Political

क्या लन्दन के सभी सिटी बसों पर ‘Welcome Modi Ji’ लिखा है ? जानिये सच |

९ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘Harish Parmar’ नामक एक यूजर द्वारा एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक चित्र दिया गया है | चित्र मे लन्दन की एक सिटी बस को दर्शाया गया है जिसपर लिखा है ‘Welcome Modi Ji’ | पोस्ट का विवरण इस प्रकार है – #लंदन की सभी सिटी बसों पर भी #Welcome_Modi_Ji लिख दिया गया | इतना सम्मान आज तक किसी भी राष्ट्र के #प्रधानमंत्री को नहीं मिला है |

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि लन्दन मे सभी सिटी बसों पर ‘Welcome Modi Ji’ लिखा हुआ है | क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

ARCHIVED POST

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले इस इस चित्र पर किये गए दावे को गूगल मे ‘welcome modi ji written city buses London ‘ की वर्ड्स से ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस संशोधन मे हमें ‘IndianExpress’ और ‘NDTV’ द्वारा दी गयी ख़बर मिली |

१३ अक्टूबर २०१५ और १५ अक्टूबर २०१५ को दी गयी इन ख़बरों में नरेंद्र मोदी के लन्दन के सफ़र के बारे मे और उनके स्वागत के लिए वहाँ के ४०० से अधिक स्थलांतरित व अप्रवासि भारतीय नागरिकों द्वारा की गयी स्वागत की तय्यारी के बारे मे लिखा है |

Indianexpress Post | Archived Link

NDTV Post | Archived Link

इन ख़बरों के मुताबिक लन्दन में १३ नवम्बर २०१५ को नरेंद्र मोदी की निर्धारित यात्रा के लिए एक ख़ास बस तैयार की गई थी, जिसपर ‘Welcome Modi Ji’ लिखा गया था | यह बस मोदी के लिए आयोजित समारोह जो वेम्ब्ली स्टेडियम मे तय हुआ था, इस स्टेडियम से लोगों की आवाजाही के लिए तैयार की गई थी, मगर दावे अनुसार इस बात की पुष्टि नहीं होती है कि लन्दन की सभी बसों के ऊपर ‘Welcome Modi Ji’ यह लिखा गया था |

उपरोक्त पोस्ट में जो चित्र साझा किया गया है, वह गलत दावे के साथ साझा किया जा रहा है | यह बस मोदी के वेम्ब्ली स्टेडियम के कार्यक्रम के लिए तैयार की गई थी | इस कार्यक्रम के आयोजकों ने UK के अलग अलग जगह से लोगों को कम से कम भाड़े मे वेम्ब्ली स्टेडियम तक लाने और वापस ले जाने के लिए इस बस की व्यवस्था की थी |

NDTV Post | Archived Link

मगर २०१५ की उस ख़बर को अभी भी साझा किया जा रहा है, यह कह कर कि सभी बसों पर ऐसा लिखा है और सभी बसें अभी भी चल रही है | लन्दन के सिटी बस वहाँ के सरकार के शासन मे चलती है और सभी बसों को इस कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया था और ना ही यह कार्यक्रम वहाँ के सरकार द्वारा आयोजित की गयी थी | लन्दन के इन सिटी बसों के बारे में और जानकारी पढने के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

https://tfl.gov.uk

ख़बर में साफ़ लिखा गया है कि उपरोक्त चित्र में दिखाई जाने वाली बस केवल मोदी के २०१५ की लन्दन यात्रा के लिए खास तैयार की गयी थी | अब यह बस उपयोग में नहीं है |

हमने विश्लेषण के लिए दोनों चित्रों को नीचे दिया है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “लन्दन मे सभी सिटी बसों पर ‘Welcome Modi Ji’ लिकः हुआ है |” ग़लत है | उपरोक्त चित्र मे दर्शाई जाने वाली बस २०१५ मे नरेंद्र मोदी के लन्दन यात्रा में लोगों के आने-जाने कि सुविधा ले लिए खास तौर से तैयार की गई थी | लंदन की बाकि सरकारी बसों पर ऐसा नहीं लिखा है |

Title:क्या लन्दन के सभी सिटी बसों पर ‘Welcome Modi Ji’ लिखा है ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

काँग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद ने नहीं दी पीएम मोदी को गाली; गलत दावे के साथ उनकी तस्वीर वायरल

बिहार चुनाव से पहले ही सियासी माहौल गरम है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई…

10 hours ago

फेक-न्यूज: क्या पीएम मोदी राशन कार्ड धारकों को हर महीने 2000 रुपये दे रहै हैं?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

13 hours ago

अमेरिका में गिरफ्तार हुए ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह की मां से मिले चंद्रशेखर? नहीं,दावा फर्जी..

अमेरिका के फ्लोरिडा में सड़क दुर्घटना के आरोपी ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह के परिवार वालों…

1 day ago

अलीगढ़ में मुहर्रम के दौरान करतब दिखाने का वीडियो फिरोजाबाद में चोर के साथ बर्बरता के दावे से वायरल…

यह वीडियो अलीगढ़ में मुहर्रम पर निकाले जाने वाले जुलूस के दौरान हुए एक करतब…

4 days ago

घूमती मोटरसाइकिलों का वायरल वीडियो इंडोनेशिया का है, भारत का नहीं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता…

5 days ago