False

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की निकाह की फोटो को धीरेंद्र शास्त्री की बहन बताकर शेयर किया जा रहा है..

बागेश्वर धाम के पीआरओ कमल अवस्थी ने स्पष्ट किया कि वायरल तस्वीर में दिख रही महिला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बहन नहीं है। एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का धीरेंद्र शास्त्री से कोई संबंध नहीं है।

सोशल मीडिया पर शादी के जोड़े में बैठे दूल्हा-दुल्हन की एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की धर्म बहन वंदना तिवारी ने मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया है। तस्वीर शेयर करते हुए यूजर्स बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आलोचना कर रहे हैं। 

वायरल पोस्ट के साथ यूजर्स ने लिखा है- बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री लोगों का पर्चा देखते हैं और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का दावा भी करते हैं लेकिन मजे की बात है कि उनकी धर्म बहन”वंदना तिवारी”अपने ब्राह्मण कुल का त्याग कर हिंदूधर्म को छोड़कर मुस्लिम युवक से निकाह कर रही है और बागेश्वर को कानों-कान खबर तक नहीं..!!

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जांच की शुरुआत में हमने वायरल तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें जागरण की एक रिपोर्ट मिली। 11 जून 2023 को प्रकाशित इस खबर में वायरल तस्वीर है। प्रकाशित खबर के मुताबिक तस्वीर में दिख रही एक्ट्रेस महिला गहना वशिष्ठ है। 

गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी से शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार गहना ने इस्लामिक रीति-रिवाज से फैजान से शादी की है।

इस खबर को ई24 में भी प्रकाशित किया गया है। ये कपल पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में था और अब उन्होंने निकाह भी कर लिया है। 

फिलहाल अभी तक इस कपल ने अपनी शादी की बात की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी पिक्स वायरल हो रही हैं।

कौन है गहना वशिष्ठ

बतादें कि गहना वशिष्ठ का जन्म 16 जून 1988 को चिरमिरी, छत्तीसगढ़ के एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। उनके पिता का नाम रविंद्र तिवारी है, जो एक शिक्षा अधिकारी हैं। उनकी माता का नाम सीता तिवारी है। 

गहना के तीन भाई-बहन हैं। बहन का नाम नम्रता तिवारी और भाई का नाम वेदांत और संकल्प तिवारी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। 

पड़ताल में हमें गहना वशिष्ठ का धीरेन्द्र शास्त्री से कोई संबंध होने की जानकारी नहीं मिली।

इससे अलवा हमें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक इंटरव्यू मिली, जिसमें वो अपने मुस्लिम दोस्त के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। इस इंटरव्यू में कहीं भी धीरेंद्र ऐसा कुछ नहीं कहते हैं कि उनकी बहन की शादी किसी मुसलमान से हुई थी। वो सिर्फ अपने एक मुसलमान दोस्त का जिक्र करते हैं जिसने उनकी बहन की शादी के वक्त उनकी आर्थिक मदद की थी।

इसके अलवा हमें एसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली , जिसमें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कोई भी धर्म बहन वंदना तिवारी के बारे बताया गया है।

स्पष्टीकरण के लिए हमने बागेश्वर धाम के पीआरओ कमल अवस्थी को वायरल पोस्ट भेजी। उन्होंने कहा कि वायरल दावा झूठा है। वायरल तस्वीर में दिख रही महिला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बहन नहीं है। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि धीरेंद्र शास्त्री की धर्म बहन मुस्लिम से शादी करने का दावा गलत है। धीरेंद्र शास्त्री की बहन की दावे से वायरल तस्वीर एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ और फैजान अंसारी के निकाह की है। और गहना वशिष्ठ धीरेंद्र शास्त्री की बहन नहीं है। 

Title:एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की निकाह की फोटो को धीरेंद्र शास्त्री की बहन बताकर शेयर किया जा रहा है..

Written By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

16 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

16 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago