Political

क्या ऋषि सुनक ने भारत को डॉ. मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्री की ज़रूरत है ऐसा कहा?

दैनिक भास्कर ने खुद इस बात का स्पष्टिकरण दिया है कि यह खबर गलत है। इस तस्वीर को डिजिटली एडिट किया गया है।

इंटरनेट पर ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का भारत के बारे में एक बयान काफी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि उन्होनें भारत को मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्री की ज़रूरत है ऐसा कहा। 

वायरल ग्राफिक में लिखा है कि, “भारत को सही दिश और दशा देने, कमजोर गिरती अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिये मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्री की आवश्यकता है – ऋषि सुनक.“

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “अरे ऋषि तो मोदी विरोधी निकले भारत को सही दिशा और दशा देने कमज़ोर गिरती अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्री की आवश्यकता है:-ऋषि सुनक।“

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया, परंतु हमें इंटरनेट पर ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें बताया गया हो कि ऋषि सुनक ने ऐसा कहा है। 

फिर हमने दैनिक भास्कर के वेबसाइट पर ऋषि सुनक और मनमोहन सिंह के बारें में प्रकाशित खबर की जाँच की। हमें 25 अक्टूबर को प्रकाशित एक खबर मिली, जिसकी हेडलाइन है, “चिदंबरम-थरूर की सलाह, भारत में भी हो अल्पसंख्यक PM:भाजपा बोली- मनमोहन सिंह को भूल गए, जानें पूरा मामला।“

आर्काइव लिंक

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने ये बयान दिया था कि पहले कमला हैरिस और अब ऋषि सुनक। अमेरिका और ब्रिटेन की तरह भारत को भी अल्पसंख्यकों को सत्ता में लाना चाहिये। इसपर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी अपना समर्थन दिया। 

फिर हमने दैनिक भास्कर के ट्वीटर हैंडल को खंगाला। तो हमें 25 अक्टूबर को बिलकुल वैसी तस्वीर प्रकाशित की हुई मिली, जैसी वायरल पोस्ट में है। आप उस तस्वीर को नीचे दिये गये ट्वीट में देख सकते है।

आर्काइव लिंक  

इसमें दिख रही तस्वीर में लिखा है, “चिदंबरम-थरूर की सलाह, भारत में भी हो अल्पसंख्यक PM:भाजपा बोली- मनमोहन सिंह को भूल गए।“ आप देख सकते है कि इस तस्वीर में भी वही लिखा है जो उपर दी गयी रिपोर्ट में लिखा है।

इससे हम समझ गये कि इस ट्वीट में दी गयी तस्वीर को डिजिटली एडिट कर वायरल किया गया है। आप इस तुलनात्मक तस्वीर में मूल तस्वीर और वायरल तस्वीर में अंतर देख सकते है।

फिर फैक्ट क्रेसेंडो ने दैनिक भास्कर गुजरात के डेस्क मैनेजर “रोहित पटेल” से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि “यह खबर गलत है। दैनिक भास्कर ने ऐसी कोई खबर प्रकाशित नहीं की है।“

आगे बढ़ते हुये हमें दैनिक भास्कर के ट्वीटर हैंडल पर हमें उनका स्पष्टिकरण मिला। उसमें उन्होंने यही बताया है कि यह स्टोरी उन्होंने नहीं की है और वायरल फेक तस्वीर उनके नाम शेयर की जा रही है।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। यह तस्वीर डिजिटली एडिट की हुई है। दैनिक भास्कर ने ऐसी कोई खबर प्रकाशित नहीं की है।

Title:क्या ऋषि सुनक ने भारत को डॉ. मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्री की ज़रूरत है ऐसा कहा?

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: Altered

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

5 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

5 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

6 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago