False

क्या नीरव मोदी ने लंदन के कोर्ट में स्टेटमेंट दिया की उसने कांग्रेस नेताओं को ४५६ करोड़ कमीशन दिया ?

यह चित्र हमने FORTUNEINDIA से प्रतिनिधित्व हेतु लिया है |

२ अप्रैल २०१९ को इन्स्टाग्राम पर we_support_narendramodi नामक यूजर द्वारा एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक फोटो साझा किया गया है जो कि एक ट्वीट का स्क्रीन शॉट है | इस स्क्रीन शॉट में चौकीदार#GauravPradhan का अंग्रेजी में ट्वीट है जिसका सरल हिंदी भाषांतरण इस प्रकार है – “नीरव मोदी का लंदन कोर्ट में जवाब – मुझे कांग्रेस नेताओं ने भारत से भाग जाने के लिए धमकाया – मैंने कांग्रेस नेताओं को ४५६ करोड़ रूपये का कमिशन दिया – राहुल गांधी, क्या यह सच है, अगर नहीं तो जब नीरव मोदी को गिरफ्तार किया गया तब कपिल सिब्बल लंदन क्यूँ भागे?” |

पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- अब तो समझ जाओ |

इस पोस्ट में किया गया दावा स्पष्ट है, जिसपर बिना सुबूत यकीन नहीं किया जा सकता | तो आइये जानते है इस पोस्ट की सच्चाई |

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले ट्वीटर पर इस ट्वीट को ढूंढने की कोशिश की | हमें वह मूल ट्वीट मिल गया, जो आप नीचे देख सकते है |

ARCHIVE TWEET

हमने यह ट्वीटर अकाउंट देखा तो हमें पता चला कि चौकीदार#GauravPradhan यह वेरीफाईड अकाउंट नहीं है | चौकीदार#GauravPradhan के अकाउंट पर जो जानकारी उपलब्ध है, उससे यह पता चलता है कि वह एक उच्च विद्या विभूषित शख्स है | लेकिन जब हम उनके ट्वीट को पढ़ते है तो पता चलता है की उन्होंने अंग्रेजी की काफी गलतियाँ की है, जो आप नीचे की स्क्रीन शॉट पर देख सकते है |

इससे हम यह कह सकते है कि, यह वास्तविक Gaurav Pradhan का अकाउंट नहीं हो सकता | क्योंकि ट्वीटर पर इस नाम के और भी एकाउंट्स है, और गौर करने लायक बात है कि उनमे से एक भी वेरीफाईड नहीं है | इसलिए ट्वीट में किया गया दावा शंकास्पद लगता है |

इसके बाद हमने इस ट्वीट का दावा ध्यान में रखकर nirav modi statement in london court इन की वर्ड्स से सर्च किया तो हमें जो रिजल्ट्स मिले वह आप नीचे की स्क्रीन शॉट पर देख सकते है |

इस सर्च से हमें ट्वीट में किये गए दावे से सम्बंधित कोई भी जानकारी नहीं मिली | हालाँकि, ‘द वायर’ द्वारा प्रकाशित खबर यह मिली कि, सरकार पक्ष ने नीरव मोदी को कोर्ट में पेश किया व कोर्ट को बताया कि नीरव मोदी ने गवाहों को सुबूत नष्ट न करने पर जान से मारने की धमकी दी है | इसके बाद कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी नामंजूर कर दी | इकनोमिक टाइम्स ने भी यही खबर प्रकाशित की है |

ARCHIVE WIRE | ARCHIVE ET

ऐसा लगता है कि, ट्वीट में उपयोग की गई भाषा, इस खबर से प्रेरित होकर लिखी गई है | क्योंकि २९ व ३० मार्च २०१९ को लंदन कोर्ट की यह खबरें प्रकाशित हुई है और यह ट्वीट ३१ मार्च २०१९ को किया गया है | threatened शब्द से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है |

इसके बाद और अधिक पुख्ता जानकारी के लिए हमने ट्वीट का स्क्रीन शॉट लेकर गूगल और यांडेक्स रिवर्स इमेज सर्च किया, लेकिन वहां भी हमें इस दावे के सन्दर्भ में कुछ भी परिणाम नहीं मिले |

गूगल सर्च करते समय हमें altnews का एक आर्टिकल मिला जिसमे #GauravPradhan और चौकीदार#GauravPradhan इस यूजर द्वारा लगातार झूठी ख़बरें फ़ैलाने के लिए जिम्मेदार करार दिया गया है |
ARCHIVE ALT

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा कि, “नीरव मोदी का लंदन कोर्ट में जवाब – मुझे कांग्रेस नेताओं ने भारत से भाग जाने के लिए धमकाया – मैंने कांग्रेस नेताओं को ४५६ करोड़ रूपये का कमिशन दिया” सरासर गलत है | चौकीदार#GauravPradhan यह वेरीफाईड अकाउंट नहीं है, और इससे पहले भी इस अकाउंट से भ्रामक खबरे फैलाई गई है |

Title:क्या नीरव मोदी ने लंदन के कोर्ट में स्टेटमेंट दिया की उसने कांग्रेस नेताओं को ४५६ करोड़ कमीशन दिया ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

9 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

2 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago