Political

क्या ए.बी.पी न्यूज़ के ओपिनियन पोल के अनुसार कांग्रेस को 150 सीटें और भाजपा को 66 सीटें  मिलेंगी?

यह वीडियो डिजिटली एडिट किया गया है। इसमें दिखाए गए आंकड़े गलत है।

आगामी मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। उसमें आप ए.बी.पी द्वारा किया गया सर्वे याने की ओपिनियन पोल के आंकड़ों को देख सकते है। इसमें दिये गये आंकड़ो के मुताबिक मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से भाजपा को 66-75 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 150-158 सीटें और अन्य को 1-6 सीटें मिल सकती है। इसको शेयर कर कहा जा रहा है कि इस बार कांग्रेस काफी बड़े मार्जिन से भाजपा से आगे रहेगी। 

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है,“मध्य प्रदेश का पहला ओपिनियन पोल कांग्रेस को 150 से ज्यादा सिटे मिलने का अनुमान।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो को जाँच करने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। चूंकि पोस्ट में स्पष्ट तौर पर लिखा हुआ है कि यह ए.बी.पी न्यूज़ का सर्वे है हमने ए.बी.पी के चैनल पर ही इस वीडियो की खोज की। हमें इसका मूल वीडियो 27 जून 2023 को प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह मध्य प्रदेश के चुनाव का ओपिनियन पोल है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इसको देखने पर हमने पाया कि वायरल वीडियो और ए.बी.पी न्यूज़ के वीडियो और आंकड़ों में काफी अंतर है। इन दोनों ही वीडियो अलग-अलग रीजन के हिसाब से सीटों के आंकड़ें बताये गये है। परंतु दोनों वीडियो में आंकड़े अलग है और उनमें काफी अंतर है। उन आंकड़ों के अंतर को आप नीचे दी गयी तुलनात्मक तस्वीरों में देख सकते है।

वायरल वीडियो में सबसे पहले चंबल रीजन के आंकड़ें दिखाये गये। उसमें वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि भाजपा को 4-6 सीटें, कांग्रेस को 28-30 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें आयेगी। परंतु मूल वीडियो में बताया गया है कि भाजपा को 7-11 सीटें, कांग्रेस को 22-26 सीटें, बसपा को 0-2 सीटें और अन्य को 0-1 सीट मिलने की संभावना है। आप नीचे देख सकते है। 

इसी तरह महाकौशन रीजन में भाजपा को 13-16 सीटें और कांग्रेस को 26-29 सीटें मिल सकती है ऐसा वायरल वीडियो दिखा रहा है। परंतु मूल वीडियो में आप देख सकते है कि भाजपा को 20-24 सीटें और कांग्रेस को 18-22 सीटें मिल सकती है।

इसके बाद वायरल वीडियो दिखा रहा है कि बघेलखंड रीजन में भाजपा को 11-15 सीटें, कांग्रेस को 40-42 सीटें मिलेगी। और मूल वीडियो बता रहा है कि भाजपा को 20-24 सीटें और कांग्रेस को 18-22 सीटें मिल सकती है।

भोपाल रीजन में एक तरफ वायरल वीडियो में बताया गया है कि भाजपा को 9-12 सीटें और कांग्रेस को 13-16 सीटें मिलेगी। दूसरी तरफ मूल वीडियो में बताया गया है कि भाजपा को 18-22 सीटें और कांग्रेस को 3-7 सीटें मिलने की संभावना है। 

फिर मालवा रीजन में वायरल वीडियो के आंकड़ें भाजपा के 15-18 सीटें और कांग्रेस के 27-30 सीटें दिख रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में भाजपा के आंकड़ें 18-22 सीटों के है और कांग्रेस के आंकड़ें 3-7 सीटों के है। 

निमाड़ में वायरल वीडियो में बताया गया है कि भाजपा को 11 सीटें और कांग्रेस को 16 सीटें मिली है। और मूल वीडियो में बताया गया है कि भाजपा को 11-15 सीटें और कांग्रेस को भी 11-15 सीटें मिलने की संभावना है।

इसके बाद सब रीजन को मिलाके जो अंतिम आंकड़ें आये है उनमें वायरल वीडियो में बताया गया है कि भाजपा को 66-75 सीटें और कांग्रेस को 150- 158 सीटें मिलेगी। और मूल वीडियो में बताया गया है कि भाजपा को 106- 118 सीटें और कांग्रेस को 108-120 सीटें मिलेगी।

इससे हम समझ सकते है कि वायरल वीडियो में दिये गये आंकड़ों के साथ छेड़खानी की गयी है। मूल वीडियो में बताया गया है कि भले ही कांग्रेस भाजपा से आगे चल रही है परंतु उनकी सीटों के आंकड़ों में ज़्यादा अंतर नहीं है, एकदम टक्कर का मुकाबला है। 

हमने यह भी पाया है कि वायरल वीडियो में जो वॉइस ओवर है याने की जो रिपोर्टिंग की गयी है उसमें भी अलग से आवाज़ डाली गयी है। 

जाँच में आगे बढ़ते हुये हमें ए.बी.पी न्यूज़ के पत्रकार ब्रिजेश राजपूत का ट्वीट मिला। उसमें उन्होंने वायरल पोस्ट को फेक बताया है।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: 

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो डिजिटली एडिट किया गया है। मूल वीडियो में दिखाये गये आंकड़ें अलग है।

Title:क्या ए.बी.पी न्यूज़ के ओपिनियन पोल के अनुसार कांग्रेस को 150 सीटें और भाजपा को 66 सीटें मिलेंगी?

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: Altered

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

12 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago