Social

महाराष्ट्र में कांग्रेस द्वारा इशरत जहान के नाम से एम्बुलेंस सेवा शुरू नहीं की गई है।जानिये सच

सोशल मीडिया पर एक एम्बुलेंस की तस्वीर के साथ दावा यह किया जा रहा है कि, “महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार ने इशरत जहान के नाम से एम्बुलेंस शुरू किया |” फैक्ट क्रेसेंडो ने इस तथ्य की जांच की और किये गए दावे को गलत पाया | आइये देखते हैं इसकी सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने गूगल पर ‘Shahid Ishrat Jahan ambulance’ कीवर्ड्स को ढूंढा, जिसमे हमें 2016 की कई ख़बरें मिली | इन ख़बरों के अनुसार गुजरात उच्च न्यायलय द्वारा इशरत को बेगुनाह घोषित करने के बाद, मुंबई के मुम्बरा इलाके के निवासियों ने My Mumbra Foundation के साथ चंदा जमा कर 2011 में इस एम्बुलेंस की सेवा शुरू की थी | सीपीएम नेता ब्रिंदा करात के हाथों से इसका उद्घाटन किया गया था |

मुम्बरा के पूर्व नगरसेवक रऊफ लाला अफजल के अनुसार यह सेवा जनवरी 2016 से बंद कर दी गयी है, सेवा बंद करने का मुख्य कारण यह बताया गया कि, इस सेवा की देखरेख लोगों से संभाली नहीं जा रही थी | 

इन ख़बरों को यहाँ पढ़े : इन्डियनएक्सप्रेस | देशगुजरात | इकनोमिकटाइम्स

इसके बाद हमने एम्बुलेंस में लिखे नंबर पर संपर्क किया तो हमारी बात यासीन नामक एक व्यक्ति से हुई | उन्होंने हमें बताया कि, यह नंबर लगभग ढाई साल से वें इस्तेमाल कर रहे हैं | यह नंबर पहले एम्बुलेंस का हुआ करता था, इस बारे में उन्हें तब पता चला जब उन्हें एम्बुलेंस की जानकारी के लिए कई फ़ोन आने लगे | यासीन मुम्बरा के ही निवासी है |

इस से यह बात स्पष्ट होती है कि, कांग्रेस ने इशरत जहान के नाम से एम्बुलेंस सेवा शुरू नहीं की | असल में यह एम्बुलेंस सेवा मुंबई के My Mumbra Foundation ने शुरू की थी जो 2011 से 2016 तक कार्यरत थी |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार ने इशरत जहान के नाम से एम्बुलेंस शुरू की है |” ग़लत है |

Title:महाराष्ट्र में कांग्रेस द्वारा इशरत जहान के नाम से एम्बुलेंस सेवा शुरू नहीं की गई है।जानिये सच

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

इंग्लैंड में लगी आग का पुराना वीडियो ईरान-इजरायल हमले से जोड़कर वायरल…

सोशल मीडिया पर ईरान द्वारा इजरायली शहर तेल अवीव पर किए गए हमले से जोड़कर…

17 hours ago

ईरान पर अमेरिकी हमले का लाइव फुटेज बताकर AI वीडियो वायरल

अमेरिका ने ईरान पर हमला करते हुए इजराइल-ईरान संघर्ष में उतर गया। इस पृष्ठभूमि में…

17 hours ago

इराक पर अमेरिका के 22 साल पहले किये गए हमले का का पुराना वीडियो ईरान-इजरायल के हालिया तनाव से जोड़ कर वायरल…

इजरायल पर ईरान के हमले का नहीं है वीडियो, इराक का पुराना वीडियो भ्रामक दावे…

18 hours ago

नदी में बहती कार का पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नदी के बीच कई सारी…

1 day ago

फ्लाइट में सीट 11A को लेकर यात्रियों के बीच हुई लड़ाई का वीडियो  स्क्रिप्टेड है…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो  वायरल हो रहा है, जिसमें  यात्रियों को सीट 11A को…

1 day ago

वीडियो मलेशिया का है, जहां फैक्ट्री में आग लग गई थी, वीडियो का ईरान-इजरायल तनाव से संबंध नहीं….

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर  सोशल मीडिया पर एक वीडियो…

1 day ago