क्या हज यात्रियों ने एयर इंडिया के विमान के केबिन को इतना गंदा किया?

९ जुलाई २०१९ को राहुल नेगी नामक एक फेसबुक यूजर द्वारा  एक विडियो पोस्ट कीयया गया था| विडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि एयर इंडिया की फ्लाइट के उड़ान में यात्रा कर रहे हाजी श्रद्धालु | हम केवल केबिन क्रू के साथ सहानुभूति कर सकते हैं | सोशल मीडिया पर ५२ सेकंड के लंबे वायरल वीडियो में एक विमान का गंदा केबिन दिखाया गया है,जो कथित तौर पर हज यात्रियों को ले जाने वाला एयर इंडिया का विमान है | वीडियो में देखा जा सकता है कि टिशू पेपर पूरे केबिन में पड़े हुए हैं और नमाज़ में पहने गई टोपी वाले लोग विमान में बैठे हैं | इससे यह दर्शया जा रहा है की यह नमाज़ टोपी पहने हुए लोग हज यात्री है | इस विडियो के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि विडियो में दर्शाया गया  विमान एयर इंडिया का हैं | यह विडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी तेजी से साझा की जा रही है | 

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव विडियो 

क्या वास्तव में हज यात्रियों ने एयर इंडिया के विमान के केबिन को इतना गंदा किया? हमने इस विडियो कि सच्चाई जानने की कोशिश की| 

संशोधन से पता चलता है कि…

जांच की शुरुआत हमने इस विडियो को इनविड टूल का इस्तेमाल करते हुए यांडेक्स रिवर्स इमेज सर्च किया | परिणाम से हमें डेली मेल द्वारा प्रकाशित एक लेख मिला, डेली मेल के लेख के अनुसार, वीडियो को एयरबस A330 सऊदी अरब एयरलाइंस (सऊदिया) में शूट किया गया था | यह विमान कथित तौर पर सऊदी अरब के जेद्दा से इथियोपिया के अदीस अबाबा के लिए उड़ान भर रहा था | 

डेली मेल ऑनलाइन | आर्काइव लिंक 

गल्फ बिज़नस न्यूज़ के अनुसार टॉयलेट सीट पर मानव अपशिष्ट को दिखाते हुए एयरबस A330 विमान में सवार एक वीडियो ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान आकर्षित किया और सोशल मीडिया पर व्यापक आलोचना हुई | अरब न्यूज़ ने एयरलाइन के एक सूत्र का हवाला देते हुए कहा कि विमान में मौजूद अधिकांश यात्रियों को इथियोपिया वापस भेजा जा रहा था | 

गल्फ बिज़नस न्यूज़ | आर्काइव लिंक 

अरब न्यूज़ के खबर के हैडलाइन में लिखा गया है कि डिपोर्टीस ने नए एयरबस A330 विमान को खराब कर दिया |

अरब न्यूज़ | आर्काइव लिंक 

निष्कर्ष: तथ्यों के जांच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है, न तो यह एयर इंडिया की फ्लाइट का वीडियो है और न ही यह हज यात्रियों को ले जा रहा है | वीडियो २०१६ का एक सऊदी अरब एयरलाइंस की फ्लाइट का है | 

Title:क्या हज यात्रियों ने एयर इंडिया के विमान के केबिन को इतना गंदा किया?

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

अलीगढ़ में मुहर्रम के दौरान करतब दिखाने का वीडियो फिरोजाबाद में चोर के साथ बर्बरता के दावे से वायरल…

यह वीडियो अलीगढ़ में मुहर्रम पर निकाले जाने वाले जुलूस के दौरान हुए एक करतब…

1 day ago

घूमती मोटरसाइकिलों का वायरल वीडियो इंडोनेशिया का है, भारत का नहीं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता…

2 days ago

नॉर्वे में आए लैंडस्लाइड के पुराने वीडियो को जम्मू का बताकर वायरल किया जा रहा है…

देश के कई राज्यों में बारिश आफत बन कर टूट रही है, नदी नाले सब…

2 days ago

FACT-CHECK: क्या पीएम मोदी ने खुद को ‘लुटेरा’ और ‘चोर’ कहा? अधूरा वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप…

2 days ago

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ  के वायरल इस वीडियो का मनीषा मामले से कोई संबंध नहीं, दावा भ्रामक…

हरियाणा के भिवानी की मनीषा का मामला हत्या या आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है।…

2 days ago