४ जुलाई २०१९ को फेसबुक पर ‘Er Sameer Khan-Tofikchirklot’ नामक एक यूजर द्वारा एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक विडियो साझा किया गया है | विडियो में कुछ युवक हाथ में डंडे लेकर एक लड़की की पिटाई कर रहे है | बाद में लड़की को पिटते हुए जबरन बाइक पर बिठाया जाता है और कहीं ले जाया जाता है | घटनास्थल पर काफी लोग है, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ता | इसके बाद विडियो में एक युवक दिखाई देता है जो डंडों की मार की वजह से जमीन पर पड़ा है | उसे शायद पहले ही पिटा गया है | हमलावर युवक निकल जाने के बाद भीड़ में से कुछ लोग आगे बढ़ते है और उसे उठाकर छाँव में ले जाते है |
पोस्ट के विवरण में दावा किया गया है कि,
दलित लड़की को…सरे आम किसी प्रजाति के लोग,
किडनैप कर कर ले जाते हुए-! #मेरठ
इस पोस्ट व्दारा दावा किया गया है कि, एक दलित लड़की का किसी विशेष जातिविशेष के लोगों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया है और यह उत्तर प्रदेश के मेरठ की घटना है | आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |
मूल पोस्ट यहाँ देखें – ‘Er Sameer Khan-Tofikchirklot’ | ARCHIVE POST
संशोधन से पता चलता है कि…
सबसे पहले हमने पोस्ट में साझा विडियो को इन्विड टूल की मदद से छोटे फ्रेम्स में तोडा और उन्हें रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें जो परिणाम मिले, वह आप नीचे देख सकते है |
इस सर्च से हमें ‘नवभारत टाइम्स’ समाचार वेबसाइट का एक लिंक मिला | हमने इस लिंक पर जाकर देखा तो हमें एक खबर मिली, जो इसी विडियो के साथ ३ जुलाई २०१९ को प्रसारित की गई है | विडियो के विवरण लिखा है कि, बरेली में महिला का दिनदहाड़े अपहरण | बरेली में एक महिला का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने परिवार की मर्जी के बिना शादी की थी जिससे नाराज होकर उसके घरवालों ने उसे और उसके पति की पिटाई की। फिर उसे जबरन बाइक पर बिठाकर ले गए। महिला को छुड़ा लिया गया है।
खबर का लिंक – ‘नवभारत टाइम्स’ | ARCHIVE NEWS
इसके बाद हमने यू-ट्यूब पर ‘बरेली में महिला का दिनदहाड़े अपहरण’ की वर्ड्स के साथ सर्च किया तो हमें यही विडियो की खबर कई समाचार चैनल द्वारा प्रसारित की हुई मिली |
‘ABP News Hindi’ समाचार चैनल ने इस खबर का विडियो ३ जुलाई २०१९ को अपलोड किया है | खबर में कहा है कि, बरेली में एक युवती की सरेआम किडनैपिंग हो गई. किडनैपिंग से पहले युवती की सरेआम पिटाई कर दी गई. वारदात बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र की है. गुरुबचन सिंह नाम के युवक ने गांव की ही एक लड़की से भागकर लव मैरिज की. एक साल बाद दोनों वापस गांव लौटे थे, सोनम के घर वालों को इसकी भनक लग गई. सोनम के परिवार के लोग आए और युवती को जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गए. इतना ही नहीं परिवार के लोगों ने लड़की की पिटाई लाठी से पिटाई भी की |
‘tv 9 भारतवर्ष’ समाचार चैनल ने भी यह खबर इसी विडियो के साथ ३ जुलाई २०१९ को अपलोड की है | खबर में कहा है कि, बरेली: महिलाओं पर जुर्म थमने का नाम नहीं ले रहे है. ताजा मामला बरेली का है, जहां एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. उसके विरोध करने पर उसे डंडों से सरेआम पीटा गया. इस दौरान लोग तमाशबीन बने घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |
समाचार चैनल ‘भारत समाचार’ द्वारा भी इसी खबर का विडियो ३ जुलाई २०१९ को अपलोड किया गया है |
इसके बाद हमने गूगल पर ‘बरेली में महिला का दिनदहाड़े अपहरण’ की वर्ड्स के साथ सर्च किया तो हमें कई समाचार पत्रों द्वारा भी उनके वेबसाइट पर यह खबर विडियो के साथ प्रसारित की हुई मिली |
‘दैनिक भास्कर’ की वेबसाइट पर विडियो के साथ यह खबर ३ जुलाई २०१९ को प्रसारित की गई है | खबर में कहा गया है कि, बरेली. भोजीपुरा थाना इलाके के घघोरा घघोरी गांव में मंगलवार को एक युवक की निर्ममता से पिटाई के बाद उसकी पत्नी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। इस दौरान लोग खड़े तमाशबीन बनकर सरेआम पिटाई का वीडियो बनाते रहे। किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। घायल युवक को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। जबकि पुलिस ने अपहृत महिला को बरामद कर लिया है। उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। लेकिन अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
पूरी खबर यहाँ पढ़ें – ‘दैनिक भास्कर’ | ARCHIVE NEWS
इसके अलावा ‘इंडिया टीवी’ की वेबसाइट पर भी यह खबर है | ३ जुलाई २०१९ को प्रसारित इस खबर में इसी विडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया गया है व लिखा गया है कि, बरेली (उप्र): भोजीपुरा थानाक्षेत्र में एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। लोग खड़े होकर घटना का वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने भी युवती को बचाने की कोशिश नहीं की। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने कहा कि महिला को बरामद कर लिया गया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पूरी खबर यहाँ पढ़ें – ‘इंडिया टीवी’ | ARCHIVE NEWS
हमें इस घटना पर बरेली पुलिस द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण का एक ट्वीट भी मिला | आप यह ट्वीट नीचे देख सकते है |
इन सभी समाचार प्रकाशनों की ख़बरें पढने के यह बात स्पष्ट होती है कि, यह घटना मेरठ की नहीं, बल्कि बरेली की है | दूसरा, यह मामला जाती के बाहर किये गए प्रेम विवाह का है | इस प्रेम विवाह की बात लड़की के परिवार वालों को नागवार गुजरने से उन्होंने उसका सरेआम अपहरण किया और उसके पति को पिटा | स्पष्ट तौर पर यह मामला दो परिवारों के बीच प्रेम विवाह के बाद उत्पन्न रंजिश का है | लेकिन यह विडियो एक तो गलत जगह के नाम से वायरल किया जा रहा है, साथ ही उसे ‘किसी प्रजाति के लोग’ इन शब्दों का इस्तेमाल कर सांप्रदायिक स्वरुप दिया जा रहा है, जो की गलत है |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में विडियो के साथ किया गया दावा कि, “दलित लड़की को…सरे आम किसी प्रजाति के लोग,
किडनैप कर कर ले जाते हुए-! #मेरठ |” सरासर गलत है | यह घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है और दो परिवारों के बीच प्रेम विवाह के बाद उत्पन्न रंजिश का नतीजा है |
Title:क्या उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दलित लड़की का किसी प्रजाति के लोगों द्वारा दिनदहाड़े अपहरण किया गया ?
Fact Check By: R PillaiResult: False
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…
यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित नहीं है, यह वैष्णो देवी रोपवे के विरोध…
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…