False

क्या इंग्लैंड का पहला स्कूल १८६८ मे शुरू हुआ था और उस वक्त भारत मे ७३,२००० गुरुकुल व ९५% साक्षरता थी ? जानिये सच |

१९ अप्रैल २०१८ को फेसबुक पर ‘Hindu Jagran Manch’ नामक एक यूजर द्वारा एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक चित्र दिया गया है | चित्र का विवरण है – इंग्लॅण्ड मे पहला स्कूल १८६८ मे खुला, उस समय भारत मे ७३२००० गुरुकुल व ९५% साक्षरता थी | तो आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

ARCHIVED POST

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत के लिए सबसे पहले गूगल मे ‘first school of england’ की वर्ड्स से ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस संशोधन मे हमें इंग्लैंड का आधिकारिक वेबसाइट मिला जिसमे हमें इंग्लैंड मे स्थापित सभी स्कूल के बारे मे जानकारी मिली |

http://www.educationengland.org.uk/history/timeline.html

इस जानकारी के मुताबिक सन ५९८ मे पहले स्कूल की स्थापना इंग्लैंड के कैंटरबरी नामक एक शहर मे हुई थी |

इसके बाद हमने गूगल में दावे अनुसार ‘1868 indian education system’ की वर्ड्स से ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

विकिपीडिया के इस पेज में हमें १८५५ से की गयी जनगणना की संख्या मिली जिसके मुताबिक उपरोक्त पोस्ट मे किये गए दावे के दोनों आकड़े गलत निकले |

https://en.wikipedia.org/wiki/History_of_education_in_the_Indian_subcontinent

इस जनगणना के मुताबिक सन १८५५ मे ३०९१ स्कूल थे मगर कहीं भी गुरुकुल का उल्लेख नहीं है और ना ही कहीं पर ९५% साक्षरता की पुष्टि हुई |

फिर हमने गूगल में ‘1868 who could attend gurukul’ की वर्ड्स से ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

संशोधन मे प्राप्त इस प्रकाशन मे गुरुकुल की प्रथा और नियमों का उल्लेख है | इस प्रकाशन के मुताबिक गुरुकुल की शिक्षा सबके लिए थी मगर ब्राह्मणों को प्राथमिकता दी जाती थी क्योंकि गुरुकुल की शिक्षा प्रदान करने का अधिकार सिर्फ़ ब्राह्मणों को ही था | इसीलिए क्षत्रियों से भी ज़्यादा उन्हें महत्व और प्राथमिकता दी जाती थी | पूरे प्रकाशन को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

Shodhganga PDFWikipedia.Education_history_1

इसके अलावा सन १८६८ मे भी जातिवाद को बहुत गंभीरता से माना जाता था, जिसमे क्षुद्र जाती वालों को साक्षरता का अधिकार ही नहीं था और क्षुद्र जाती वाली की तादाद ब्राह्मणों और क्षत्रियों से कई ज़्यादा थी | इससे किया गया दावा कि ९५% की साक्षरता थी – अपने आप खारिज हो जाता है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “इंग्लॅण्ड मे पहला स्कूल १८६८ मे खुला, उस समय भारत मे ७३२००० गुरुकुल व ९५% साक्षरता थी | ” ग़लत है | इंग्लैंड मे पहला स्कूल सन ५९८ मे शुरू हुआ था और १८६८ मे साक्षरता ना ही ९५% थी और ना ही ७३२००० गुरुकुल थे |

Title:क्या इंग्लैंड का पहला स्कूल १८६८ मे शुरू हुआ था और उस वक्त भारत मे ७३,२००० गुरुकुल व ९५% साक्षरता थी ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

11 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago