False

टीचर पर गोली चलाकर रील बनाने वाले ये दोनों लड़के हिन्दू हैं, इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है…..

वीडियो में दिख रहे दोनों ही लड़के हिन्दू हैं। जिन्होंने  वीडियो में अपना नाम गलत बताया था। 

सोशल मीडिया पर दो लड़कों का वीडियो तेजी से  शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में दोनों लड़के किसी शख्स पर गोली चलाने की बात कर रहे हैं। साथ ही दोनों  धमकी देते हुए कह रहे हैं कि तेरी टांग छलनी करनी है, कुल 40 गोली मारनी है, अब 39 रह गई हैं, सिर्फ एक मारी है अभी तो…..। वीडियो में ये लड़के अपना नाम ‘फैजल’ और ‘सुच्चा गैंगस्टर’ बताते हैं। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा  कर रहे हैं कि ये वीडियो आगरा में हुई एक घटना का है, जहां दो मुसलमान लड़कों ने एक टीचर पर गोली चला कर रील बनाई। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है – यूपी के आगरा में दो छात्रों ने टीचर सुमित को कोचिंग सेंटर के बाहर गोली मार दी, वीडियो वायरल, वारदात के बाद आरोपी छात्र फैजल और सुच्चा गैंगस्टर ने खुशी मनाते हुए वीडियो शूट किया, छात्र ने कहा- ‘तेरी टांग छलनी करुंगा। 40 गोली मारनी हैं, 39 और रह गई हैं’।

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने अलग-अलग कीवर्ड्स के जरिए वायरल वीडियो से जुड़ी खबरों के बारे में जानने की कोशिश की। परिणाम में हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिली। टाइम्स नाउ हिंदी में प्रकाशित खबर के अनुसार यह पूरा मामला थाना खंदौली क्षेत्र का है। जहां दो लड़कों ने एक टीचर पर गोली चला दी। इसके बाद उन्होंने घटना के बारे में वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार दो लड़कों ने जिस टीचर पर गोली चलाई थी उनका नाम सुमित सिंह है। शिक्षक सुमित सिंह 30 वर्ष निवासी मलूपुर थाना खंदौली मलूपुर रोड पर रामस्वरूप विद्यालय में अध्यापक है। शिक्षक के मुताबिक दो छात्र तरुण और उत्तम निवासी मलूपुर दोनों ने 2 वर्ष पूर्व उनकी कोचिंग से पढ़ाई की थी।

रिपोटर्स के अनुसार 5 अक्टूबर को तरुण और उत्तम दोपहर को दोनों बाइक से आए। उन्हें कोचिंग से बाहर बुलाया। आते ही एक ने तमंचा निकाल लिया और उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके बाएं पैर में लग गई। जिसके बाद वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। 

वहीं कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इन लड़कों का शिक्षक सुमित के भाई योगेंद्र से कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने इस घटना  को अंजाम दिया।

पकड़े गए आरोपियों में उत्तम, पुत्र राजेंद्र सिंह, 18 साल का है वहीं दूसरा लड़का नाबालिग है।  

इस घटना को लेकर आगरा पुलिस ने वेस्ट आगरा के डीसीपी सोनम कुमार का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने शिक्षक सुमित की तहरीर पर तरुण और उत्तम पर कार्रवाई करने की बात की है। वहीं पुलिस कमिश्नरेट आगरा के आधिकारिक ट्विटर हैन्डल पर 6 अक्टूबर को इन आरोपियों को गिरफ्तार करने की सूचना दी गई थी। दोनों के खिलाफ धारा 307, 506 समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 

हमें मिली जानकारी में कहीं भी मुस्लिम युवक का जिक्र नहीं है। टीचर पर गोली चलाने वाले दोनों लड़के हिंदू थे।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि आगरा में एक टीचर पर गोली चलाकर रील बनाने वाले लड़के मुस्लिम नहीं बल्कि हिन्दू है। इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। 

Title:टीचर पर गोली चलाकर रील बनाने वाले ये दोनों लड़के हिन्दू हैं, इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है…..

Written By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

1 day ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

1 day ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

1 day ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

2 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

3 days ago

लड़के को प्रताड़ित करती यूपी पुलिस का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

पुलिसकर्मियों द्वारा एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट का यह वीडियो हाल का नहीं,…

4 days ago