Political

दिल्ली की एक सामाजिक कार्यकर्ता का बयान अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी के नाम से हुआ वाईरल |

देशभर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) काफ़ी चर्चा में है | कोई इसके खिलाफ अपना मत दे रहें है और कोई इसके समर्थन में | ऐसा ही एक वीडियो सोशल मिडिया पर साझा होता मिला, जिसमे एक महिला सरकार द्वारा CAA और NRC के निर्णय के खिलाफ अपनी राय दे रही है | वीडियो के साथ दावा यह किया जा रहा है कि, वीडियो में दिखने वाली महिला अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी है | वीडियो की जांच में फैक्ट क्रेसेंडो इस दावे को गलत पाया है | आइये देखते है कि सच क्या है |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

वीडियो में HNP news का नाम दिखाई देता है | इस नाम के समाचार चैनल को ढूँढने पर हमें YouTube पर HNP news द्वारा 3 जनवरी 2020 को अपलोड किया यह वीडियो मिला | इस वीडियो के 01:36 मिनिट में वीडियो में दिखने वाली महिला का नाम अतिया अल्वी बताया गया और यह वीडियो दिल्ली में जंतर-मंतर इलाके का बताया गया |

हमने अतिया अल्वी से संपर्क कर उनसे इस वीडियो के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने हमें बताया कि

जब हमने अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी के बारे में गूगल पर ढूंढा, तो हमें 16 नवम्बर 2018 को NDTV द्वारा प्रकाशित एक ख़बर मिली | इस ख़बर में अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी की तस्वीर के साथ उनका नाम करुना शुक्ला बताया गया है | 24 अगस्त 2018 को Firstpost की एक ख़बर में अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी भतीजी कांति मिश्रा की तस्वीर प्रकाशित की थी | 

एनडीटीवी आर्काइव | फर्स्टपोस्ट आर्काइव 

इस से यह तो स्पष्ट है कि, वीडियो में अपना वक्तव्य देने वाली महिला अतिया अल्वी है और अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी का नाम करुना शुक्ला व कांति मिश्रा है |

इसके बाद हमने करुना शुक्ला द्वारा सरकार के विरुद्ध किसी भी प्रकार का दिया गया बयान ढूंढा, तो 6 नवम्बर 2013 को NDTV का अपलोड किया गया एक साक्षात्कार मिला | इस वीडियो में करुना शुक्ला ने भाजपा पार्टी छोड़ने का कारण बताया था |

जांच का परिणाम : 

इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो में दिखने वाली महिला का नाम अतिया अल्वी है और वें अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी नहीं है | इस वीडियो के साथ किया गया दावा ग़लत है |

Title:दिल्ली की एक सामाजिक कार्यकर्ता का बयान अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी के नाम से हुआ वाईरल |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश के खिलाफ किसी भी  तरह की बातें नहीं कही, पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल…

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने ‘गुंडाराज और कुशासन’ पर नीतीश कुमार के खिलाफ कोई…

8 hours ago

खेत में मिले दो मृत शवों की एमपी की तस्वीर उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा से जोड़ कर वायरल…

एक दूसरे से लिपटे मिले दो शवों की तस्वीर उत्तरकाशी में आई आपदा की नहीं…

9 hours ago

पिटाई के इस वीडियो का नहीं है डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी से कोई संबंध, दावा फर्जी….

हाल ही में 'ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन' के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सुप्रीमो…

22 hours ago

मालदीव में रक्षा मंत्रालय की इमारत पर ‘SURRENDER’ लिखी पीएम मोदी की एडिटेड तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल…

प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान मालदीव के रक्षा मंत्रालय की इमारत पर उनकी…

22 hours ago

इंडोनेशिया में थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते बच्चों का वीडियो भारत का बताकर वायरल

थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते यह बच्चें मध्य प्रदेश के नहीं है…

3 days ago

अरुण गोविल ने पीएम मोदी की नहीं की आलोचना  ,  अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल….

सोशल मीडिया पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल का एक वीडियो वायरल है। दावा…

3 days ago