Coronavirus

भाजपा पार्टी के दिल्ली राज्य अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन नही किया गया है |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने २५ मार्च २०२० से देश भर में कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए २१ दिन के  देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी | इसी लॉक डाउन के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि भाजपा पार्टी के दिल्ली के राज्य अध्यक्ष मनोज तिवारी दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए लोगों की भीड़ को बुलाकर मास्क दे रहे हैं | वीडियो में, मनोज तिवारी को कई मीडियाकर्मियों सहित बड़ी संख्या में लोगों से घिरा हुआ देखा जा सकता है| वह इस कोरोनावायरस महामारी के दौरान स्वच्छता के स्तर को बनाए रखने के लिए लोगों को मास्क वितरित कर रहे है और उन्हें सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए कह रहे है | इस वीडियो को ३५०००० बार शेयर किया गया है |

वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “BJP Ka Delhi Chief Manoj Tiwari Lockdown Todte Huwe Coronavirus Phailate Huwe…Is Per FIR Karo”

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि..

जाँच की शुरुवात हमने इस वीडियो को इन्विड टूल की मदद से गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से किया, जिसके परिणाम में हमें १७ मार्च २०२० को “द ट्रिब्यून” द्वारा प्रसारित एक यूट्यूब वीडियो मिला | इस वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “कोरोनोवायरस पर जागरूकता अभियान के दौरान मनोज तिवारी ने फेस मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए |”

इस वीडियो को १७ मार्च २०२० को मनोज तिवारी के ऑफिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया था जिसपे लिखा गया है  कि “प्रदेश अध्यक्ष और माननीय सांसद श्री @ManojTiwariMP ने कोरोना जागरूकता अभियान चलाया और हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस के सामने सेनिटाइज़र और मास्क वितरित किए |”

आर्काइव लिंक

इस घटना का एक दूसरा वीडियो भाजपा दिल्ली के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा अपलोड किया गया है | इस ट्वीट में लिखा गया है कि “आइए साथ मिलकर विश्वभर में फैली #COVID19 महामारी से लड़कर इसको हरायें। सही बचाव ही इसके प्रभावों को रोक सकता है। खुद रहें सुरक्षित, दूसरों को रखें सुरक्षित-प्रदेश अध्यक्ष श्री @ManojTiwariMP #IndiaFightsCorona”

आर्काइव लिंक

इस वीडियो को मनोज तिवारी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी रीट्वीट करते हुए लिखा है कि “आज @BJP4Delhi प्रदेश संगठन विधायकों गण, नेता सदन, #coronavirusinindia से लड़ने के लिये जागरूकता में लगे हैं.. मास्क बाँटना, सेनिटाइज़र बाँटना और सतर्क रखना अपना उद्देश्य है |”

आर्काइव लिंक

उपरोक्त अनुसंधान से ये स्पष्ट है कि यह वीडियो १७ मार्च २०२० का है, और लॉकडाउन २५ मार्च, २०२० को लागू किया गया है, जिससे यह बात स्पष्ट है कि यह वीडियो लॉकडाउन के पहले का है |

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | सोशल मीडियो पर इस वीडियो के माध्यम से किये गये दावे गलत है | भाजपा के दिल्ली राज्य अध्यक्ष मनोज तिवारी लॉकडाउन का उल्लंघन कर बाहर नही घूम रहे है, यह वीडियो लॉकडाउन लागू करने से पहले का है |

Title:भाजपा पार्टी के दिल्ली राज्य अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन नही किया गया है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

13 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago