क्या उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक रास्ते के कुत्ते की आंख में किसी ने कैची से वार किया ? जानिये सच |

१ जुलाई २०१९ को फेसबुक पर ‘Prince Khurana’ नामक एक यूजर ने ‘TSSPERM.COM’ नामक एक पेज का पोस्ट साझा किया है | पोस्ट मे एक तस्वीर दी गयी है, जिसमे एक कुत्ते के आंख में कैची से वार किया गया है | पोस्ट के विवरण में लिखा है – “प्यार से पास बुलाकर आँख में किआ कैंची से वार, दर्द से तड़पता रहा स्ट्रीट डॉग |” | इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि ‘उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक व्यक्ति ने इस रास्ते के कुत्ते को प्यार से बुलाकर आंख में कैची से वार किया |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

FacebookPost | ArchivedLink

संशोधन से पता चलता है कि…

हम सबसे पहले पोस्ट मे साझा की गयी वेबसाइट के लिंक पर गए | १ जुलाई २०१९ को ‘TSSPERM.COM’ नामक एक वेबसाइट पर प्रसारित इस प्रकाशन मे यह दावा किया गया है कि यह घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है | इसके अलावा यह भी लिखा था कि यह न्याय की माँग ‘change.org’ तक पहुँच चुकी है और ‘CHINCOLO के लिए JUSTICE, HIS AGGRESSOR को भत्ता’ नामक एक याचिका भी दायर की गयी है जिसपर ३१ हजार से अधिक हस्ताक्षर चाहिए | 

TSSPERM.COM Post | ArchivedLink

फिर हमने गूगल पर ‘JUSTICE FOR CHINCOLO’ की वर्ड्स से ढूंढा | हमें मिले परिणाम को आप नीचे देख सकतें है |

इस संशोधन मे हमें ‘Animal Dimension : Petitions,peticiones’ नामक एक फेसबुक का पेज मिला, जिसमे उपरोक्त दावे अनुसार ‘Change.org’ द्वारा दायर एक याचिका की जानकारी मिली | 

FacebookPost | ArchivedLink

इस लिंक पर क्लिक करते ही हम ‘Change.org’ के वेबसाइट पर पहुंचे जहां सब कुछ एक विदेशी भाषा में लिखा हुआ था और इस पोस्ट में उपरोक्त फेसबुक पोस्ट में साझा तस्वीर से हुबहू मिलती-जुलती तस्वीर थी | गूगल ट्रांसलेटर की मदद से हमने जब इस पेज को अंग्रेजी में बदला तो हमें पता चला कि १७ जून २०१९ को यह घटना घटी तो है मगर भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित अलीगढ़ में नहीं, बल्कि मेक्सिको के ज़म्पांगो राज्य में घटी है | इस खबर को पूरा पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

Change.orgPost | ArchivedLink

फिर हमने गूगल पर ‘dog stabbed with a pair of scissor in Aligarh, Uttar pradesh’ की वर्ड्स से ढूंढा, मगर हमें घटना से सम्बंधित कोई भी ख़बर नहीं मिली  |

इस संशोधन से हमें साफ़ पता चलता है की उपरोक्त पोस्ट में साझा की गयी ख़बर गलत विवरण के साथ प्रसारित की गयी है | यह घटना मेक्सिको के ज़म्पांगो राज्य में घटी है मगर ‘TSSPERM.COM’ के प्रकाशन में इसे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में घटित बताया गया है, जो पाठको को भ्रमित कर रहा है | 

जांच का परिणाम : इस संशोधन से हम इस निष्कर्ष पर आते हैं कि उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक व्यक्ति ने इस रास्ते के कुत्ते को प्यार से बुलाकर आंख में कैची से वार किया |’ ग़लत है | यह घटना मेक्सिको के ज़म्पांगो राज्य में घटी है, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नहीं |

Title:क्या उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक रास्ते के कुत्ते की आंख में किसी ने कैची से वार किया ? जानिये सच |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

20 hours ago

बिल्डिंग से कूदते लोगों का वीडियो एयर इंडिया विमान क्रैश से सम्बंधित नहीं, वीडियो दिल्ली का है..

12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, लंदन गैटविक के लिए जाने…

20 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

20 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

22 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

2 days ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

4 days ago