Political

फैक्ट चेक- क्या पुलिस और इस महिला के बीच ट्रैफिक चालान काटने के कारण हुई हाथापाई?

२० अक्टूबर २०१९ को “Shivanker Negi” नामक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “चालान महंगा करके सरकार ने पुलिस को गुंडा बना दिया है। एक मासूम बच्चे के सामने उसके पिता को मारते हैं, इस मैसेज को थोड़ा अन्य ग्रुपों में भेजना चाहिए जिससे प्रशासन जागे |” इस वीडियो में हम कुछ पुलिसकर्मियों को एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए देख सकते है और ये महिला एक अन्य व्यक्ति को पुलिस की गिरफ़्तारी से छुड़ाने की कोशिश करती है | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाते हुए दावा किया जा रहा है कि वीडियो में हम एक पिता और उनके बेटी को देख सकते है जिसके साथ पुलिसकर्मियों का ट्रैफिक चालान काटने ने वजह से हाथापाई हो रही है | इस वीडियो को फैक्ट चेक किये जाने तक २४२००० बार शेयर किया गया है |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव वीडियो 

यह वीडियो फेसबुक पर काफी चर्चा में है | 

अनुसंधान से पता चलता है कि….

जाँच की शुरुआत हमने इस वीडियो को गूगल पर “पुलिस भिड़ी महिला वीडियो” जैसे कीवर्ड्स के माध्यम से ढूँढा, जिसके परिणाम से हमें १७ अक्टूबर २०१९ को न्यूज़ १८ द्वारा प्रकाशित खबर मिला | खबर के शीर्षक में लिखा गया है कि “Ghaziabad में पुलिस की बदसलूकी, पति को बचाने के लिए भिड़ी महिला, पुलिस ने मारा धक्का |” खबर के अनुसार यह घटना गाज़ियाबाद की है जहाँ एक महिला उनके पति के साथ खरीदारी करने आयी थी जिसके चलते वहां मौजूद पुलिस वालों के साथ इस महिला की हाथापाई हो गयी | 

इसके पश्चात हमें १८ अक्टूबर २०१९ को नवभारत टाइम्स द्वारा प्राकशित खबर मिली, जिसके अनुसार यह घटना गाज़ियाबाद के तुराबनगर से है जहाँ करवाचौथ के मौके पर  यह महिला करीब रात के १ बजे महेंदी लगाने आई थी और उनसे पुलिसकर्मी का हाथापाई का मामला सामने आया | 

आर्काइव लिंक 

इसके पश्चात हमने इस मामले पर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए गाज़ियाबाद के एसपी नीरज कुमार जादौन से संपर्क किया, जिन्होंने इस घटना पर विस्तृत जानकारी देते हुये हमें बताया कि “यह घटना गाज़ियाबाद से है और यह प्रकरण लगभग एक माह पुराना है | असल में यह महिला अपने पति के साथ घटनास्थल पर रात के १२- १ बजे मेहँदी लगवाने आयी थी, रात अधिक होने के कारण  हमारी पट्रोलिंग पुलिस ने उस मेहँदी वाले को दुकान बन्ध करने को कहाँ क्योंकि प्रशासनिक नियमों व कानून व्यवस्था को सुचारू रखने के कारण इतनी रात को किसी को दूकान खुले रखने की अनुमति नही है | इसीके चलते इस महिला का पति जो नशे में धुत था, उसने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया | पुलिस ने इस महिला के पति को गिरफ्तार कर लिय, इसीके बाद यह महिला उत्तेजित होकर पुलिस से झगड़ने लगी | पुलिसकर्मी और इस महिला के बीच हुआ यह विवाद बाद में हाथापाई में बदल गया | इस दुर्व्यवहार के लिए हमने वीडियो में दिख रहे पुलिस अधिकारी को लाइन हाज़िर कर दिया  है | इस पुरी घटना के वीडियो को एक गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है | इस घटना के साथ ट्रैफिक चालान का कोई संबंध नही है |”

इसके आलावा हमें गाज़ियाबाद पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा इस घटना पर एक प्रेस नोट जारी किया मिला “दुरव्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है | महिला के साथ हुए असंवेदनशील व्यवहार के लिए हमें खेद है |”

आर्काइव लिंक

हमें १८ अक्टूबर, २०१९ को, गाज़ियाबाद पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक और ट्वीट मिला, जहां उन्होंने कहा है कि वे तुराबनगर बाजार में महिला के प्रति असंवेदनशील और अभद्र व्यवहार के लिए खेद व्यक्त करते हैं | ट्वीट में यह भी कहा गया कि सब-इंस्पेक्टर रणवीर सिंह को लाइन हाज़िर किया गया है |

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | इस वीडियो के साथ ट्रैफिक चालान का कोई संबंध नही है | वीडियो में पोलिसकर्मचारी और इस महिला के बीच हाथापाई ट्रैफिक चालान काटने के कारण नही हुई थी |

Title:क्या पुलिस और इस महिला के बीच ट्रैफिक चालान कटने के कारण हुई हाथापाई?

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

13 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

13 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

1 day ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

1 day ago