False

क्या बीजेपी की सरकार बनने के बाद युवाओं ने की यमुना की सफाई? यहां जाने पूरा सच…

दिल्ली में  भाजपा की सरकार बनने के बाद यमुना की सफाई को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इससे संबंधित सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक और युवतियों को यमुना की सफाई करते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि   दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद यमुना की सफाई शुरू हो गई है। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- यमुना मैया की सफाई धन्यवाद मोदी जी धन्यवाद रेखा गुप्ता जी।

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें इंस्टाग्राम यूजर earthworri नाम के अकाउंट पर वायरल वीडियो मिला। यहां पर वीडियो को 29  दिसंबर 2024 को  पोस्ट किया गया है। इससे ये साफ है कि वीडियो दिल्ली चुनाव के पहले का है।

वीडियो के साथ लिखा गया है यमुना क्लिन ड्राइव । 

सर्च करने पर हमें  देखा कि एक एक्स यूजर ने वायरल वीडियो को वायरल दावे के साथ पोस्ट किया था। जिस पर Earth Warrior ने 22 फरवरी 2025 को जवाब देते हुए जानकारी दी कि यह वीडियो उनकी टीम का है और 2024 का है। वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हुए नहीं हैं और पिछले पांच साल से दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट पर यमुना की सफाई का अभियान चला रहे हैं।

जांच में आगे हमने Earth Warrior को इंस्टाग्राम के मदद से संपर्क किया।उन्होंने हमें स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो का दिल्ली चुनाव या किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

रेखा गुप्तां बनी मुख्यमंत्री-

20 फरवरी को  भाजपा की रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इंद्रराज सिंह, कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप शपथ ली।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यमुना की सफाई का वीडियो पिछले साल का है। इस वीडियो को लेकर Earth Warrior ने बताया कि वो लोग किसी भी पार्टी से नहीं है।  वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Title:क्या बीजेपी की सरकार बनने के बाद युवाओं ने की यमुना की सफाई? यहां जाने पूरा सच…

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

58 minutes ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

1 hour ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

3 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago