क्या फरीद खान नामक एक पाकिस्तानी ने भारतीय तिरंगे की पोशाक पहनकर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच के दौरान क्रिकेट स्टेडियम में पेशाब किया है और बाद में पुलिस के हाथों गिरफ़्तार भी हुआ ? जानिये सच |

२३ जून २०१९ को फेसबुक पर ‘Chakrapani Sharma’‎ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट मे एक आदमी की तस्वीर साझा की गयी है और विवरण इस प्रकार है “भारत और भारतीयों को बदनाम करने के मकसद से पाकिस्तानी की बेहद घिनौनी हरकत ! यहाँ के अमन के फरिश्तों से भी सवाल बनता है कि क्या इन घटिया लोगों से भाईचारे की उम्मीद लगाये बैठे हो ?”

साझा की गयी तस्वीर पर जो अंग्रेजी में लिखा है, उसका हिंदी अनुवाद इस प्रकार है – यह व्यक्ति फरीद खान है, जो एक पाकिस्तानी है | इस व्यक्ति ने भारतीय झंडे की पोशाक पहनी है और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच के दौरान क्रिकेट स्टेडियम के ओवल गैलरी में पेशाब किया | लन्दन की पुलिस ने इस व्यक्ति को और इसके दोनों भाइयों को गिरफ़्तार कर लिया है | क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले इस पोस्ट में साझा तस्वीर के एक चित्र को यांडेक्स इमेज सर्च में ढूंढा, तो हमें मिले परिणाम को आप नीचे देख सकतें हैं |

इस संशोधन में हमें NewsPakistan नामक एक समाचार वेबसाइट पर १५ अप्रैल २०१६ की एक ख़बर मिली, जिसमे उपरोक्त तस्वीर से हुबहू मिलती-जुलती तस्वीर है | इस ख़बर के मुताबिक ब्रिटिश पुलिस ने ५ लोगों को आतंकवाद के शक में गिरफ़्तार किया | पैरिस और ब्रुसेल्स हवाईअड्डे पर हुए आतंकवादी हमलों में शामिल होने के शक के आधार पर इन्हें गिरफ़्तार किया गया है | मगर इस ख़बर में कहीं भी उपरोक्त पोस्ट में किये गए दावे का उल्लेख नहीं है | पूरी खबर पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

NewsPakistanPost | ArchivedLink

इस संशोधन से यह बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे भ्रम पैदा करने के लिए यह तस्वीर इस्तेमाल की गयी है, जिसके साथ दावा की गयी घटना का कोई संबंध नहीं है |

फिर हमने उपरोक्त पोस्ट मे दिए गए दावे को ‘man dressed in Indian Flag urinating in the oval gallery’ की वर्ड्स से गूगल पर ढूंढा | हमें मिले परिणाम को आप नीचे देख सकतें हैं |

Newstracklive द्वारा दी गयी १८ जून २०१९ की एक ख़बर में उपरोक्त पोस्ट से मिलती-जुलती तस्वीर देकर कहा गया है कि यह एक भारतीय नागरिक है, पाकिस्तानी नहीं |

पूरी ख़बर पढने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

NewstracklivePost | ArchivedLink

इसके बाद हमने youtube पर इस बारे मे ‘man urinating during a cricket match’ की वर्ड्स से ढूंढा |

हमें महेंद्र धाबी नामक एक youtube यूजर द्वारा अपलोड किया गया एक विडियो मिला जिसमे हमें उपरोक्त पोस्ट में दर्शाया गया आदमी दिखाई दिया |

जब हम महेंद्र धाबी के youtube के पेज पर गए तो हमने पाया कि इस यूजर ने सिर्फ़ दो ही विडियो अपलोड किये हैं और यह दोनों विडियो एक ही व्यक्ति के हैं |

एक विडियो में यह व्यक्ति पेशाब करते हुए दिखता है और दुसरे विडियो में यह व्यक्ति शराब पीते हुए दिखता है | दोनों विडियो २९ अगस्त २०१८, यानी पिछले साल अपलोड की गयी है | दुसरे विडियो का रिकॉर्डिंग TV या कंप्यूटर स्क्रीन से किया गया है, जिसमे विडियो के निचले हिस्से में रोहित और रैना खेलते हुए दिखाई देते है और साथ ही दाहिने हिस्से में आयरलैंड का चिन्ह दिखता है | इससे यह बात की पुष्टि होती है कि यह क्रिकेट मैच इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया का नहीं बल्कि इंडिया Vs आयरलैंड का है |

इसके बाद हमने इस व्यक्ति की तस्वीर को यांडेक्स इमेज सर्च में ढूंढा, तो हमें YouTube का एक विडियो मिला, जिसे R Times News Channel ने १६ जून २०१७ को अपलोड किया है | इस ख़बर में ०२:३५ से ०२:४५ के दौरान इस व्यक्ति को आप कैमरा के सामने बोलते हुए देख सकतें है, मगर उसके पहने कपड़े उपरोक्त पोस्ट में दर्शाए गए कपड़ों से अलग है | इस ख़बर में कहा गया है कि यह विडियो भारत और बांग्लादेश के बीच हुई ICC Championship Trophy-semi-finals के बाद लिए गए साक्षात्कार का है | यह मैच बर्मिंघम, जो की इंग्लैंड में है, वहां हुई थी |

