Social

क्या फाइजर CEO ने माना कि दुनिया की आबादी 50 प्रतिशत कम करना उनका उद्देश्य था?

इस वीडियो को डिजिटली एडिट किया गया है। फाइजर के सी.ई.ओ कह रहे कि दुनिया में उन लोगों की संख्या 50% कम करना चाहते है जो उनकी दवाइयाँ नहीं खरीद सकते।

फाइजर के सी.ई.ओ अल्बर्ट बौर्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें आप उन्हें यह कहते हुये सुन सकते है कि वर्ष 2019 में जनवरी में फाइजर की टीम ने आने वाले पांच सालों में हासिल करने के उद्देश्यों के बारें में चर्चा की थी। और उसमें से एक उद्देश्य यह था कि 2023 तक वे विश्व में लोगों की संख्या को 50% तक कम कर देंगे और आज उनका वह सपना पूरा होते हुये नज़र आ रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो के साथ यूज़र ने लिखा है,“2023 तक हम विश्व में लोगों की संख्या को 50% कम कर पाएंगे! यह हमारा एक अहम गोल या मकसद था!’ फाइजर का सीईओ वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के मंच से साफ-साफ बोल रहा है। मीडिया को सवाल करना चाहिए था की.. कैसे करेंगे ? और क्यों करेंगे ? मगर सवालात पूछने बजाए सामने बैठे लोग तालियाँ बजा रहे है।“ (शब्दश:)

फेसबुक


Read Also: क्या समन के बाद सोनिया गांधी ने “मैं किसी से नहीं डरती” ऐसा कहा? पुराना वीडियो वर्तमान का बोलकर


अनुसंधान से पता चलता है कि…

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के यूट्यूब चैनल पर मूल वीडियो उपलब्ध है। दावोस में हुये वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में फाइजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्बर्ट बौर्ला के साथ बातचीत का यह वीडियो है।

आर्काइव लिंक

इसमें 2.49 से लेकर 3.01 मिनट के बीच वायरल हो रहे वीडियो का भाग देख सकते है। इसमें आप फाइज़र के सी.ई.ओ को कहते हुये सुन सकते है कि वर्ष 2019 में जनवरी में फाइजर की टीम ने पांच सालों में हासिल करने के उद्देश्यों के बारें में चर्चा की थी। और उसमें से एक उद्देश्य यह था कि 2023 तक वे दुनिया में उन लोगों की संख्या को 50% तक कम कर देंगे जो उनकी दवाएं नहीं खरीद सकते। और आज उन्हें वह उद्देश्य पूरा होते हुये दिख रहा है।

आप नीचे दिये गये तुलनात्मक वीडियो में देख सकते है।


Read Also: क्या ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का विरोध कर रहे लोगों को उप्र पुलिस ने पीटा? जानिए सच


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इस वीडियो को डिजिटली एडिट किया गया है।

Title:क्या फाइजर CEO ने माना कि दुनिया की आबादी 50 प्रतिशत कम करना उनका उद्देश्य था?

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

ओडिशा के रथ यात्रा रैली का वीडियो बिहार में राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा का बताकर वायरल…

17 अगस्त 2025 को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता, राहुल गांधी ने…

14 hours ago

देहरादून का बताया जा रहा सड़क किनारे शेर का वीडियो वास्तव में गुजरात के जूनागढ़ का है।

सोशल मीडिया पर वायरल सड़क किनारे शेर का वीडियो देहरादून का नहीं, बल्कि गुजरात के…

14 hours ago

अपनी पत्नी के साथ बदसलूकी करने व उसे ‘जिन्दा दफनाने’ वाली घटना का बांग्लादेश का वीडियो कर्नाटक के नाम पर वायरल…

बुजुर्ग पत्नी से बदसलूकी कर रहे पति के जिस वीडियो को कर्नाटक का बताया जा…

14 hours ago

गेटवे ऑफ इंडिया पर टकराती लहरों का 4 साल पुराना वीडियो वायरल; जानिए सच

मुंबई शहर इस समय भारी मानसूनी बारिश से जूझ रहा है। पिछले पाँच दिनों में…

19 hours ago

2022 में पश्चिम बंगाल में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के पुराने वीडियो को हाल का बताकर वायरल…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 22 अगस्‍त 2025 को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर…

1 day ago