२ नवम्बर २०१९ को फेसबुक पर ‘Your Choice’ द्वारा किये गये पोस्ट में एक वीडियो साझा किया गया है | वीडियो में एक आदमी बंदूक के साथ कुछ लोगों पर निशाना साधते देखा जा सकता है | पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, “ अमेरिकन सैनिको ने 2 किलोमीटर की दूरी से उड़ाए इस्लामिक जिहादियो के सर | मज़ेदार वीडियो देखें |” इस पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि – ‘ये वीडियो अमरीकी सैनिकों द्वारा इस्लामी जेहादियों को मार गिराने का है |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
अनुसंधान से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो को InVidTool की मदद से स्क्रीनशॉट लेकर जब गूगल रिवर्स इमेज सर्च पर ढूंढा, तो हमें Seputar bob80 नामक एक YouTube यूजर द्वारा १७ दिसम्बर २०१८ को एक वीडियो अपलोड किया गया मिला | यह वीडियो एक ऑनलाइन गेम का है जिसका नाम मेडल ऑफ़ ऑनर है | यह गेम २०१० में शुरू हुआ था, जो अफगानिस्तान में युद्ध के दौरान अमरीका के विशेष ऑपरेशन की घटना पर आधारित है |
जब हमने यह वीडियो देखा, तो हमें ००:२५ सेकंड से उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो से हुबहू मिलता हिस्सा दिखा | आप इस तुलना को नीचे देख सकते हैं |
इस वीडियो पर जब हमने YouTube पर ‘Medal of Honor Mission 7 – Friends from Afar’ कीवर्ड्स देकर ढूंढा, तो हमें उपरोक्त साझा वीडियो जैसे कई वीडियो मिले | यह वीडियो दिखने में एक जैसे है मगर अलग अलग यूजर द्वारा अपलोड किये गए हैं | खेल की मूल कहानी सामान है, मगर हर खिलाड़ी द्वारा ये अलग अलग तरीके से खेला गया है |
इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो मूल रूप से एक वीडियोगेम का हिस्सा है, जिसे गलत विवरण के साथ अमेरिकी सैनिकों द्वारा हमले का बता फैलाया जा रहा है|
जांच का परिणाम : उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “अमरीकी सैनिकों ने इस्लामी जेहादियों को मार गिराया |” ग़लत है |
Title:‘मेडल ऑफ़ ऑनर’ नामक वीडियो गेम के दृश्यों को अमरीकी सैनिको द्वारा इस्लामी जेहादिओं पर किया हमला बताया जा रहा है |
Fact Check By: Natasha VivianResult: False
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…
यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित नहीं है, यह वैष्णो देवी रोपवे के विरोध…
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…