पंजाब पिछले एक महीने से भयानक बाढ़ की चपेट में है। इसे पिछले कई दशकों की सबसे भीषण बाढ़ माना जा रहा है। अब तक राज्य में 51 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मुश्किल समय में देश-विदेश से विभिन्न समुदायों की ओर से मदद और राहत सामग्री लगातार पहुंच रही है।
इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नकदी से भरे बैग दिखाए जा रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि यह पैसा मुस्लिम समुदाय ने पंजाब बाढ़ राहत के लिए इकट्ठा किया है।
फैक्ट क्रेसेंडो के पाठकों ने इस दावे की सच्चाई जानने के लिए यह वीडियो हमारी व्हाट्सऐप हेल्पलाइन (9049053770) पर शेयर किया।
जांच के दौरान यह दावा भ्रामक निकला। वीडियो बांग्लादेश का है जहां एक मस्जिद के लिए यह चंदा जमा हुआ था। यह पंजाब की बाढ़ राहत के लिए इकट्ठा किया गया पैसा नहीं।
क्या है दावा?
वीडियो में कुछ लोग पैसों से भरे बैग खाली करते नजर आते हैं। इसके साथ लिखा है, “पंजाब के लोगों के लिए मदद करते हुए मुसलमान।”
फैक्ट-चेक
रिवर्स इमेज सर्च की मदद से पता चला कि यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है।
बांग्लादेश स्थित एक मीडिया पोर्टल ने यही वीडियो 30 अगस्त को शेयर किया था। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो किशोरगंज जिले की मशहूर पगला मस्जिद का है।
अगस्त में किशोरगंज जिले में स्थित ऐतिहासिक पगला मस्जिद को रिकॉर्ड तोड़ चंदा मिला था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्जिद की दान पेटी (डोनेशन बॉक्स) से कुल 12.09 करोड़ टका (लगभग 9 करोड़ भारतीय रुपये) की रकम निकाली गई।
यह राशि बैंक कर्मचारियों, मस्जिद स्टाफ और वॉलंटियर्स ऐसे कुल मिलाकर 450 लोग की मौजूदगी में गिनी गई।
यूट्यूब पर पगला मस्जिद के इस चंदे को गिनते हुए कई वीडियो उपलब्ध हैं।
निष्कर्ष
वायरल वीडियो भारत का नहीं है। यह वीडियो बांग्लादेश की पगला मस्जिद का है, जहां अगस्त में डोनेशन बॉक्स से करोड़ों रुपये का चंदा निकाला गया था।
हालांकि, यह भी सच है कि मुस्लिम समुदाय के कई संगठनों ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री और लाखों रुपये नकद दान किए हैं। इनकी खबरें आप यहां और यहां पढ़ सकते हैं।
Title:बांग्लादेशी मस्जिद के लिए जमा चंदे का वीडियो पंजाब बाढ़ राहत के नाम से वायरल
Fact Check By: Mayur DeokarResult:Partly False
बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस बार एनडीए…
तेज प्रताप यादव का नचनिया वाला यह बयान भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लिए था,…
2024 में दिए गए राजनाथ सिंह के चुनावी भाषण का पुराना वीडियो हालिया संदर्भ से…
यह वीडियो पंजाब के गुरदासपुर जिले का नहीं बल्कि पिछले महीने अगस्त में पाकिस्तान के…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद…
बर्तन में पेशाब करती हिंदू नौकरानी का वीडियो फर्जी सांप्रदायिक दावे से किया जा रहा…