Political

क्या विंग कमांडर अभिनन्दन ने पुलवामा हमले पर बीजेपी के खिलाफ यह बयान दिया ? जानिये सच |

१८ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘Omprakash Sakle’ नामक एक यूजर द्वारा एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में अभिनन्दन की फोटो के साथ अख़बार के कटिंग का एक चित्र दिया गया हैं | पोस्ट का विवरण इस प्रकार है – अभिनन्दन का बयान | पुलवामा हमला बीजेपी की सोची समझी साजिश थी और पाकिस्तान पर नकली हमला करवाया, मोदी को चुनाव जीतने के लिए इमरान खान मदद कर रहा है बालाकोट पर बमबारी इमरान खान की सहमति से हुई हैं |

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि “ अभिनन्दन ने बयान देकर भाजपा की हकीकत सामने ला दी है |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ARCHIVED LINK

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले अभिनन्दन द्वारा दिए गए आधिकारिक बयान को ढूंढने की कोशिश की मगर हमें ऐसा कोई भी बयान नहीं मिला | न अभिनन्दन का कोई भी आधिकारिक ट्विटर पेज है और भारतीय वायु सेना मे होने के कारण उन्हें यह अधिकार भी नहीं है कि वह इस तरह का कोई भी बयान बिना किसी इजाज़त के दे |

इसके बाद जब हमने उपरोक्त पोस्ट मे दी गयी तस्वीर को देखा तो हैडलाइन के पास हमें अधुरे लिखावट का हिस्सा दिखा | इससे हमें इस अखबार के टुकड़े का अधुरा होने पर शक हुआ |

हमने फिर उपरोक्त पोस्ट मे दी गयी तस्वीर पर लिखी हैडलाइन को गूगल मे ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

‘Bhaskarhindi’ द्वारा २१ मई २०१९ को दी गयी ख़बर में हमने पाया कि भास्कर ने इस दावे को झूठा कहा है |

उपरोक्त पोस्ट एक अखबार का टुकड़ा है इसलिए हमने भास्कर द्वारा दी गयी इस ख़बर को हमने सारे विख्यात हिंदीसमाचार के epaper मे ढूंढना शुरू किया तो हमें ‘दैनिक जागरण’ के १८ मई २०१९ के epaper के १३वे पृष्ठ पर यह ख़बर मिली |

Jagran epaper | ARCHIVEDLINK

इस संशोधन से हमें पता चलता है कि, उपरोक्त पोस्ट में दर्शाया गया चित्र अखबार का तो है मगर भ्रम पैदा करने के लिए सिर्फ़ एक हिस्से को काटकर साझा किया गया है | वास्तव में यह जागरण के आधिपत्य में चलाये जाने वाले विश्वास डॉट कॉम द्वारा किये एक जांच पड़ताल की खबर है | इस खबर में प्रतिनिधित्व के तौर पर फेसबुक पर साझा दावे की फोटो प्रकाशित की गई | इस फोटो का दावे वाला हिस्सा काटकर उपरोक्त पोस्ट में साझा किया गया है | हमने उपरोक्त पोस्ट मे दी गयी तस्वीर और असली अखबार की पूरी ख़बर का विश्लेषण नीचे दिया है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “अभिनन्दन ने बयान देकर भाजपा की हकीकत सामने ला दी है |” ग़लत है | अभिनन्दन द्वारा ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया गया है और पोस्ट मे साझा होने वाली तस्वीर दरसल अखबार के एक टुकड़े की तस्वीर है जो भ्रम पैदा करने के लिए साझा की जा रही है |

Title:क्या विंग कमांडर अभिनन्दन ने पुलवामा हमले पर बीजेपी के खिलाफ यह बयान दिया ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

14 hours ago

बिल्डिंग से कूदते लोगों का वीडियो एयर इंडिया विमान क्रैश से सम्बंधित नहीं, वीडियो दिल्ली का है..

12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, लंदन गैटविक के लिए जाने…

14 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

15 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

16 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

2 days ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago