Political

क्या रतन टाटा ने किया यह विवादित ट्वीट ? जानिये सच |

यह चित्र हमने SatyagrahScroll से प्रतिनिधित्व के लिए लिया है |

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफ़ी साझा की जा रही है जिसमे दावा किया जा रहा है कि देश के उद्योगपति रतन टाटा ने ट्वीट किया है ‘65 सेनिको की मौत से जिस प्रधानमंत्री की लोकप्रियता बढ़ गयी हो उस देश को बर्बाद होने से कोई नहीं बचा सकता |’ कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ArchivedLink

तथ्यों की जांच:

हमने जांच की शुरुआत उपरोक्त पोस्ट मे किये गए दावे मे दर्शाए चित्र का निरिक्षण करके किया |

उपरोक्त पोस्ट मे ट्वीट के चित्र मे ट्विटर अकाउंट का आईडी @Rntata200 दर्शाया गया है | जब हमने रतन टाटा का वेरीफाइड ट्विटर अकाउंट देखा, तो हमें उनके ट्विटर अकाउंट का आईडी @Rntata2000 मिला |

@Rntata200 आईडी का ट्विटर अकाउंट अनवेरीफाइड अकाउंट है |

उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा पुलवामा के हमले मे शहीद सैनिकों पर है, तो हमने रतन टाटा के ट्विटर पेज पर इस पोस्ट को ढूँढने की कोशिश की | हमें इस प्रकार का कोई भी ट्वीट मिला नहीं और हमने देखा कि रतन टाटा द्वारा किया गया हर एक ट्वीट अंग्रेजी मे है, कोई भी ट्वीट हिंदी मे नहीं |

RatanTataTwitterPage  | ArchivedPage

जब इन बातों से पता चलने लगा कि उपरोक्त पोस्ट को साझा करने वाले ने फोटोशॉप का प्रयोग कर इस प्रकार का पोस्ट बनाया है, तो हमने उपरोक्त पोस्ट की फिर से जांच की और हमें इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन मे शशांक शेखर नामक एक व्यक्ति द्वारा कमेंट मिला जिसमे उन्होंने भी इस बात को झूठ होने का दावा किया |

फिर हमने उपरोक्त पोस्ट मे किये गए दावे को जब ट्विटर मे ढूँढा तो हमें उपरोक्त वाक्य के साथ कई ट्वीट मिले, मगर उनमे से कोई भी रतन टाटा द्वारा नहीं था और ना हीं इनमे से कोई अकाउंट वेरीफाइड था |

TwitterSearchResult | ArchivedSearch

इस छानबीन से इस बात की पुष्टि होती है कि रतन टाटा द्वारा ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं किया गया है |

निष्कर्ष : ग़लत

हमारे द्वारा तथ्यों की जांच से यह बात साफ़ होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाया गया दावा कि रतन टाटा ने विवादित ट्वीट दिया है – ग़लत है | रतन टाटा द्वारा ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं किया गया है |

Title:क्या रतन टाटा ने किया यह विवादित ट्वीट ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमले का पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल….

यह वीडियो अक्टूबर 2024 है जब ईरान ने इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में स्थित नेवातिम…

20 hours ago

अप्रैल में भरूच की एक कंपनी में लगी आग का वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे से जोड़ कर वायरल…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे से जोड़कर भरूच की कंपनी में लगी आग के वीडियो को…

20 hours ago

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

2 days ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

2 days ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

2 days ago