शाहरुख़ खान के जन्मदिन से सम्बंधित NDTV इंडिया की खबर का फोटोशोप इमेज हुआ वायरल |

False International

३ नवंबर २०१९ को “Umakant Mishra” नामक फेसबुक यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट कर उसके  शीर्षक में लिखा है कि “ये क्या हो गया सच्चा मुसलमान कभी ऐसा नही कर सकता तो इसका मतलब क्या समझा जाये शाहरुख खान सच्चे मुसलमान नही है ओ भी मात्र दो करोड़ रुपये के लिए ..! #ShahRukhKhanBirthday.” तस्वीर असल में NDTV इंडिया द्वारा प्रकाशित एक खबर का स्क्रीनशॉट है | इस खबर के शीर्षक में “2 करोड़ में लिखवाया बुर्ज खलीफा पर अपना नाम | पैसे देने की बारी आयी, अब फ़ोन नहीं रिसीव कर रहे शाहरुख़ खान।” लिखा गया है | 

बॉलीवुड के किंग, शाहरुख खान ने २ नवंबर को अपना ५४वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया | २ नवंबर २०१९ को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) के जरिए शाहरुख खान को बर्थडे की शुभकामनाएं दी गई | अब सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि NDTV इंडिया के खबर अनुसार शाहरुख खान ने बुर्ज खलीफा पर अपना नाम २ करोड़ रुपये देकर लिखवाया |

फेसबुक पोस्ट 

इस तस्वीर को ट्विटर पर भी काफी तेजी से साझा किया जा रहा है |

https://twitter.com/shuklapinku/status/1191045263235768320

आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले NDTV इंडिया द्वारा प्रकाशित खबर को गूगल पर “शाह रुख खान जन्मदिन NDTV” कीवर्ड्स के माध्यम से ढूँढा | परिणाम से हमें २ और ३ नवंबर २०१९ को NDTV इंडिया द्वारा प्रकाशित खबरें मिली, इन ख़बरों से हमने बुर्ज खलीफा को दर्शाने वाली खबर को ढूँढा | 

हमें शाहरुख़ के जन्मदिन के अवसर पर NDTV इंडिया द्वारा प्रकाशित खबर मिली, वेबसाइट पर मिली खबर के शीर्षक में लिखा गया है कि “शाहरुख खान के रंग में रंगा दुबई का ‘बुर्ज खलीफा’, देखने पहुंची लोगों की भारी भीड़…देखें वायरल Video.” यह खबर ३ नवंबर २०१९ के सुबह १०:०८ बजे प्रकाशित की गई थी | नीचे आप NDTV इंडिया  द्वारा मूल प्रकाशित खबर व वाईरल तस्वीर का तुलनात्मक विशलेषण देख सकते हैं जिसमे दोनों के बीच समानताओं को दिखाया गया है |

१. खबर को प्रकाशित करने की तारीख |

२. खबर में शामिल तस्वीरें |

३. तस्वीरों के नीचे लिखे गये कैप्शन |

अगर सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर और NDTV इंडिया द्वारा प्राकशित खबरों की तुलना की जाये तो हम देख सकते है कि मूल खबर की हैडलाइन को फोटोशोप के माध्यम से एडिट कर बदला गया है जिस वजह से वायरल तस्वीर की हैडलाइन का फॉण्ट भी अलग है | 

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है |  NDTV इंडिया  के मूल खबर को फोटोशॉप के माध्यम से एडिट कर सोशल मीडिया में एक गलत दावे के साथ प्रसारित किया गया है | 

Avatar

Title:शाहरुख़ खान के जन्मदिन से सम्बंधित NDTV इंडिया की खबर का फोटोशोप इमेज हुआ वायरल |

Fact Check By: Aayva Ray 

Result: False