Political

क्या राजनाथ ने कहा- बीजेपी को वोट नहीं करना हो तो ना करो, मगर जूते-चप्पल से मत मारिये ?

११ अप्रैल २०१९ को फेसबुक पर ‘Rajkumar Gurjar’ नामक एक यूजर द्वारा साझा किया गया यह पोस्ट बहुत ज्यादा शेयर किया जा रहा है | पोस्ट में एक विडियो तथा दो फोटो फोटो साझा किये गए है | विडियो में एक खबर बनाई गई है जिसमे कहा गया है की गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा बयान | कहा वोट न दें लेकिन जूते-पत्थर न मारे | बड़े स्तर पर हो रहा बीजेपी नेताओं का विरोध | इसके समर्थन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के भाषण का एक विडियो भी है जिसमे राजनाथ सिंह यह कहते हुए हम सुन सकते है कि, आपको वोट ना देना हो मत दीजिए, बादल साहब को | मत दीजिये वोट भारतीय जनता पार्टी को | लेकिन क्या आप हिंसा करेंगे, किसी के ऊपर लाठी चलाएंगे, जूते चलाएंगे | क्या यही इंसानियत है ? पोस्ट की हैडलाइन में दावा किया गया है की-

में देश का #गृहमंत्री हाथ जोड़ता हु #वोट नही देना तो #मत दीजिए ,,,पर #जूते चप्पल ओर #लाठियों से मारिये मत,,,,#राजनाथ सिंह

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि देश में वर्तमान में चल रहे लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेताओं का बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है और राजनाथ सिंह हाथ जोड़कर जनता से कह रहे है कि वोट नहीं देना है तो मत दीजिए लेकिन जूते-पत्थर न मारे | इस माध्यम से यह भी दावा किया जा रहा है की बीजेपी के नेताओं को जूते-पत्थर, लाठिओं की मार पड रही है | बारीकी से देखने पर यह पता चलता है कि विडियो तो सही है, लेकिन इसमें राजनाथ का पूरा वक्तव्य नहीं है जिससे पता चल सके कि उन्होंने किस सन्दर्भ यह बात कही | इसलिए विडियो की न्यूज़ बनाने पर संदेह होता है | तो आइये जानते है इस पोस्ट न विडियो की सच्चाई |

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने राजनाथ सिंह का यह पूरा भाषण ढूंढने की कोशिश की | पोस्ट में साझा विडियो में भाषण देते हुए राजनाथ कहते है कि आपको वोट ना देना हो मत दीजिए, बादल साहब को | इससे यह पता चलता है की बादल नाम का जिक्र हो रहा है और यह नाम पंजाब से सरोकार रखता है | तो हमने की वर्ड बनाया rajnath singh said don’t vote for bjp badal और यू-ट्यूब पर छाना | हमें जो सर्च रिजल्ट्स मिले वह आप नीचे की स्क्रीन शॉट पर देख सकते है |

थोडा सा नीचे स्क्रॉल करते ही हमें एक विडियो मिला, जिसका हैडलाइन है, वोट नहीं देना है तो मत दीजिए पर आप जूते मत फेंकिये | हमने इस लिंक पर जाकर विडियो सुना तो पता चला कि राजनाथ सिंह ने किस सन्दर्भ में यह बात कही थी | दरअसल यह विडियो दो साल पुराना है, और तब का है जब फरवरी २०१७ में पंजाब विधानसभा के चुनाव होने जा रहे थे | २४ जनवरी २०१७ को राजनाथ ने पंजाब के अबोहर में एक चुनावी प्रचार सभा को संबोधित किया था | इस भाषण के दौरान उन्होंने उपरोक्त बातें कही थी | ज्ञात हो की उस चुनाव में पंजाब में बीजेपी के साथ शिरोमणि अकाली दल के साथ चुनावी गठबंधन था | यह एक संयुक्त प्रचार सभा थी | उस समय पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल थे तथा उप मुख्यमंत्री सुखबीरसिंह बादल थे | राजनाथ सिंह ने उस भाषण में क्या कहा था, और उसका सन्दर्भ किस घटनाओं से था, जरा आप भी नीचे के विडियो में सुन लीजिये | नीचे की स्क्रीन शॉट पर आप यह भी देखेंगे कि BigBangScoop नामक आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल ने यह विडियो साझा किया है |

ARCHIVE VIDEO  

विडियो देखने व सुनने के बाद यह साफ़ हो जाता है कि प्रकाशसिंह बादल इनके उपर जूता फेंकने की तथा सुखबीरसिंह बादल इनके कॉन्वॉय पर लोगों द्वारा पत्थरबाजी के जो हमले हुए थे, उस सन्दर्भ में राजनाथ सिंह ने यह बात कही थी | तो हमने इस संशोधन को आगे बढ़ाते हुए उन पुरानी घटनाओं के तार भी जोड़ने की कोशिश की |

