Political

क्या प्रधानमंत्री ने अपने मिस्र दौरे पर मुस्लिम टोपी पहनी थी? जानिये इस तस्वीर का सच…

यह तस्वीर डिजिटली एडिट की गयी है। मूल तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्लिम टोपी नहीं पहनी है। यह तस्वीर उनके मिस्र दौरे की नहीं है। यह मुंबई में स्थित एक अरबी अकादमी के उद्घाटन की तस्वीर है। 

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर मिस्र गये थे। उनके इस दौरे को जोड़कर एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। उसमें आप प्रधानमंत्री को मुस्लिम टोपी पहने हुये देख सकते है। इसके साथ दावा किया जा रहा है मोदी उनके मिस्र दौरे पर एक मस्जिद गये थे और वहाँ उन्होंने मुस्लिम टोपी पहनी थी।

वायरल हो रही तस्वीर के साथ यूज़र ने लिखा है, “मोदी जी मिस्र की एक मस्जिद में।”

फेसबुक | आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस तस्वीर की जाँच हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च कर की। हमें यहीं तस्वीर प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इस साल 10 फरवरी को शेयर किया हुआ मिला। उसके साथ उन्होंने यह जानकारी दी है कि यह तस्वीर मुंबई में स्थित एक अरबी अकादमी अल्जामिया-तुस-सैफियाह के उद्घाटन की तस्वीर है। 

आर्काइव लिंक

इसमें आप देख सकते है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्लिम टोपी नहीं पहनी हुई है।

जाँच के दौरान हमें यह पोस्ट उनके फेसबुक पेज पर भी 10 फरवरी को प्रकाशित मिली। उसमें भी उन्होंने मुस्लिम टोपी नहीं पहनी हुई है। आप नीचे दिये गये पोस्ट में देख सकते है।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

यह तस्वीर ऑल इंडिया रेडियो ने भी उनके ट्वीटर पर 10 फरवरी को पोस्ट किया है। उसमें उन्होंने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के मरोल में अलजामिया-तुस-सैफियाह अरबी अकादमी के नये परिसर का उद्घाटन किया। उनके साथ दाउदी बोहरा समुदाय के प्रमुख सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन भी थे। इसमें आप देख सकते है कि उन्होंने मुस्लिम टोपी नहीं पहनी है।

आर्काइव लिंक

इससे हमें दो चीज़े समझ आती है, पहली कि यह तस्वीर प्रधानमंत्री मोदी के मिस्र दौरे की नहीं है। यह तस्वीर कुछ महिने पुरानी है। और दूसरी की इस तस्वीर को डिजिटली एडिट किया गया है। आप नीचे दी गयी तुलनात्मक तस्वीर में देख सकते है।

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर डिजिटली एडिट की गयी है। असल में उन्होंने मुस्लिम टोपी नहीं पहनी हुई है।

Title:क्या प्रधानमंत्री ने अपने मिस्र दौरे पर मुस्लिम टोपी पहनी थी? जानिये इस तस्वीर का सच…

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: Altered

Recent Posts

इंडोनेशिया में थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते बच्चों का वीडियो भारत का बताकर वायरल

थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते यह बच्चें मध्य प्रदेश के नहीं है…

14 hours ago

अरुण गोविल ने पीएम मोदी की नहीं की आलोचना  ,  अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल….

सोशल मीडिया पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल का एक वीडियो वायरल है। दावा…

15 hours ago

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

4 days ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

5 days ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

5 days ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

6 days ago