False

क्या पीएम मोदी ने विदेश में किया भारत का अपमान?

पूरे वीडियो में प्रधानमंत्री  मोदी कांग्रेस सरकार के दौरान देश की दुर्दशा और तब हुए ब्रेनड्रेन पर यह बयान दिया था। ना कि भारत या भारतीयों की बेइज्जती की थी। वो इतिहास बता रहे थे।

हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार किया था। जिसके बाद भाजपा ने पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस नेता विदेशी जमीन से अपने देश को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। इन सभी आरोप-प्रत्यारोप के बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 22 सेकंड का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है।

जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि पता नहीं पिछले जन्म में क्या पाप किया था, हिन्दुस्तान में पैदा हुए, ये कोई देश है, ये कोई सरकार है, ये कोई लोग है, चलो छोड़ा चले जाएंगे कहीं औऱ। 

सोशल मीडिया यूजर वायरल वीडियो को शेयर करते हुए मोदी पर तंज कस रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि मोदी विदेश में भारत की निंदा कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स वीडियो साझा करते हुए राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कह रहे है कि जो लोग उनके भाषण पर सवालिया निशान उठा रहे हैं उन लोगों को पीएम मोदी का ये भाषण सुनना चाहिए।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- विदेशी धरती पर भारत का मान मर्दन व निंदा करते मोदी- “यार पता नहीं, पिछले जन्म में क्या पाप किया था हिंदुस्तान में पैदा हुए। ये कोई देश है, ये कोई सरकार है, ये कोई लोग हैं! चलो, छोड़ो, चले जाएँगे कहीं और!”

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने गूगल पर अलग अलग कीवर्ड के साथ सर्च करना शुरु किया। रिजल्ट में वायरल वीडियो का मूल वीडियो हमें पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 18 मई 2015 को शेयर किया गया है। 

13:43 से वायरल वीडियो को देखा जा सकता है। इसमें पीएम मोदी कह रहे है, हैं, “अगर आप लोगों ने जो यहां पर सिखा है, वो भारत के साथ जुड़ेगा, तो भारत को आगे बढ़ाने में सुविधा बढ़ जाएगी। एक समय था..जब लोग यार क्या पता नहीं..पिछले जन्म में क्या पाप किया था, हिंदुस्तान में पैदा हुए थे, ये कोई देश है. ये कोई सरकार है। ये कोई लोग है, चलो छोड़ो चले जाएंगे हम। हम ये भी देखते थे कि उद्योग जगत के लोग बोलते थे, अब तो यहां पर व्यापार नहीं करना है। अब यहां नहीं रहना है। मैं इसके कारणों में नहीं जाता हूं और न ही राजनीतिक टिप्पणी करना चाहता हूं। क्योंकि लोगों में निराशा थी और आक्रोश भी था। और आज मैं विश्वास से कह सकता हूं कि इस अलग-अलग जीवन के गणमान्य लोग बड़े-बड़े साइंटिस्ट क्यों ना हो, विदेशों में कितनी ही कमाई क्यों ना होती हो। उससे कम कमाई होती हो फिर भी भारत आने के लिए आज उत्सुक हैं, ये जो मिजाज बदला है, आखिरकार देश होता क्या है जी, सरकार यानी देश नहीं होता है, मोदी यानी देश नहीं होता है। सवा सौ करोड़ों देशवासियों का जज्बा ही तो होता है हिंदुस्तान।”

बता दें कि ये वीडियो साल 2015 का है, जब पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया था। असल में पूरे वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस सरकार के दौरान देश की दुर्दशा और तब हुए ब्रेनड्रेन पर यह बयान दिया था। ना कि भारत या भारतीयों की बेइज्जती की थी। वो इतिहास बता रहे थे।

हमने वायरल वीडियो ओर मूल वीडियो का विश्लेषण किया है। जिससे साफ होता है कि मूल वीडियो के कुछ हिस्सों का इस्तमाल कर भ्रम फैलाया जा रहा है। 

विदेशी धरती पर भारत सरकार का अपमान…. राहुल गांधी

हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार किया था। उन्होंने विदेशी धरती से अपनी ही सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप मढ़ा था। राहुल गांधी के इन आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस नेता विदेशी जमीन से अपने देश को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह वीडियो क्लिप ऑल्टर्ड है। असल में पूरे वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस सरकार के दौरान हुई देश की दुर्दशा के बारे में अपनी बात कह रहे थें।उनके द्वारा देश के बारे में ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की गयी थी जिससे ये साबित हो की पीएम मोदी ने अपने देश का अपमान किया है।

Title:क्या पीएम मोदी ने विदेश में किया भारत का अपमान?

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

9 hours ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

1 day ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

1 day ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

2 days ago

वायरल वीडियो धनखड़ के इस्तीफे से सम्बंधित नहीं, फर्जी है दावा….

धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…

3 days ago

यूपी के उन्नाव में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…

3 days ago