जब हमने सुखबीरसिंह बादल इनके कॉन्वॉय पर हुए हमले की के बारे में गूगल पर छानबिन की तो हमें कुछ विडियो तथा ख़बरें मिली, जो आप नीचे की स्क्रीन शॉट पर देख सकते है |

८ जनवरी २०१७ को TV24 India द्वारा यू-ट्यूब पर अपलोड किया हुआ उस घटना का विडियो हमने देखा | आप भी वह विडियो नीचे देख सकते है |

ARCHIVE VIDEO

समाचार पत्र जनसत्ता ऑनलाइन ने इस घटना की खबर दी थी, जो की आप नीचे स्क्रीन शॉट पर देख सकते है |

ARCHIVE JANSATTA

इसके बाद हमने प्रकाशसिंह बादल इनको जूता फेंक कर मारने की घटना के बारे में गूगल पर छानबिन की तो हमें कुछ विडियो तथा ख़बरें मिली, जो आप नीचे की स्क्रीन शॉट पर देख सकते है |

हमें Times Of India द्वारा प्रसारित एक खबर और विडियो मिले, जो आप नीचे देख सकते है |

ARCHIVE VIDEO

समाचार पत्र Indian Express ने इस घटना की खबर दी थी, जो की आप नीचे स्क्रीन शॉट पर देख सकते है |

ARCHIVE EXPRESS

अब हमने राजनाथ सिंह के उस भाषण का पूरा विडियो भी ढूंढा, जिसमे उन्होंने उपरोक्त पोस्ट में किये गए दावे के अनुसार वक्तव्य किया था | BigBangScoop के विडियो से ही हमें पता चलता है कि, २४ जनवरी २०१७ को राजनाथ ने पंजाब के अबोहर में एक चुनावी प्रचार सभा को संबोधित किया था | तो rajnath singh speech in abohar punjab इन की वर्ड्स से छानबीन करने पर हमें वह भाषण मिला | इस भाषण का सीधा प्रसारण भी किया गया था | यू-ट्यूब पर राजनाथ सिंह के आधिकारिक चैनल पर यह भाषण अपलोड लिया गया है, जो आप नीचे देख व सुन सकते है | ३३ मिनट का यह भाषण है | इस भाषण में ७ मिनट ४० सेकंड से १० मिनट २० सेकंड के बीच आप सुनेंगे तो पता चल जायेगा कि, वास्तव में माजरा क्या है |

ARCHIVE SPEECH

इस छानबीन से यह पता लगता है कि राजनाथ सिंह का यह भाषण दो साल पुराना, यानि जनवरी २०१७ का है, जब फरवरी २०१७ में पंजाब विधानसभा के चुनाव होने वाले थे | इस चुनावी सभा के कुछ दी पहले ही मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल इनको जूता फेंककर मारने की तथा उप मुख्यमंत्री सुखबीरसिंह बादल इनके कॉन्वॉय पर पथराव की घटनाएँ घटी थी | इन घटनाओं का जिक्र करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि, आपको वोट ना देना हो मत दीजिए, बादल साहब को | मत दीजिये वोट भारतीय जनता पार्टी को | लेकिन क्या आप हिंसा करेंगे, किसी के ऊपर लाठी चलाएंगे, जूते चलाएंगे | क्या यही इंसानियत है ?  

दोनों विडियो को सुनने के बाद आप भी यह आसानी से समझ जायेंगे की राजनाथ के भाषण के मूल विडियो को एडिट कर उपरोक्त फेसबुक यूजर द्वारा उसे भ्रमित तरीके से २०१९ के लोकसभा चुनाव के साथ जोड़कर साझा करने का मतलब साधा गया है | लेकिन राजनाथ के भाषण में ‘बादल साहब को’ इन शब्दों के उपयोग को वैसा ही रखे जाने के कारण इस यूजर की पोल खुल जाती है | राजनाथ सिंह ने बादल पिता-पुत्र पर हुए हमले के सन्दर्भ में यह वक्तव्य किया, ना की बीजेपी के नेताओं के सन्दर्भ में | राजनाथ ने यह भी नहीं कहा की मै हाथ जोड़ता हूँ |   

आप दोनों विडियो की तुलना नीचे देख सकते है, जिससे कि फर्क स्पष्ट हो जाता है |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा किया गया विडियो तो सही है, मगर पूरा नहीं है | राजनाथ का यह भाषण २०१७ का है तथा वर्तमान लोकसभा चुनाओं के साथ जोड़कर यह भ्रमित रूप से साझा किया जा रहा है | पोस्ट में किया गया दावा सरासर गलत है |

Title:क्या राजनाथ ने कहा- बीजेपी को वोट नहीं करना हो तो ना करो, मगर जूते-चप्पल से मत मारिये ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

7 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

7 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

9 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago