Political

क्या हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में बीजेपी विधायक को महिलाओं ने जूतों से पिटा ?

१४ अप्रैल २०१९ को फेसबुक के ‘The Lion Of Porbandar’ नामक पेज पर एक विडियो साझा किया गया | विडियो में दिखता है कि कोई समारोह चल रहा है एवं मुख्य अतिथि का महिलाओं द्वारा हार से स्वागत किया जा रहा है | अचानक एक महिला पैर से जूता निकालती है और अतिथि को मारना शुरू करती है | विडियो पर लिखा है कि ‘बीजेपी विधायक का स्वागत जूतों से किया गया हमीरपुर में, और करो जुमलेबाजी’ | पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि- भाजपा नेता का जुतो से सावागत |

आइये जानते है इस विडियो की सच्चाई |

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने पोस्ट में साझा किये गए विडियो को फ्रेम बाय फ्रेम देखा तो पता चला कि मंच के पीछे ‘हिमाचल परिवहन मजदुर संघ’ नाम लिखा हुआ बैनर दिखा | नीचे तारीख लिखी है २२ जून २०१८ | उसके नीचे लिखा है हमीरपुर में आयोजित की गई | उसके नीचे लिखा है हिमाचल परिवहन मजदुर संघ, हमीरपुर | इससे तीन बातें स्पष्ट होती है- १. यह विडियो पुराना यानि २०१८ का है | २. मजदुर संघ का कार्यक्रम है | ३. यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आयोजित किया गया था |

यह बातों का पता चलने पर हमने पहले गूगल पर bjp mla beaten in himachal pradesh hamirpur इन की वर्ड्स के साथ सर्च किया तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे की स्क्रीन शॉट पर देख सकते है |

इस संशोधन से पहले ही परिणाम में हमें ‘जनसत्ता ऑनलाइन’ और  ‘पंजाब केसरी’ की यह खबर मिली, जो आप नीचे की स्क्रीन शॉट पर देख सकते है |इस खबर में लिखा है कि जूतों से पिटाई होने वाले  शख्स का नाम शंकर सिंह ठाकुर है और वह ‘हिमाचल परिवहन मजदुर संघ’ के यूनियन लीडर है | दो महिलाओं ने शंकर सिंह पर जूते इसलिए चलाये क्योंकि उन्होंने इन महिलाओं से सम्बंधित एक आपत्तिजनक ऑडियो व्हाट्स ऐप पर वायरल करवाया था |

JanshattaPanjab Kesari
Archcive JanshattaArchive Kesari

इसके बाद हमने इस विषय पर यू-ट्यूब पर ढूंढा, तो हमें हिमाचल के लोकल न्यूज़ चैनल द्वारा प्रसारित ख़बरें मिली | City Channel द्वारा प्रसारित खबर में इस घटना का वार्तांकन है और साथ ही ‘हिमाचल परिवहन मजदुर संघ’ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर की प्रतिक्रिया का विडियो भी है, जो आप नीचे देख व सुन सकते है |

ARCHIVE VIDEO

इसके अलावा TalentedIndia News चैनल ने भी यह खबर प्रसारित की है, जो आप नीचे देख व सुन सकते है |

ARCHIVE VIDEO

संशोधन के दौरान हमें ‘आज तक’ द्वारा १ अक्तूबर २०१८ को इसी विडियो का फैक्ट चेक किया हुआ आर्टिकल भी मिला |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा कि, ‘बीजेपी विधायक का स्वागत जूतों से किया गया हमीरपुर में, और करो जुमलेबाजी’ सरासर गलत है | जूते खाने वाला शख्स बीजेपी विधायक नहीं बल्कि ‘हिमाचल परिवहन मजदुर संघ’ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर है |

Title:क्या हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में बीजेपी विधायक को महिलाओं ने जूतों से पिटा ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

1 day ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

1 day ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

1 day ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

2 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

3 days ago

लड़के को प्रताड़ित करती यूपी पुलिस का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

पुलिसकर्मियों द्वारा एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट का यह वीडियो हाल का नहीं,…

4 days ago