False

क्या कल तक एक मिस्त्री का काम करने वाला सुमित विश्वकर्मा बन गया IAS ऑफिसर ? जानिये सच |

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफ़ी साझा की जा रही है जिसमे कहा जा रहा है कि ‘एक मिस्त्री का काम करने वाले सुमित कुमार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में ५३वी रैंक हासिल की है |’ कई न्यूज़ चैनल ने भी इस ख़बर को प्रसारित किया है | कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ArchivedLink

तथ्यों की जांच:

हमने जांच की शुरुआत उपरोक्त पोस्ट मे दिए गए चित्र को गूगल मे ढूंढकर की |

हमें ‘Sakshi’ नामक एक वेबसाइट पर इस बारे मे एक प्रकाशन मिला |

SakshiPost | ArchivedLink

इस प्रकाशन मे IAS की परीक्षा मे ५३ वी रैंक लेने वाले युवक का पूरा नाम सुमित विश्वकर्मा बताया गया है | गूगल मे सुमित विश्वकर्मा नाम को ढूंढने पर हमें और भी प्रकाशन मिले, जिसमे भी यह कहा गया है कि कल तक एक मिस्त्री का काम करने वाला व्यक्ति आज एक IAS ऑफिसर बन गया | सभी ख़बरें पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें |

LivehindustanPost | ArchivedLinkUdaybulletinPost | ArchivedLinkSamacharnamaPost | ArchivedLink

UPSC के रिजल्ट के लिस्ट मे जब हमने सुमित विश्वकर्मा का नाम ढूँढा तो हमें सुमित विश्वकर्मा नाम  नहीं मिला | बल्कि ५३ वी रैंक पर सुमित कुमार का नाम था | नीचे की स्क्रीन शॉट से आप भी इस बात की पुष्टि कर सकते है |

इसके बाद हमने गूगल पर सुमित कुमार के नाम से ढूँढा तो हमें अलग अलग वर्णन मिले |

Jagran नामक एक वेबसाइट ने सुमित कुमार के IAS बनने तक का पूरा सफ़र लिखा है |

JagranPost | ArchivedLink

इस प्रकाशन मे दर्शाये गए सुमित कुमार का चेहरा उपरोक्त पोस्ट में साझा फोटो के चेहरे से ना मिलने के कारण हमने फिर सुमित कुमार को फेसबुक और ट्विटर मे ढूँढा और हमें जागरण के प्रकाशन मे दर्शाया गया सुमित कुमार मिला |
FacebookA/C | TwitterA/C

इन अकाउंट मे हमें सुमित कुमार द्वारा जारी पोस्ट और ट्वीट मिले, जिसमे उन्होंने लिखा है कि न्यूज़ मे ग़लत सुमित कुमार को दर्शाया गया है |

सुमित कुमार ने ११ अप्रैल २०१९ को किये फेसबुक पोस्ट में ALTNEWS का एक आर्टिकल साझा किया है, जो पढने पर यह बात साफ़ हो जाती है कि किस तरह समान नाम होने के कारण हर कोई ग़लतफ़हमी का शिकार हो जाता है |
ALTNEWSPost | ArchivedLink

इस बात पर हमें TOI द्वारा प्रकाशित ख़बर भी मिली, जिसमे उन्होंने इस ग़लतफ़हमी  का खुलासा भी किया है |
TOIPost | ArchivedLink

निष्कर्ष : ग़लत

तथ्यों की जांच से इस बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘एक मिस्त्री का काम करने वाले सुमित कुमार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में ५३वी रैंक हासिल की है!’ ग़लत है | UPSC मे ५३ वी रैंक हासिल करने वाला सुमित कुमार उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाये जाने वाला सुमित कुमार नहीं, बल्कि दूसरी व्यक्ति है |

Title:क्या कल तक एक मिस्त्री का काम करने वाला सुमित विश्वकर्मा बन गया IAS ऑफिसर ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

2 days ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

2 days ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago