इस विडियो और पोस्ट की सच्चाई |

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले विडियो को InVid टूल का इस्तेमाल करके देखा और उसे कई टुकड़ों में विभाजित किया | इन विभाजित टुकड़ों को एक एक करके रिवर्स इमेज सर्च किया, तो एक टुकड़े के सर्च परिणाम से हमें यांडेक्स सर्च से यू-ट्यूब का एक लिंक मिला | Samachar Express नामक एक समाचार चैनल द्वारा १३ अप्रैल २०१९ को एक विडियो साझा किया है, जो हुबहू पोस्ट में साझा विडियो जैसा है | यह यू-ट्यूब विडियो आप नीचे देख सकते है |

इस विडियो से तथा लिखी जानकारी से हमें पता चलता है कि, यह बात उस समय की है, जब सिद्धू ने किशनगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था | लेकिन ‘अल्लाह-हु-अकबर’ वाला नारा हमें इस विडियो में सुनाई नहीं देता | तब हमने यू-ट्यूब पर navjyot singh siddhu speech in kishanganj इन की वर्ड्स के साथ सर्च किया |

इस संशोधन से हमें Political Hub नामक वेरीफाईड अकाउंट से साझा किया इसी भाषण का दूसरा विडियो मिला, जो आप नीचे देख सकते है |

इस विडियो को १५ मिनट ५० सेकंड से १६ मिनट ४१ सेकंड के बीच हम सुनेंगे तो सारी कहानी सामने आ जाती है |

कहानी कुछ यूँ बयाँ की जा सकती है- सिद्धू अदानी पर आरोप लगा रहे है | बीच में ही भीड़ में से आवाज आती है- अजान हो रही है | सिद्धू को पहले सुनाई नहीं देता है | वह इशारे से पूछते है, क्या हुआ | लोग फिर से कहते है कि मस्जिद में अजान हो रही है | फिर सिद्धू बोल पडते है- अजान हो रही है, ओके | दोनों हाथ खड़े करके नारा लगाओ | नारा लगाओ | पहले सिक्खों वाला लगायेंगे, फिर मुसलमानों वाला लगायेंगे, भाइयों वाला, फिर हिन्दू वाला लगायेंगे | सब लगायेंगे | फिर वह पहला नारा लगाते है- बोले सो निहाल, लोग जवाब देते है- सत श्री अकाल | फिर वह नारा लगाते है- अल्लाह हु अकबर | बोलो भाई, मेरे साथ बोलो अल्लाह हु अकबर | वह अल्लाह हु अकबर का नारा तीन बार लगाते है और लोग उसे दोहराते है | फिर वह कहते है- हम सब एक है, मेरे भाई, एक है | तुम मेरे भगवान हो, बोलो दोनों हाथ खड़े करके भारत माता की जय कर दो | फिर हम चलते है और तुम नमाज पढने जाओ | बोलो बोलो बोलो- भारत माता की, भीड़ कहती है- जय | वह दो बार यह नारा लगाते है और लोग जय कहकर जवाब देते है |

आप नीचे दोनों विडियो की तुलना देख सकते है |  

इस तुलना से यह बात साबित होते है कि, सिद्धू ने केवल अल्लाह हु अकबर का नारा नहीं दिया | बल्कि उन्होंने ‘बोले सो निहाल’ और ‘भारत माता की जय’ यह नारे भी दिए | उन्होंने धार्मिक समानता और भाईचारे की बात की | ऐसा कुछ नहीं किया कि, जिससे यह प्रतीत हो की वह मुस्लिम तुष्टिकरण कर रहे है, जो की पोस्ट के दावे द्वारा साबित करने का प्रयास किया जा रहा है |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा विडियो के साथ किया गया दावा कि, “अब क्या अब तो कांग्रेस खुलेआम #अल्लाह_हू_अकबर” बोलने कह रही ।” बिलकुल गलत है | सिद्धू ने भारत माता की जय, बोले सो निहाल यह नारे भी लगवाए थे | विडियो क्लिप किया गया है |

Title:क्या नवज्योत सिंह सिद्धू ने चुनावी रैली में लोगों को खुले आम केवल ‘अल्लाह-हु-अकबर’ बोलने को कहा?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

20 hours ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

2 days ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

2 days ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

3 days ago

वायरल वीडियो धनखड़ के इस्तीफे से सम्बंधित नहीं, फर्जी है दावा….

धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…

4 days ago

यूपी के उन्नाव में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…

4 days ago