दोनों विडियो में एक साल का फर्क दिखने पर हमने पता किया कि १६ जून २०१७ से २९ अगस्त २०१८ के आस पास कौनसे क्रिकेट मैच आयोजित थे जिसमे भारत और आयरलैंड खेल रहा था | यह ख़बर ढूंढने के लिए हमने गूगल पर ‘cricket match schedule india vs ireland 2017 and 2018’ की वर्ड्स से ढूंढा और हमें cricbuzz नामक एक वेबसाइट पर २७ जून २०१८ और २९ जून २०१८ को India Vs Ireland में हुई T20I के खेल की जानकारी मिली, जो The Village, डबलिन, आयरलैंड मे आयोजित थी | यह मैच जब भारत की टीम आयरलैंड दौरे पर गयी थी तब के सीरीज की है |

CricbuzzPost | ArchivedLink

इस संशोधन से यह बात की पुष्टि होती है कि यह विडियो इंडिया Vs आयरलैंड का T20 में २७ जून २०१८ को खेले गए मैच का है, जो The Village, डबलिन, आयरलैंड मे आयोजित की गई थी |

फिर हमने अलग-अलग की वर्ड्स से गूगल पर किसी व्यक्ति के क्रिकेट स्टेडियम में गिरफ़्तार होने की ख़बर ढूंढने की कोशिश की, मगर हमें ऐसी कोई भी ख़बर नहीं मिली |

इसके बाद हमने उपरोक्त दावे मे दर्शाए व्यक्ति के तस्वीर को यांडेक्स इमेज सर्च में ढूंढा | हमें मिले परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |

ट्विटर की एक  लिंक के वर्णन में हमें फेसबुक से साझा किया गया एक पेज का लिंक दिखाई दिया, जिसमे ‘नरेंद्र भोजानी’ नाम दिखा | हमने इस नाम को फेसबुक मे जब ढूंढा, तो हमें एक फेसबुक का पेज व एक फेसबुक का यूजर मिला |

जब हम नरेंद्र भोजानी के फेसबुक पेज पर गए तो हमें दिखा कि यह व्यक्ति केन्या के नैरोबी शहर से है मगर इंग्लैंड के बोल्टन शहर में रहता है |

FacebookPage | ArchivedLink

फिर जब हम संशोधन में मिले ‘Bhojani’s Cricket MAD’ नामक पेज पर गए, तो हमें किये गए दावे में दर्शाए व्यक्ति की विडियो अनुसार तस्वीर दिखी जिसे २८ जून २०१८ को साझा किया गया था | हमारे संशोधन के मुताबिक २७ जून २०१८ को इंडिया Vs आयरलैंड

दावे में दर्शाया गया व्यक्ति और संशोधन में मिला व्यक्ति एक ही है |

इस संशोधन से हम इस निष्कर्ष पर आते हैं कि उपरोक्त पोस्ट मे दर्शायी गयी तस्वीरें गलत वर्णन से साझा की जा रही है | सम्बंधित व्यक्ति का नाम नरेंद्र भोजानी है और वह एक भारतीय है जो इंग्लैंड के बोल्टन नामक शहर का रहिवासी है | उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा कि यह इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया का मैच है वह भी गलत है क्योंकि हमारे संशोधन के द्वारा यह साबित हो गया है कि यह इंडिया और आयरलैंड के बीच खेली गयी T20I की मैच है, जो आयरलैंड मे स्थित डबलिन के ‘The Village’ नामक शहर में आयोजित की गई थी | नरेंद्र भोजानी को किसी भी पुलिस ने गिरफ़्तार नहीं किया है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “यह व्यक्ति फरीद खान है, जो एक पाकिस्तानी है | इस व्यक्ति ने भारतीय झंडे की पोशाक पहनी है और India Vs Australia के क्रिकेट मैच के दौरान क्रिकेट स्टेडियम के oval gallery में पेशाब किया | लन्दन की पुलिस ने इस व्यक्ति को और इसके दोनों भाइयों को गिरफ़्तार कर लिया है |” गलत है | यह चित्र नरेंद्र भोजानी नामक एक भारतीय व्यक्ति का है और यह तस्वीरें India Vs Australia मैच की नहीं बल्कि २७ जून २०१८ को हुई India Vs Ireland के बीच हुई T20I सीरीज के मैच की है और इस व्यक्ति को किसी पुलिस ने गिरफ़्तार नहीं किया है |

Title:क्या फरीद खान नामक एक पाकिस्तानी ने भारतीय तिरंगे की पोशाख पहनकर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच के दौरान क्रिकेट स्टेडियम में पेशाब किया है और बाद में पुलिस के हाथों गिरफ़्तार भी हुआ ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

1 day ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

1 day ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago