२९ अक्टूबर २०१९ को फेसबुक पर ‘अनुज अग्निहोत्री’ द्वारा किये गए पोस्ट में एक वीडियो साझा किया गया है | वीडियो में चार कम उम्र के लड़के एक युगल को लूटते हुए दिखाई दे रहे हैं | पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, “अगर यही 19,20 साल के लड़के भगवा कपड़ा पहन के लूट करते तो भारत का secularism खतरा में आ जाता और इन्टॉलरेंस गैंग फर्जी लिंचिंग गैंग सक्रिय हो जाते | नोट-घटना सर्वोदय मंदिर, Ghatkopar, Mumbai की है |” इस पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि – मुंबई के घाटकोपर इलाके में दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है | क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
अनुसंधान से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो को InVidTool की मदद से स्क्रीनग्रैब लेकर यांडेक्स इमेज सर्च पर ढूंढा, परिणामस्वरूप हमें ट्विटर पर ‘Islamabad’ नामक एक यूजर द्वारा ऐसा ही समान दिखने वाला वीडियो २६ अगस्त २०१९ को अपलोड किया मिला | इस ट्वीट में यह घटना पाकिस्तान के कराची की बतायी गयी है|
Islamabad Tweet | ArchivedLink
इसके अलावा हमें YouTube पर Ali Zayn नामक एक यूजर द्वारा ३ सितम्बर २०१९ को उपरोक्त वीडियो अपलोड किया गया मिला | इस वीडियो में भी यह घटना को कराची का बताया गया है |
हमें गूगल रिवर्स इमेज सर्च में इस घटना से सम्बंधित पाकिस्तानी समाचार वेबसाइट द्वारा २६ अगस्त २०१९ की ख़बर प्रकाशित मिली |
इस ख़बर के अनुसार यह घटना कराची के गुलबर्ग इलाके की है | ४ कम उम्र के युवकों ने एक युगल से दिन दहाड़े पैसे, मोबाइल व गहनों की लूट कर ली थी| यह घटना २६ अगस्त २०१९ की है | इसके अलावा, कई अन्य स्थानीय पाकिस्तानी समाचार वेबसाइटों ने इस ख़बर को मुख्य रूप से प्रकाशित किया था | इन ख़बरों को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |
PakistantvPost | ArchivedLink | DhertitvPost | ArchivedLink | NewstvPost | ArchivedLink | DawnnewsPost | ArchivedLink |
इसके बाद जब हमने इस घटना की पुष्टि के लिए कराची के SPO गुलबर्ग से संपर्क किया, तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि यह घटना २६ अगस्त २०१९ को हिल-पार्क के नज़दीक गुलशन-ए-इकबाल इलाके में घटी थी | ४ कम उम्र के युवकों ने वीडियो में दिखने वाले युगल को चुरी और बंदूक दिखाकर दिन दहाड़े लूटा | इनमे से दो लड़को को १ सितम्बर २०१९ को गिरफ़्तार भी किया गया था | एक का नाम युसूफ (१७) और दुसरे का नाम अरीब (१५) है |
इस अनुसंधान से इस बात की पुष्टि होती है कि यह घटना २६ अगस्त २०१९ को कराची पाकिस्तान के गुलबर्ग इलाके की है और इसे मुंबई के घाटकोपर की घटना बताकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है |
जांच का परिणाम : उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “मुंबई के घाटकोपर इलाके में दिन दहाड़े चोरी हुई है |” ग़लत है |
Title:कराची पाकिस्तान में घटित लूट को मुंबई का बताया जा रहा है।
Fact Check By: Natasha VivianResult: False
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…
यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित नहीं है, यह वैष्णो देवी रोपवे के विरोध…
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…