Political

क्या नरेन्द्र मोदी की नई सरकार ने प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के लिए यह बड़ी घोषणाएं की ?

३१ मई २०१९ को फेसबुक के ‘PM Narendra Modi Mission 2019’ पेज पर एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक विडियो दिया गया है | विडियो में दावा किया गया है कि, दूसरी बार सत्ता में आने वाली मोदी सरकार ने प्राइवेट जॉब करने वाले वर्गविशेष के लिए चार बड़ी घोषणाएं की है | पोस्ट के विवरण में लिखा है –

प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए 4 बड़ी खुशखबरी ! मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि नरेन्द्र मोदी की नई सरकार ने सत्ता सँभालते ही प्राइवेट जॉब करने वाले वर्गविशेष के लिए ४ अहम् फैसले लिए है | हालाँकि, विवरण में ४ फैसले कहा है, लेकिन विडियो में सात कथित फैसलों की बात की गई है |

विडियो को सुनते वक्त यह बार बार दोहराया जा रहा था कि, विडियो को लाइक करे, चैनल को सब्सक्राइब करे | कमेन्ट में जय हिन्द लिखे | यह बातें इस विडियो की सत्यता पर आशंका जताती है | साथ ही इस तरह का कोई समाचार किसी अख़बार या टीवी न्यूज़ के जरिये हमें प्राप्त ना होना भी विडियो की सत्यता पर सवाल खड़ा करता है | तो आइये जानते है इस विडियो व दावों की सच्चाई |

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले देखा कि, नरेन्द्र मोदी की नई सरकार का शपथ ग्रहण ३० मई २०१९ को हुआ | इसके बाद हमने नरेन्द्र मोदी के नए मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट मीटिंग की खबर को ढूंढा | यह मीटिंग ३१ मई २०१९ को हुई थी | खुद प्रधानमंत्री मोदी इस पहली मीटिंग में लिए गए फैसलों के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी |

ARCHIVE TWEET

समाचार वेबसाइट ‘Live Mint’ द्वारा ३१ मई २०१९ को दी गई खबर में इस कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी दी गई है | यह फैसले इस प्रकार है – १. प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत १४.५ करोड़ किसानों का समावेश | २. ३ करोड़ व्यापारिओं को ६० की उम्र के बाद पेंशन का प्रावधान | ३. ६० की उम्र से ज्यादा किसानों को अगले तीन साल तक पेंशन | ४. पशुओं के आरोग्य के लिए १३ हजार करोड़ का प्रावधान | ५. प्रधानमंत्री स्कालरशिप स्कीम में बदलाव |

ARCHIVE MINT  

‘द हिन्दू’ द्वारा इसी मीटिंग की खबर आप इस लिंक पर पढ़ सकते है |

इस संशोधन में हमें विडियो में किये गए दावे अनुसार कोई जानकारी नहीं मिली | तब हमने एक एक करके दावों की छानबीन की |

विडियो में फैसलों के दावे तथा उसका तथ्य इस प्रकार है –

1.प्राइवेट जॉब में जिनकी आमदनी १८ हजार रुपये प्रति महिना से कम है, उनको प्रधानमंत्री क्रेडिट जना के तहत १० लाख रूपये की आर्थिक सहायता की जाएगी | १० साल बाद यह रकम लौटानी है | इस रकम से आप मकान खरीद सकते है या कोई बिज़नेस कर सकते है | खास बात यह है कि, इस रकम पर कोई ब्याज नहीं लगेगा |

वास्तविकता : ऐसी कोई क्रेडिट योजना नहीं है |

2.प्राइवेट जॉब में जिनकी आमदनी २५ हजार रुपये प्रति महिना से कम है, उनको गैस सिलिंडर तथा मकान के लिए प्राथमिकता मिलेगी | २०१९ से २०२५ के बीच सरकार मकान बनाने के लिए सहायता करेगी |

वास्तविकता : गैस का वैध कनेक्शन कोई भी ले सकता है, प्राइवेट जॉब का अलग से कोई प्रावधान नहीं है | बेघर लोगों के लिए मकान की योजना पहले से जारी है | उसके लिए आय की मर्यादा सालाना ३ लाख से १८ लाख रुपये है |

3.प्राइवेट जॉब में जिनकी आमदनी २० हजार रुपये प्रति महिना से कम है, उनको हीरो की बाइक खरीदने के लिए सरकार ३० टका सब्सिडी देगी |

वास्तविकता : ऐसी कोई योजना अस्तित्व में नहीं है |

4.प्राइवेट जॉब में जिनकी आमदनी २५ हजार रुपये प्रति महिना से कम है, उनके लिए दुर्घटना बिमा योजना की राशी १० लाख रूपये कर दी गई है |

वास्तविकता : प्रधानमंत्री दुर्घटना बिमा योजना की राशी २ लाख रूपये है | प्राइवेट जॉब वालों के लिए अलग से कोई प्रावधान नहीं है |

5.प्राइवेट जॉब में जिनकी आमदनी १५ हजार रुपये प्रति महिना से कम है, उनके लिए BPL कार्ड बन जायेगा |

वास्तविकता : इस आमदनी वाले का BPL कार्ड नहीं बन सकता | जिनकी सालाना आमदनी २७ हजार से कम है, उन्हीं का BPL कार्ड बनता है |

6.जो प्राइवेट जॉब करते है, उनकी पत्नियों को अगर बिज़नेस करना है तो सरकार अपनी तरफ से २ लाख रूपये की सहायता करेगी | यह रकम पांच वर्षों के बाद लौटानी है |

वास्तविकता : ऐसी कोई योजना अस्तित्व में नहीं है |

7.प्राइवेट जॉब में जिनकी आमदनी १५ हजार रुपये प्रति महिना से कम है, उनके बच्चों को मल्टीनेशनल स्कूल में पढाई करने के लिए फीस में सरकार की तरफ से ५० प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी |

वास्तविकता : ऐसी कोई योजना अस्तित्व में नहीं है |

कैबिनेट की दूसरी मीटिंग अभी नहीं हुई है | सो इस संशोधन से यह बात साफ़ होती है कि, विडियो में जो दावे किये है, उनमे से एक भी फैसला नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा अभी तक नहीं लिया गया है |

हमने पिछले पांच वर्षों का भी अध्ययन किया | इस दौरान भी ऐसे किसी फैसले की कोई खबर नहीं है |

इसी तरह के दावे करने वाले एक दुसरे विडियो का फैक्ट चेक ३ जून २०१९ को ‘फैक्ट क्रेसेंड़ो’ ने किया था | आप वह आर्टिकल इस लिंक पर क्लीक कर पढ़ सकते है |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में विडियो के साथ किया गया दावा कि, “प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए 4 बड़ी खुशखबरी ! मोदी सरकार का बड़ा ऐलान |” सरासर गलत है | नरेन्द्र मोदी की नई सरकार द्वारा ऐसे किसी फैसले की खबर नहीं है |

Title:क्या नरेन्द्र मोदी की नई सरकार ने प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के लिए यह बड़ी घोषणाएं की ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

इंडोनेशिया में थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते बच्चों का वीडियो भारत का बताकर वायरल

थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते यह बच्चें मध्य प्रदेश के नहीं है…

4 hours ago

अरुण गोविल ने पीएम मोदी की नहीं की आलोचना  ,  अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल….

सोशल मीडिया पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल का एक वीडियो वायरल है। दावा…

5 hours ago

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

3 days ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

4 days ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

4 days ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

5 days ago