
सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच से जाने का एक वीडियो इस दावे से शेयर किया जा रहा है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के मंच पर आते ही योगी आदित्यनाथ मंच छोड़कर चले गए।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- माननीय श्री राजनाथ सिंह जी को आते ही मुख्यमंत्री माननीय योगी जी मंच छोड़कर के चले गए।

अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में हमें योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस कार्यक्रम का पूरा वीडियो मिला। यहां इसे 24 दिसंबर 2025 को अपलोड किया गया था।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें 24 दिसंबर 2025 को दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट मिली।रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ के कन्वेंशन सेंटर में डॉ कुमार विश्वास ने काव्य पाठ किया था। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।
रिपोर्ट में मौजूद कई तस्वीरों में राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ एक साथ मंच पर नजर आ रहे थे।

इसके अलावा हमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के यूट्यूब अकाउंट से भी 24 दिसंबर 2025 को लाइव किया गया वीडियो मिला। इस वीडियो में भी 40 मिनट तक योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह एक साथ मंच पर बैठे दिखाई दिए। हालांकि, इसके बाद के हिस्से में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर मौजूद नहीं थे।
सीएम योगी ने एक्स पर इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें भी दोनों को एक साथ देखा जा सकता है।राजनाथ सिंह के यूट्यूब चैनल पर मौजूद इस कार्यक्रम की वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों लोग एक-दूसरे के भाषण के वक्त मंच पर बैठे हुए थे।
निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, राजनाथ सिंह के मंच पर आते ही योगी आदित्यनाथ द्वारा मंच छोड़कर चले जाने का दावा भ्रामक है। दोनों इस कार्यक्रम में काफी देर तक साथ बैठे थें।
Title:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मंच पर पहुंचते ही योगी आदित्यनाथ ने छोड़ा मंच? फर्जी है वायरल दावा…
Fact Check By: Sarita SamalResult: Misleading


