Political

क्या राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता है ? जानिये सच |

यह चित्र हमने IndiaToday से प्रतिनिधित्व के लिए लिया है |

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफ़ी साझा की जा रही है जिसमे दावा किया जा रहा है कि ‘राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता हैं |’ कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ArchivedLink

तथ्यों की जांच:

हमने जांच की शुरुआत गूगल मे इस बारे मे ढूंढकर की जिसमे हमें उनके नागरिकता पर उठे सवालों पर कई ख़बरें मिली |

कई समाचार वेबसाइट पर यह ख़बर मिली कि सुब्रमनियन स्वामी (राज्यसभा सांसद और बीजेपी के नेता) ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से २० अप्रैल २०१९ को ट्वीट किया था कि “बुद्धू नागरिक के रद्द होने की संभावना है क्योंकि वह अपनी ब्रिटिश नागरिकता को अब अस्वीकार नहीं कर सकता है | उसके टैक्स रिटर्न धिक्कारे गए हैं | 23 मई को भाजपा सरकार की वापसी सुनिश्चित करें |” और इस बात पर राहुल गांधी के नागरिकता पर कई सवाल भी उठे हैं | पूरे ट्वीट और ख़बर को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए ट्वीट और ख़बरों के लिंक पर क्लिक करें |

TwitterPost | ArchivedLink

DNAIndia | ArchivedLinkTheWeek | ArchivedLinkNews18 | ArchivedLink

IndianExpress” द्वारा १९ नवम्बर २०१५ में एक ख़बर दी गयी थी |

इस ख़बर में इस विवाद पर कहा गया था कि, उन्हें राहुल गांधी के २००५-२००६ के ब्रिटिश टैक्स रिटर्न के तीन सबूत मिले | इसमे एक फोटो मे राहुल गांधी की नागरिकता इंडियन लिखा है और दुसरे फोटो मे ब्रिटिश लिखा है, मगर तीसरे फोटो में ब्रिटिश को काट कर इंडियन लिखा गया है |

IndianexpressPost | ArchivedLink

ख़बरों के मुताबिक, राहुल गांधी को प्रमाण देने के लिए कहा गया था क्योंकि अगर उनके पास दुसरे देश की नागरिकता है तो चुनाव के लिए वो नामांकन दर्ज नहीं कर पाएंगे |

इस पर हमने जब और छानबीन की तो हमें गूगल में ७ दिन पुरानी ख़बर मिली, जिसमे चुनाव आयोग के निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि राहुल गांधी के पास सिर्फ़ भारतीय नागरिकता है और अमेठी निर्वाचन क्षेत्र में राहुल गांधी का नामांकन वैध है |

पूरी ख़बर को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें |

TOIPost | ArchivedLink

FirstpostNews | ArchivedLink

NDTVPost | ArchivedLink

News18Post | ArchivedLink

हमें राहुल गांधी के एडवोकेट के. सी. कौशिक द्वारा दिया गया ANI का साक्षात्कार भी मिला, जिसमें उन्होंने न्यायलय में दी गयी सबूतों के बारे में बात करते हुए इस बात की पुष्टि की कि राहुल गांधी के पास सिर्फ़ एक देश की नागरिकता है और वह भारतीय नागरिकता है | पूरे साक्षात्कार को नीचे देखिये |

इन बातों से यह स्पष्ट होता है कि उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता है |” भ्रामक है |

निष्कर्ष : ग़लत

हमारे द्वारा तथ्यों की जांच से यह बात साफ़ होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा कि ‘राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता है |’ ग़लत है | राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता नहीं है |

नवीनतम अद्यतन :

राहुल गांधी के नागरिकता पर चलने वाली चर्चाओं ने एक नया मोड़ लिया है | ANI की ख़बर के अनुसार डॉ. सुब्रमनियन स्वामी ने उच्चतम न्यायालय में राहुल गांधी के नागरिकता पर सवाल उठाते हुए गृह मंत्रालय से शिकायत की है | इस शिकायत पर २९ अप्रैल २०१९ को (MHA) गृह मंत्रालय के निदेशक (नागरिकता) बी. सी. जोशी ने राहुल गाँधी को एक पत्र लिखकर १५ दिन में स्पष्टीकरण माँगा है | इन १५ दिनों मे राहुल गांधी को उनके ब्रिटेन मे “Backops Limited” कंपनी के २००५-२००६ के टैक्स फाइल में लिखे “ब्रिटिश” नागरिकता और उनके जन्म तिथि का कारन और प्रमाण देना होगा |

इसके पहले २०१५ में राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता की जांच करने के लिए याचिका दायर की गयी थी और उच्चतम न्यायलय ने ३० नवम्बर २०१५ को वह याचिका खारिज कर दी थी |

TheHinduPost | ArchivedLink

DeccanheraldPost | ArchivedLink

इस बारे मे जैसे ही राहुल गाँधी द्वारा MHA को जवाब दिया जाता है, हम इस प्रकाशन को अपडेट कर देंगे। अपडेट से पूर्व संशोधन में चूँकी इलेक्शन कमिशन द्वारा राहुल गाँधी को क्लीन चिट मिली है व उसी आधार पर राहुल गांधी का २०१९ का लोकसभा नामांकन स्वीकृत किया गया है, इस बात को साबित करता है कि वो भारतीय नागरिक हैं |

Title:क्या राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता है ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

9 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

10 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

11 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago