Social

क्या फाइजर CEO ने माना कि दुनिया की आबादी 50 प्रतिशत कम करना उनका उद्देश्य था?

इस वीडियो को डिजिटली एडिट किया गया है। फाइजर के सी.ई.ओ कह रहे कि दुनिया में उन लोगों की संख्या 50% कम करना चाहते है जो उनकी दवाइयाँ नहीं खरीद सकते।

फाइजर के सी.ई.ओ अल्बर्ट बौर्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें आप उन्हें यह कहते हुये सुन सकते है कि वर्ष 2019 में जनवरी में फाइजर की टीम ने आने वाले पांच सालों में हासिल करने के उद्देश्यों के बारें में चर्चा की थी। और उसमें से एक उद्देश्य यह था कि 2023 तक वे विश्व में लोगों की संख्या को 50% तक कम कर देंगे और आज उनका वह सपना पूरा होते हुये नज़र आ रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो के साथ यूज़र ने लिखा है,“2023 तक हम विश्व में लोगों की संख्या को 50% कम कर पाएंगे! यह हमारा एक अहम गोल या मकसद था!’ फाइजर का सीईओ वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के मंच से साफ-साफ बोल रहा है। मीडिया को सवाल करना चाहिए था की.. कैसे करेंगे ? और क्यों करेंगे ? मगर सवालात पूछने बजाए सामने बैठे लोग तालियाँ बजा रहे है।“ (शब्दश:)

फेसबुक


Read Also: क्या समन के बाद सोनिया गांधी ने “मैं किसी से नहीं डरती” ऐसा कहा? पुराना वीडियो वर्तमान का बोलकर


अनुसंधान से पता चलता है कि…

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के यूट्यूब चैनल पर मूल वीडियो उपलब्ध है। दावोस में हुये वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में फाइजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्बर्ट बौर्ला के साथ बातचीत का यह वीडियो है।

आर्काइव लिंक

इसमें 2.49 से लेकर 3.01 मिनट के बीच वायरल हो रहे वीडियो का भाग देख सकते है। इसमें आप फाइज़र के सी.ई.ओ को कहते हुये सुन सकते है कि वर्ष 2019 में जनवरी में फाइजर की टीम ने पांच सालों में हासिल करने के उद्देश्यों के बारें में चर्चा की थी। और उसमें से एक उद्देश्य यह था कि 2023 तक वे दुनिया में उन लोगों की संख्या को 50% तक कम कर देंगे जो उनकी दवाएं नहीं खरीद सकते। और आज उन्हें वह उद्देश्य पूरा होते हुये दिख रहा है।

आप नीचे दिये गये तुलनात्मक वीडियो में देख सकते है।


Read Also: क्या ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का विरोध कर रहे लोगों को उप्र पुलिस ने पीटा? जानिए सच


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इस वीडियो को डिजिटली एडिट किया गया है।

Title:क्या फाइजर CEO ने माना कि दुनिया की आबादी 50 प्रतिशत कम करना उनका उद्देश्य था?

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमले का पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल….

यह वीडियो अक्टूबर 2024 है जब ईरान ने इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में स्थित नेवातिम…

20 hours ago

अप्रैल में भरूच की एक कंपनी में लगी आग का वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे से जोड़ कर वायरल…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे से जोड़कर भरूच की कंपनी में लगी आग के वीडियो को…

21 hours ago

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

2 days ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

2 days ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

2 days ago