
पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान हो गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर इंडिया टीवी चैनल द्वारा किए गए एक ओपिनियन पोल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।
दावा किया जा रहा है कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बसपा को सर्वाधिक 65 से 70 सीटें मिल रही हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस(17-21) और तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी(15-19) के आने का अनुमान लगाया गया है।
इस वायरल स्क्रीनशॉट के साथ लिखा है कि, पंजाब में बसपा+ शिरोमणि अकाली दल कि सरकार,बनने जा रही है ..बसपा जिंदाबाद. बहनजी जिंदाबाद,भाईचारा_बढ़ाना है बसपा को लाना_है।

अनुसंधान से पता चलता है कि…
गूगल रिवर्स इमेज सर्च से इंडिया टीवी का एक हूबहू पोस्ट दिखा, जो कि 9 मार्च 2017 को प्रकाशित किया गया था। खबर के मुताबिक 2017 में पंजाब में हुई विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया टीवी ने ओपिनियन पोल किया था। जिसमें आम आदमी पार्टी को कुल 117 विधानसभा सीटों में से 59 से 67 के बीच बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का अनुमान लगाया गया था। और शिरोमणि अकाली दल को 5 से 13 सीटें मिलने का अनुमान किया गया था।

यहां देखा जा सकता है कि इंडिया टीवी के इस पुराने पोल को एड़ीट कर अब चल रहे चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और बसपा को सर्वाधिक 65 से 70 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है।
तुलना में आप देख सकते हैं कि इंडिया टीवी के असली पोल में दिए गए आंकड़े बदलकर गलत जानकीर फैलाई जा रहीं है।

इंडिया टीवी ओपिनियन पोल 2022…..
अभी चल रहे पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए ‘इंडिया टीवी’ ने 31 जनवरी 2022 को ओपिनियन जारी किया था।
इस पोल के मुताबिक 117 सीटों मे से, कांग्रेस लगभग 50-52 सीटें, शिरोमणि अकाली + बसपा को 30-32 सीटें, आप को 29-31 सीटें, भाजपा को 1-3 सीटें, और अन्य को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीट मिलनेका अनुमान लगया गया है।
‘इंडिया टीवी’ यूट्यूब वीडियो में 37.42 से आगे पंजाब का पूरा ओपिनियन पोल देखा जा सकता है। इंडिया टीवी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी पंजाब ओपिनियन पोल का पोस्ट शेयर किया है।

निष्कर्ष
तथ्यों की जांच के पश्चात हमने पाया कि पंजाब विधानसभा चुनाव से जोड़ कर वायरल किया गया ओपिनियन पोल का स्क्रीनशॉट फर्जी है। इंडिया टीवी के सर्वे में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बसपा को 65-70 सीटें मिलने की नहीं, बल्कि 30-32 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था।

Title:क्या इंडिया टीवी ने पंजाब में अकाली दल को 65-70 सीटें मिलने का दावा किया है?
Fact Check By: Saritadevi SamalResult: False
