Political

क्या दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मोदी को हटाने के लिए शिवलिंग पर चप्पल मारनी पड़ी तो भी मैं मारूंगा?

९ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘Parveen Karan Rajput’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में कुछ एक तस्वीर है जो आज तक न्यूज़ चैनल का स्क्रीनशॉट है | स्क्रीनशॉट पर मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का फोटो है और ब्रेकिंग न्यूज़ चल रहा है कि, दिग्विजय सिंह ने कहा कि, नरेन्द्र मोदी को हटाने के लिए अगर शिवलिंग को चप्पल मारनी पड़ी तो भी मैं मारूंगा | 

तो आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |   

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

उपरोक्त पोस्ट में साझा स्क्रीनशॉट इसके पहले भी शशि थरूर के फोटो के साथ वायरल किया गया था | यह स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते है | इन्स्ताग्राम पर यह फोटो वायरल की गई थी | आप वह इन्स्ताग्राम पोस्ट इस लिंक पर देख सकते है |

‘फैक्ट क्रेसेंड़ो’ टीम ने २४ अप्रैल २०१९ को शशि थरूर के नाम से वायरल किये गए इस पोस्ट का सच उजागर किया था | असल में उस पोस्ट द्वारा आज तक की खबर के स्क्रीन शॉट को फोटोशोप कर भ्रामक तरीके से फैलाया जा रहा था |

आप ‘फैक्ट क्रेसेंड़ो’ द्वारा किया गया फैक्ट चेक इस लिंक पर पढ़ सकते है |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा फोटो के साथ किया गया दावा कि, “दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मोदी को हटाने के लिए शिवलिंग पर चप्पल मारनी पड़ी तो भी मैं मारूंगा।” बिलकुल गलत है | दिग्विजय सिंह ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा |

Title:क्या दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मोदी को हटाने के लिए शिवलिंग पर चप्पल मारनी पड़ी तो भी मैं मारूंगा?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

1 day ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

1 day ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago