Political

क्या बीबीसी ने लोकसभा चुनाओं का एग्जिट पोल सर्वे जारी किया?

यह तस्वीर हमने बीबीसी की वेबसाइट से प्रतिनिधित्व हेतु ली है |

९ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘Ishwar Balbudhe NCP’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में कुछ आंकड़े दिए है और दावा किया गया है कि, यह बीबीसी द्वारा किया गया लोकसभा २०१९ के चुनाओं का एग्जिट पोल सर्वे है | पोस्ट के विवरण में लिखा है-

Final Latest analysis BBC London 

इस पोस्ट द्वारा दावा किया जा रहा है कि, बीबीसी ने अपने एग्जिट पोल सर्वे में कहा है कि, बीजेपी गठबंधन को १७६, कांग्रेस गठबंधन को २०६ तथा बाकि पार्टिओं को १६१ सीट्स मिलेगी | आप को याद ही होगा कि, देश के तकरीबन सभी समाचार संस्थाओं ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को ३०० से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है | तो आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |   

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले इस सर्वे के बारे में गूगल किया, लेकिन हमें कुछ भी पुख्ता जानकारी नहीं मिली | इसके बाद हमने बीबीसी की वेबसाइट पर जाकर देखा, तो हमें एक खबर मिली, जिसमे अलग-अलग समाचार संस्थाओं द्वारा किया गए एग्जिट पोल के नतीजों का जिक्र है |

ARCHIVE BBC

इसके बाद हमने यू-ट्यूब पर सर्च किया तो हमें बीबीसी हिंदी द्वारा प्रसारित खबर का एक विडियो मिला, जिसमे पिछले कुछ सालों में किये गए एग्जिट पोल के दावे व प्रत्यक्ष नतीजों की तुलना की है | लेकिन इसमें बीबीसी द्वारा किये गए किसी एग्जिट पोल सर्वे का जिक्र नहीं है | यह विडियो आप नीचे देख सकते है |

एग्जिट पोल के सन्दर्भ में हमें बीबीसी हिंदी द्वारा प्रसारित खबर का एक और विडियो मिला | इसमें भी एग्जिट पोल और नतीजे इनकी तुलना की है तथा यह भी बताया गया है की यह पोल किस तरह की जाती है | लेकिन बीबीसी द्वारा किये किसी एग्जिट पोल सर्वे का इसमें भी जिक्र नहीं है | यह विडियो भी आप नीचे देख सकते है |

इसके अलावा हमें एग्जिट पोल पर कोई दूसरा विडियो जो बीबीसी द्वारा अपलोड किया हो, नहीं मिला | इससे यह साफ़ जाहिर होता है कि, बीबीसी द्वारा ऐसे किसी एग्जिट पोल का सर्वे नहीं किया जाता | अगर किया होता, तो जारी जरुर किया जाता |

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर यह अफवाहें फैलाई जा चुकी है, लेकिन वह अमरीकी एजेंसी सीआईए के नाम पर फैलाई गई थी | ‘फैक्ट क्रेसेंड़ो’ ने उस वक्त उस दावे का सच सामने लाया था | इस लिंक पर क्लीक कर आप वह आर्टिकल पढ़ सकते है |

इस संशोधन से यह बात साफ़ होती है कि, बीबीसी द्वारा २०१९ के लोकसभा चुनाओं के सन्दर्भ में किसी भी तरह का एग्जिट पोल सर्वे नहीं किया गया है |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा फोटो के साथ किया गया दावा कि, “Final Latest analysis BBC London ।” बिलकुल गलत है | बीबीसी ने ऐसा कोई सर्वे जारी नहीं किया है |

Title:क्या बीबीसी ने लोकसभा चुनाओं का एग्जिट पोल सर्वे जारी किया?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

पाकिस्तानी एंकर का भावुक हो कर रोने वाला वीडियो, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद का नहीं, पुराना वीडियो हालिया संदर्भ से जोड़ कर वायरल….

वायरल वीडियो का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से कोई लेना- देना नहीं है। पाकिस्तानी न्यूज़ एंकर फरवा…

12 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर के बीच भारतीय सेना द्वारा पकड़े गए पाकिस्तानी पायलट की ये पहली तस्वीर नहीं है, तस्वीर 2016 की है…

पहलगाम आतंकी हमले के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैन्य कार्रवाई की बौखलाहट…

12 hours ago

बीएसएफ द्वारा पकड़े गए लश्कर के आतंकी की पुरानी तस्वीर को भारत-पाक के हालिया तनाव से जोड़ा जा रहा है।

वायरल तस्वीर सितंबर 2016 में बीएसएफ द्वारा पकड़े गए लश्कर के आतंकी अब्दुल कयूम की…

15 hours ago

सियालकोट पर भारत द्वारा किये गए हमले का नहीं है ये वीडियो, दावा फर्जी…

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के आतंकी ठिकानों पर भारत की तरफ से…

15 hours ago

रोते लोगों का वायरल वीडियो 6 अप्रैल 2025 से ऑनलाइन मौजूद  है, वीडियो का ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंध नहीं…

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बदले की शुरुआत…

2 days ago

जॉर्जिया में लगी आग का वीडियो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर भ्रामक दावे से वायरल…

इस वीडियो का ऑपरेशन सिंदूर से नहीं है कोई संबंध, जार्जिया की घटना का वीडियो…

2 days ago