Political

क्या भारतीय सेना के जवानों ने जनता को बीजेपी के पक्ष में वोट देने के लिए मजबूर किया ? जानिये सच |

फेसबुक पर वाइरल होती एक पोस्ट मे एक विडियो साझा हो रहा है जिसमे यह दावा किया गया है कि “भारतीय सेना के जवानों ने जनता को बीजेपी के पक्ष में वोट देने के लिए मजबूर किया |” कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ArchivedLink

TwitterPost | ArchivedLink

तथ्यों की जांच:

हमने जांच की शुरुआत में उपरोक्त विडियो में ०१:४३ से ०१:४७ के बीच मे बोले गए वाक्य “केंटोनमेंट विधान सभा ६, बूथ क्रमांक १४६” को गूगल में ढूँढा तो हमें संशोधन में पता चला की यह जगह मध्य प्रदेश के जबलपुर में है |

हमने फिर गूगल मे उल्लेख किये गए दावे को संशोधन द्वारा मिली जगह के नाम से गूगल में ‘army forcing to vote for BJP in Jabalpur’ इन की वर्ड्स से ढूंढा, तो हमें ‘ANI’ द्वारा दी गयी ख़बर मिली |

इस ख़बर के मुताबिक आर्मी ऑफिसर ने रिपोर्ट दर्ज की है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने आर्मी के लोगों को मतदान करने से रोका और हाथ से वोटर कार्ड भी छीना |

जब हमने ट्विटर मे ‘ANI’ के आधिकारिक अकाउंट मे खोज की तो हमें यह ख़बर १ मई २०१९ के ट्वीट मे मिली |

TwitterPost | ArchivedLink

सदर पुलिस स्टेशन, जबलपुर मे दर्ज किये गए इस शिकायत के मुताबिक :

-२९ अप्रैल २०१९ को जब आर्मी के कुछ ऑफिसर अपने परिवार के साथ मतदान करने जबलपुर के बूथ नंबर १४६ मे पहुंचे तो कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके हाथों से वोटर कार्ड छीन लिया और अपराधिक बल दिखा के उन्हें मतदान करने से रोकने का प्रयास किया |

-जिस आर्मी ऑफिसर को विडियो मे दिखाया जा रहा है, वह अपना वोटर कार्ड इन असामाजिक तत्वों से वापिस लेकर जब अपने गाड़ी की तरफ जा रहे थे, तब इनका ऐसा विडियो लेकर भारतीय सेना के नाम पर कलंक लगाने का प्रयास किया |

ANI द्वारा इस ट्वीट के नीचे कमेंट में यशस्वी नामक एक महिला ने लिखा है कि आर्मी द्वारा इस शिकायत को दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी की एक सदस्य द्वारा साझा किया गया यह विडियो निकाल दिया गया |

हमारे संशोधन से इस बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त पोस्ट में दर्शाए जाने वाला विडियो भ्रम पैदा करने के लिए साझा किया जा रहा है और भारतीय सेना ने असामाजिक तत्वों के इस अमानवीय व्यवहार पर शिकायत भी दर्ज की है |

निष्कर्ष : ग़लत

हमारे द्वारा तथ्यों की जांच से यह बात साफ़ होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाए जाने वाला विडियो भ्रम पैदा करने के लिए साझा किया जा रहा है और किया गया दावा “भारतीय सेना के जवान जनता को बीजेपी के पक्ष में वोट देने के लिए मजबूर किया |” ग़लत है | सदर पुलिस स्टेशन, जबलपुर में भारतीय सेना ने इस घटना की शिकायत भी दर्ज की है |

Title:क्या भारतीय सेना के जवानों ने जनता को बीजेपी के पक्ष में वोट देने के लिए मजबूर किया ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

12 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago