Photo Credit : Dailyhunt.in
२७ अगस्त २०१९ को फेसबुक पर ‘Harpreet Singh’ द्वारा साझा एक पोस्ट के विवरण में यह लिखा गया है कि, “ न गोबर काम आया न गोमूत्र | पतंजलि का CEO बालकृष्णन दिल का दौरा पड़ने से AIIMS में भर्ती |” पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि – ‘पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण को दिल का दौरा पड़ने की वजह से AIIMS में भर्ती किया गया था |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
अनुसंधान से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले इस दावे के बारे में जानकारी के लिए गूगल पर ‘acharya balkrishna’ कीवर्ड्स से ढूंढा, तो हमें अलग अलग समाचार वेबसाइट द्वारा प्रकाशित कई ख़बरें मिली | इन ख़बरों के मुताबिक, शुक्रवार २३ अगस्त २०१९ को अचानक तबियत खराब होने की वजह से आचार्य बालकृष्ण को ऋषिकेश के AIIMS अस्पताल में भर्ती किया गया था | सभी चिकित्सा परीक्षणों के परिणाम सामान्य होने की पुष्टि हो जाने के बाद उन्हें शनिवार २५ अगस्त २०१९ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी | पूरी ख़बरें पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |
IndiaTodayPost | ArchivedLink | LiveHindustanPost | ArchivedLink | News18Post | ArchivedLink | AajTakPost | ArchivedLink |
इसके अलावा हमने AIIMS अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ब्रह्म प्रकाश से संपर्क साधा तो उन्होंने हमें बताया कि, “आचार्य बालकृष्ण के परीक्षणों और परिणामों की एक लिखित प्रति मैंने पहले ही सोशल प्लेटफॉर्म पर साझा कर दी है | उन्हें जब यहाँ लाया गया था तब वह एक ‘altered consciousness’ की स्थिती में थे, जिसमे लोगों को अक्सर अपने आस-पास के वातावरण का ज्ञान नहीं रहता है | सारे परीक्षण करने के बाद परिणाम सामान्य आये, मगर फिर भी हमने उन्हें एक दिन निगरानी में रखा और अगले दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी |”
डॉ. ब्रह्म प्रकाश द्वारा मिली इस जानकारी के बाद हमने गूगल पर उनके द्वारा जारी रिपोर्ट को ढूंढा, तो हमें आचार्य बालकृष्ण द्वारा किया गया एक ट्वीट प्राप्त हुआ | २४ अगस्त २०१९ के इस ट्वीट में उन्होंने डॉ. ब्रह्म प्रकाश द्वारा जारी की गई प्रति साझा की है | इस चिकित्सा बुलेटिन में साफ़ लिखा है कि सारे चिकित्सा परिक्षण के परिणाम सामान्य है, ख़ास कर ECG के |
इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि आचार्य बालकृष्ण की तबियत बिगड़ने पर उन्हें ऋषिकेश के AIIMS अस्पताल में भर्ती किया गया था, मगर उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा था | उनको अस्पताल में भर्ती की जाने की ख़बर गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाई जा रहा है |
जांच का परिणाम : उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण को दिल का दौरा पड़ने की वजह से AIIMS में भर्ती किया गया |’ ग़लत है |
Title:पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण को दिल का दौरा नहीं पड़ा था |
Fact Check By: Natasha VivianResult: False
अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…
12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, लंदन गैटविक के लिए जाने…
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…
अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…
मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…